राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

डीजीपी की नियुक्ति पर न्यायालय के आदेश में बदलाव की मांग कर रही पांच राज्यों की अपीलें खारिज

उच्चतम न्यायालय ने पुलिस महानिदेशकों के चयन एवं उनकी नियुक्ति के संबंध में अपने पिछले साल के आदेश में बदलाव की मांग करने वाली पांच राज्यों की याचिकाएं बुधवार को खारिज कर दीं। शीर्ष अदालत पंजाब, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार सरकार की ओर से डीजीपी के चयन एवं नियुक्ति के संबंध में स्थानीय कानून लागू करने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने कहा कि डीजीपी की नियुक्तियों के संबंध में पिछले निर्देश पुलिस अधिकारियों…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सीबीआई के अंतरिम निदेशक के रूप में नागेश्वर राव की नियुक्ति को न्यायालय में चुनौती

एम नागेश्वर राव की केन्द्रीय जांच ब्यूरो के अंतरिम निदेशक के रूप में नियुक्ति को चुनौती देते हुये सोमवार को उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर की गयी। गैर सरकारी संगठन ‘कामन काज’ ने यह जनहित याचिका दायर की है और इसमें जांच ब्यूरो के अंतरिम निदेशक के रूप में एम नागेश्वर राव की नियुक्ति निरस्त करने का अनुरोध किया गया है। अधिवक्ता प्रशांत भूषण के माध्यम से दायर इस याचिका में दिल्ली विशेष पुलिस प्रतिष्ठान कानून, 1946 की धारा 4ए के तहत लोकपाल और लोकायुक्त कानून, 2013 में किये…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण का बचाव किया, कांग्रेस के राफेल अभियान पर सवाल खड़ा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में सामान्य वर्ग के आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण के प्रावधान वाले विधेयक का बुधवार को बचाव किया और कहा कि यह वंचितों की तरक्की की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। मोदी ने इसके साथ ही राफेल विमान सौदे पर कांग्रेस पार्टी के अभियान पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि यह विपक्षी पार्टी बताए कि उसके इस अभियान के पीछे की कथा क्या है। मोदी ने महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे के विकास की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

नागरिकता विधेयक मुद्दा : एजीपी का असम सरकार से समर्थन वापसी का ऐलान

असम गण परिषद (एजीपी) ने नागरिकता संशोधन विधेयक के मुद्दे पर सोमवार को असम की भाजपा नीत गठबंधन सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का ऐलान किया और कहा कि उसने प्रस्तावित विधेयक को वापस लेने के लिए केंद्र सरकार को समझाने की भरसक कोशिश लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से यहां मुलाकात के बाद, एजीपी अध्यक्ष अतुल बोरा ने कहा, ‘‘ हमने केंद्र को समझाने की कोशिश की कि यह विधेयक असम समझौते के खिलाफ है और राष्ट्रीय नागरिक पंजी को अपडेट करने की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सपा-बसपा गठबंधन पर बनी ‘सैद्धांतिक सहमति‘

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बहुप्रतीक्षित गठबंधन के लिये दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने ‘सैद्धांतिक सहमति‘ कर दी है और गठजोड़ का एलान बहुत जल्द होगा। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज ‘भाषा‘ को बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर ‘सैद्धांतिक सहमति‘ बन चुकी है और उम्मीद है कि इस गठजोड़ की औपचारिक घोषणा जल्द होगी। सम्भावना है कि इसी महीने इसका एलान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गठबंधन को लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मणिपुर में मोदी ने किया आठ परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर में आठ प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही चार अन्य की आधारशिला रखी। इंफाल में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें मोरेह में एकीकृत जांच चौकी, दोलाईथाबी बैराज, खाद्य भंडारण गोदाम और बफर जलाशय शामिल हैं। मोदी ने कहा, “आज मणिपुर को 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एकीकृत जांच चौकी का तोहफा मिला है। यह मात्र एक जांच चौकी ही नहीं है..इसमें दर्जन भर विशेषताएं हैं।” इसके अलावा उन्होंने चुराचांदपुर क्षेत्र…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान में ‘जय अनुसंधान’ जोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध नारे ‘जय जवान जय किसान’ और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नारे ‘जय विज्ञान’ में बृहस्पतिवार को ‘जय अनुसंधान’ जोड़ दिया। वह जालंधर में आयोजित 106वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस में ‘भविष्य का भारत : विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ विषय पर बोल रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों का जीवन और कार्य प्रौद्योगिकी विकास तथा राष्ट्र निर्माण के साथ गहरी मौलिक अंतदृर्ष्टि के एकीकरण का शानदार उदाहरण है। उन्होंने कहा, ‘‘आज का नया नारा है- जय…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

रूस की इमारत में हुए विस्फोट से मरने वालों की संख्या 21 हुई

रूस की एक गगनचुंबी इमारत में नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। विस्फोट के बाद उरल पहाड़ियों में स्थित मैगनितोगोर्स्क शहर के आवासीय परिसर में आग लगने से दस मंजिला भवन ढह गया। रूस की संवाद समिति ने आपातकालीन मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि जो शव बाहर निकाले गए उनमें तीन वर्ष की एक बच्ची का शव भी शामिल है। भवन क्षतिग्रस्त होने के करीब 36 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाले गए 11 महीने के बच्चे की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राफेल मामले पर राहुल ने प्रधानमंत्री को दी सीधी बहस की चुनौती

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और उन्हें चुनौती दी कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर उनके साध सीधी बहस करें। राफेल मामले पर एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री की टिप्पणी को लेकर गांधी ने कहा कि न जाने मोदी किस दुनिया मे रहते हैं, जबकि हकीकत यह है कि पूरा देश उनसे राफेल पर सवाल पूछ रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को सच्चाई और विश्वसनीयता के साथ जवाब देना चाहिए। गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

नववर्ष के आगमन पर दिल्ली में जमकर हुई आतिशबाजी, न्यायालय के आदेश का हुआ उल्लंघन

नयी दिल्ली, एक जनवरी : नववर्ष के आगमन पर जश्न के दौरान दिल्ली-एनसीआर में जमकर आतिशबाजी हुई। प्रदूषण की गंभीर समस्या का सामना कर रही राष्ट्रीय राजधानी में कई जगह लोग उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्धारित समय सीमा के पहले और बाद में भी पटाखे फोड़ते हुये नजर आए। केंद्र सरकार द्वारा संचालित वायु गुणवता एवं मौसम पूर्वामुमान प्रणाली (सफर) ने सोमवार को आगाह किया था कि खुले में अलाव जलाने या आतिशबाजी के कारण, वायु में प्रदूषण और अधिक हो जाएगा, जिससे हवा की गुणवत्ता में तेजी से गिरावट आ…

Read More
Translate »