राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को समर्थन जारी रखने के लिए BSP प्रमुख मायावती ने रखी यह शर्त

  मध्यप्रदेश और राजस्थान में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने के बाद अब बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस के सामने शर्त रख दी है. बसपा की मांग है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान की कांग्रेस सरकार 2 अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान दोनों राज्यों में दर्ज मुकदमे वापस ले. बसपा प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी दोनों राज्यों की सरकारों को दे रही समर्थन पर दोबारा विचार करेगी. उन्होंने कांग्रेस सरकारों को धमकी देते हुए कहा, ‘अगर कांग्रेस की नई सरकारों…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

नकारात्मकता फैलाना आसान, संकल्प में सामर्थ्य है, हौसले बुलंद हैं तो रुकावटें खुद रुक जाती हैं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2018 में अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए रविवार को कहा कि नकारात्मता फैलाना काफी आसान होता है लेकिन अगर संकल्प में सामर्थ्य है, हौसले बुलंद हैं तो रुकावटें खुद ही रुक जाती हैं और कठिनाइयाँ कभी रुकावट नहीं बन सकती हैं। आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ के 51वें और 2018 के अंतिम संस्करण में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2018 को भारत एक देश के रूप में, अपनी एक सौ तीस करोड़ की जनता के सामर्थ्य के रूप में कैसे याद रखेगा……

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

गाजीपुर में मोदी ने भरी हुंकार, कांग्रेस को बताया लालीपाप पकड़ाने वाली पार्टी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए शनिवार को कहा कि वोट बटोरने के लिए लुभावने वायदों का हश्र मध्य प्रदेश और राजस्थान में दिखने लगा है और वहां काला बाजारी करने वाले मैदान में आ गये हैं । मोदी ने यहां महाराज सुहेलदेव पर डाक टिकट जारी करने और गाजीपुर में राजकीय मेडिकल कालेज का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा में कहा, ‘‘वोट बटोरने के लिए लुभावने उपायों का हश्र क्या होता है वह अभी मध्य प्रदेश और राजस्थान में दिख रहा है।’’ उन्होंने कहा,…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

नये साल में किसानों पर हो सकती है तोहफों की बरसात

लोकसभा चुनावों से पहले केंद्र सरकार नये साल के मौके पर किसानों को कई तोहफे देने की तैयारी कर रही है। सूत्रों की मानें तो केंद्र सरकार समय पर कृषि कर्ज की किस्त चुकाने वाले किसानों को ब्याज अदायगी से छूट दे सकती है। किसानों को दी जाने वाली इस ब्याज छूट से सरकारी खजाने पर 15 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा खाद्यान्न फसलों के लिये होने वाले बीमा के लिये किसानों को प्रीमियम भरने से भी मुक्ति मिल सकती है। बागवानी…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने की मोदी से मुलाकात,अनेक लंबित परियोजनाओं पर की चर्चा

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बुधवार को यहां मुलाकात की । साथ ही कालेश्वरम सिंचाई परियोजना को राष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने सहित अनेक लंबित परियोजनाओं पर चर्चा की। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने और राज्य की कमान दोबारा संभालने के बाद राव की मोदी से यह पहली मुलाकात है। इससे पहले राव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से रविवार को और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सोमवार को मुलाकात की। नेताओं…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

आपके कंप्यूटर पर होगी सरकार की नजर, सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों को मिले निगरानी के अधिकार

केंद्र सरकार ने 10 केंद्रीय एजेंसियों को किसी भी कंप्यूटर सिस्टम में रखे गए सभी डेटा की निगरानी करने और उन्हें देखने के अधिकार दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय के साइबर एवं सूचना सुरक्षा प्रभाग द्वारा गुरुवार देर रात गृह सचिव राजीव गाबा के जरिए यह आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक, 10 केंद्रीय जांच और खुफिया एजेंसियों को अब सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत किसी कंप्यूटर में रखी गई जानकारी देखने, उन पर नजर रखने और उनका विश्लेषण करने का अधिकार होगा। इन 10 एजेंसियों में खुफिया ब्यूरो…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

1984 सिख विरोधी दंगे : कांग्रेस नेता सज्जन कुमार दोषी करार, उम्रकैद की सजा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगा मामले में हत्या की साजिश रचने का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की पीठ ने कुमार को आपराधिक षड्यंत्र रचने, शत्रुता को बढ़ावा देने, सांप्रदायिक सद्भाव के खिलाफ कृत्य करने का दोषी ठहराया। उच्च न्यायालय ने कहा कि कुमार को ताउम्र जेल में रहना होगा। उनसे 31 दिसम्बर तक आत्मसमर्पण करने को कहा गया और उससे पहले दिल्ली नहीं छोड़ने को भी कहा गया। अदालत…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

स्टालिन ने अगले प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी की पैरवी की

 द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के वारिस राहुल गांधी में ‘‘फासीवादी ’’ नरेन्द्र मोदी सरकार को परास्त करने की क्षमता है। स्टालिन की यह अपील द्रमुक की उसी परंपरा का हिस्सा है जब उनके पिता दिवंगत एम करूणानिधि ने नेतृत्व की कमान संभालने के लिए इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी को आमंत्रित किया था। द्रमुक अध्यक्ष यहां एक…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राफेल सहित विभिन्न मुद्दों पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद के शीतकालीन सत्र का पहला सप्ताह

राफेल सौदे सहित विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण संसद के शीतकालीन सत्र के पहले सप्ताह में लगातार गतिरोध बना रहा तथा शुक्रवार को लोकसभा एवं राज्यसभा की बैठक एक एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। राफेल मुद्दे पर सत्ता पक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने के लिए कहा गया वहीं कांग्रेस ने इस सौदे की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग की। राफेल सौदे में शीर्ष अदालत के फैसले की पृष्ठभूमि में गृह मंत्री…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

केसीआर ने दूसरी बार तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

तेलंगाना राष्ट्र समिति के प्रमुख के. चन्द्रशेखर राव ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य में समयपूर्व, सात दिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव में राव की पार्टी ने शानदार जीत हासिल की है। केसीआर के नाम से लोकप्रिय राव को राजभवन परिसर में आयोजित सादे समारोह में राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राव के साथ पार्टी एमएलसी मोहम्मद महमूद अली ने भी बतौर मंत्री पद की शपथ ली। अली पूर्ववर्ती टीआरएस सरकार में उपमुख्यमंत्री थे।…

Read More
Translate »