NATIONAL NEWS NEWS & PRESS RELEASE राष्ट्रीय 

पुलिस प्रेस नोट 6 जून 2026

सार्वजनिक स्थानों पर शांति बाधित करने वाले 18 काबू, अलग-अलग थानों में 194(2)BNS के अंतर्गत मामले दर्ज

फरीदाबाद:- फरीदाबाद पुलिस शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये प्रतिबद्ध है। कोई भी हुड़दंगबाजी कर आमजन की शांति को भंग कर रहा है तो उनके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। 5 जून को फरीदाबाद पुलिस के विभिन्न थानों की टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने के मामलों में 18 व्यक्तियों को काबू कर उनके खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंगबाजी कर आमजन की शांति को भंग करने के संबंध में 5 जून को थाना सेक्टर-31 में 3 मामले दर्ज कर अजयपाल, नितिन, अशोक सहानी, मनोज, बिदुर व संजय को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार थाना बी.पी.टी.पी की टीम ने 2 मामले दर्ज कर दीपक, राजेश, सोनू व देवेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है। थाना ओल्ड फरीदाबाद की टीम ने नितिन, सचिन, कैलाश व बाबूदीन, थाना सेक्टर-17 की टीम अभिजीत व उमेश तथा थाना कोतवाली की टीम ने एक मामला दर्ज कर सुभाष और सुमित को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध अपराधिक मामले की कार्रवाई की गई है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंगबाजी व आमजन की शांति भंग ना करें अन्यथा अपराधिक मामलों का सामना करना पड़ेगा। फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस प्रवक्ता

Related posts

Translate »