AVTS भूपानी की टीम ने देसी कट्टा रखने व उपलब्ध करवाने वाले आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस प्रेस नोट 06.09.2026
AVTS भूपानी की टीम ने देसी कट्टा रखने व उपलब्ध करवाने वाले आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 05 सितंबर को AVTS भूपानी की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान आशु (27) वासी धीरज नगर सेक्टर-31 फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार AVTS भूपानी की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि धीरज नगर सेक्टर-31 फरीदाबाद के रहने वाले आशु के पास अवैध हथियार है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम में आशु को खेडीपुल फरीदाबाद क्षेत्र से काबू किया है। जिसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपित के विरुद्ध थाना खेडीपुल में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
जांच में सामने आया कि आरोपी आशु देसी कट्टा को अपने दोस्त अभिषेक वासी धीरज नगर से 5000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये AVTS भूपानी की टीम ने आरोपी अभिषेक को ऐतमादपुर पुल से गिरफ्तार किया है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस

