राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

चुनाव राज्य सरकारों के कामकाज पर लड़े गए: राजनाथ

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा के पिछड़ने के रुझानों के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि ये चुनाव राज्य सरकारों के प्रदर्शन के आधार पर लड़े गए और इन परिणामों का केंद्र की मोदी सरकार पर कोई प्रभाव नहीं होगा। सिंह ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस नीत गठबंधन को भारी पराजय का सामना करना पड़ रहा है जहां टीआरएस बड़े बहुमत से सत्ता में दोबारा आती दिख रही है। गृह मंत्री ने संसद भवन परिसर में…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

जनहित में हमें एक दूसरे से सहयोग करना होगा : मोदी ने विपक्ष से कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सोमवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि संसद में सुचारू रूप से कामकाज चलाने के लिए सरकार और विपक्ष को एक दूसरे से सहयोग करना चाहिए, जो कि जनहित में है। संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) विपक्ष को भरोसा दिलाया है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने को इच्छुक है। समझा जाता है कि सरकार ने यह सुझाव भी दिया है कि दोनों सदन…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराएं राज्य: एनसीपीसीआर प्रमुख

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने हाल ही में घोषणा की है कि वह बाल छात्रावासों में बच्चों की उचित देखरेख सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश तैयार कर रहा है। अतीत में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने निजी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में आवासीय सुविधाओं एवं बाल गृहों को लेकर दिशानिर्देश एवं मैनुअल बनाए हैं। पेश हैं इन्हीं विषयों पर एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो से ‘भाषा’ के पांच सवाल : प्रश्न : पहले से मौजूद कानूनों, दिशानिर्देशों और मैनुअल के बावजूद शिक्षण संस्थाओं एवं बाल गृहों में…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

पूर्व सैन्य अधिकारी के बयान पर बोले राहुल: मोदी ने सेना का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को ‘जरूरत से ज्यादा तूल दिए जाने’ संबंधी सेना के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा के एक कथित बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और दावा किया कि मोदी ने सेना का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया और इस पर ‘‘उन्हें कोई शर्म नहीं है।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया और राफेल सौदे का इस्तेमाल अनिल अंबानी की पूंजी बढ़ाने के लिए…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में बिचौलिये माइकल को भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है: सीबीआई

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन जेम्स माइकल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के मार्गदर्शन में चल रहे एक अभियान के तहत भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। सीबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दुबई से माइकल को लाने के इस अभियान में समन्वय सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव कर रहे हैं। एजेंसी के संयुक्त निदेशक साई मनोहर के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम दुबई में है। दुबई सरकार ने उसे प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले इस कदम के…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी का कांग्रेस पर पलटवार, पूछा: हिंदुत्व का ये ज्ञान कहां से लाए?

विधानसभा चुनावों के प्रचार में हिंदू और हिंदुत्व को लेकर छिड़ी बहस सोमवार को चरम पर पहुंच गयी जब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल हो गए और कहा कि हिंदू व हिन्दुत्व का संपूर्ण ज्ञान होने का दावा तो ऋषि मुनि भी नहीं कर सकते, वह तो एक छोटे से ‘कामदार’ हैं। इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा कि यह दावा तो ‘नामदार’ ही कर सकते हैं। कुछ दिन के विराम के बाद राजस्थान के चुनावी रण में उतरे मोदी शुरू से ही…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

खगोलीकरण और बहुपक्षवाद के प्रति भारत प्रतिबद्ध है: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समूह20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिक्स नेताओं की एक अनौपचारिक बैठक में खगोलीकरण और सुधरे हुए बहुपक्षवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता शुक्रवार को एक बार फिर जताई। मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने बृहस्पतिवार को अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे। यहां वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत विश्व नेताओं के साथ आगामी दशक की नई और उभरती चुनौतियों का सामना करने के रास्तों पर चर्चा करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘आज की अनेक व्यस्तताओं में सबसे पहले प्रधानमंत्री…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कुलगाम, पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आधी रात को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था। अधिकारी ने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

26/11 के आतंकी हमलों के समय चुनाव जीतने का खेल खेल रही थी कांग्रेस: मोदी

आतंकवाद व नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दस साल पहले 26/11 के आतंकी हमलों से जब पूरी दुनिया दहल गयी थी उस समय कांग्रेस राजस्थान में चुनाव जीतने का खेल खेल रही थी। इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर ‘राजदरबारी, रागदरबारी’ कहते हुए तंज भी कसा। भीलवाड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने 26/11 के आतंकी हमलों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन रागदरबारियों से पूछना चाहता हूं मैं उस कांग्रेस पार्टी से…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

संविधान तैयार करने की असाधारण गति रिकार्ड समय में दायित्व पूरे करने की प्रेरणा देती है : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि देश की महान विभूतियों ने असाधारण गति से तीन वर्ष के भीतर विस्तृत संविधान तैयार किया और इससे सभी को आज भी अपने दायित्व रिकॉर्ड समय में पूरे करने की प्रेरणा मिलती है । आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि छह दिसम्बर को बाबा साहब आंबेडकर का महा-परिनिर्वाण दिवस है और वह सभी देशवासियों की ओर से बाबा साहब को नमन करते हैं जिन्होंने करोड़ों भारतीयों को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। उन्होंने जोर दिया…

Read More
Translate »