पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा का 27 बार टूटा था दिल, सलमान खान ने खोले पॉप स्टार के सारे राज
पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) गुरु रंधावा जब बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से मिले तो उन्होंने अपने दिल के कई राज कह डाले. सलमान खान ने भी उनके इन राज को राज नहीं रहने दिया और सरेआम सबके आगे बता दिया. सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन के दस का दम-दमदार वीकेंड ने इस बार फिर से अपने दर्शकों के लिए रोचक मनोरंजन पेश किया जहां पर बोलीवुड टाउन की नामचीन हस्तियां इस शो में आईं और उन्होंने किसी नेक उद्देश्य के लिए गेम खेला. होस्ट सलमान खान के साथ गुरु रंधावा और हिमेश रेशमिया ने खूब मस्ती की. इस एपिसोड में न सिर्फ कई कॉमिकल लम्हों को दिखाया गया बल्कि उनमें हर किसी के पीछे कोई न कोई कहानी भी है. सलमान ने गुरु रंधावा के बीते हुए कल के बारे में कई बातें बताईं और बताया कि कैसे गुरु का दिल उसके फेमस होने से पहले 27 बार टूटा था. यह कितना अजीब है कि समय बदलने से पहले कितना कुछ सहना पड़ता है और समय के बदलते ही कैसे सब कुछ बदल जाता है. अब संगीत सनसनी गुरु रंधावा को फेमस होने के बाद कई ऑफर मिल रहे हैं और अब बारी है गुरु रंधावा के उन्हें रिजेक्ट करने की. सेट से एक सोर्स ने बताया कि “एक ही मंच पर इन सब कलाकारों को एक साथ देखना कितना अच्छा लगता है. डैशिंग सलमान खान ने संगीत सनसनी गुरु रंधावा और हिमेश रेशमिया के साथ शो को एक नई चमक दी और गुरु रंधावा के बारे में बहुत ही रोचक बातें बताईं. 27 बार रिजेक्ट होना बहुत ही ज्यादा है मगर यह रोचक है कि कैसे समय बदला और अब वह उन लोगों के साथ काम करने के लिए मना कर रहा है,

