राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

लोकतंत्र देश का संस्कार, संस्कृति और विरासत : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकतंत्र को देश के संस्कार, संस्कृति और विरासत का हिस्सा बताया और आपातकाल का जिक्र करते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जतायी । मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल में आकाशवाणी पर प्रसारित पहले ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में जल संरक्षण के महत्व और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को भी रेखांकित किया । उन्होंने कहा कि जब देश में आपातकाल लगाया गया, तब उसका विरोध सिर्फ राजनीतिक दायरे तक सीमित नहीं था। दिन-रात जब समय पर खाना खाते हैं तब…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

देश में गहराते जल संकट पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

लोकसभा में एआईएमआईएम पार्टी के एक सदस्य ने देश में गहराते जल संकट का मुद्दा और इस पर व्यापक चर्चा के लिये विशेष सत्र बुलाने या चालू सत्र में दो..चार दिन का समय तय किये जाने की मांग की । निचले सदन में कई सदस्यों ने इससे संबद्धता व्यक्त करते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में पेयजल के संकट को दूर करने का संबद्ध मंत्रालय से अनुरोध किया। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से सांसद इम्तियाज जलील ने निचले सदन में शून्यकाल के दौरान जल संकट की समस्या पर चर्चा के लिए…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

जयशंकर ने एस-400 समझौते पर पोम्पिओ से कहा: भारत वही करेगा जो उसके राष्ट्रीय हित में है

भारत ने बुधवार को अमेरिका से कहा कि वह प्रतिबंधों से प्रभावित रूस सहित अन्य देशों के साथ संबंधों में राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखेगा। भारत रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष माइक पोम्पिओ से यहां व्यापक द्विपक्षीय बैठक के दौरान यह बात कहीं। पोम्पिओ ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत अमेरिका एक महत्वपूर्ण साझेदार है और अमेरिकी-भारत साझेदारी नई ऊंचाइयों पर पहुंचने लगी है। ‘काउंटरिंग अमेरिकाज ऐडवरसरीज थ्रू सैंक्शन्स एक्ट’ (काटसा) के तहत प्रतिबंधों के…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

न्यायालय का गुजरात में रास की दो सीटों पर अलग-अलग उपचुनाव के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से इंकार

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को गुजरात में राज्य सभा की दो सीटों के लिये अलग अलग उपचुनाव कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस की याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई की अवकाश पीठ ने हालांकि गुजरात कांग्रेस के नेता की याचिका पर विचार करने से इंकार कर दिया लेकिन राज्य सभा की दोनों सीटों के लिये चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव याचिका दायर करने की उन्हें छूट प्रदान कर दी। गुजरात से राज्य…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

बसपा भविष्य में सभी छोटे-बड़े चुनाव अपने बूते लड़ेगी : मायावती

लोकसभा चुनाव 2019 और उससे पहले संसदीय सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए सपा के साथ किए गए छह महीने पुराने गठबंधन से नाता तोड़ते हुए बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को कहा कि भविष्य में पार्टी सभी छोटे-बड़े चुनाव अपने बूते लड़ेगी। वहीं, सपा ने मायावती पर घबराहट में आकर सपा के खिलाफ बयानबाजी करने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि आम चुनाव के नतीजों के बाद मायावती ने अब तक केवल उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में ही अकेले चुनाव लड़ने…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में चार स्थानीय आतंकवादी मारे गए। सेना ने यह जानकारी दी है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर शोपियां के दारमदोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के तलाशी अभियान के दौरान वहां छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

योग दिवस : पीएम मोदी ने रांची में की समारोह की अगुवाई, भारत और दुनिया भर के लोगों ने किया योग

पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को भारत के साथ ही दुनिया के कई देशों ने योग किया। संयुक्त राष्ट्र की महासभा से लेकर भारतीय संसद के परिसर और बीजिंग से लेकर रांची तक प्राचीन स्वास्थ्य पद्धति को पसंद करने वाले हजारों लोगों ने “ओम” एवं “शांति” का जाप करते हुए सरल एवं कठिन ‘आसन’ किए। प्रधानमंत्री मोदी ने आज के समारोहों की अगुवाई की। कई वैश्विक राजधानियों और भारत के नगरों एवं गांवों में योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए। भारत में मुख्य कार्यक्रम झारखंड की राजधानी…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सरकार मजबूत, सुरक्षित और समावेशी भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है : कोविंद

हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव के नतीजों को ‘‘ भारत की विकास यात्रा जारी रखने के लिए जनादेश’’ करार देते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार ने किसान, व्यापारियों समेत समाज के सभी वर्गों के लिये कई अहम फैसले किये और उन पर अमल शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार एक मजबूत, सुरक्षित और समावेशी भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को ऐतिहासिक केन्द्रीय कक्ष में संबोधित…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

ममता बनर्जी से मिलने के बाद बंगाल के चिकित्सकों ने हड़ताल खत्म की

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हड़ताली चिकित्सकों को राज्य के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने के कदम उठाने का आश्वासन देने के बाद चिकित्साकर्मियों ने हफ्ते भर से चल रहे हड़ताल को सोमवार की रात को समाप्त कर दिया। चिकित्सकों के संयुक्त मोर्चा के एक प्रवक्ता ने संवाददाताओं से यहां कहा कि डॉक्टर काम पर लौटेंगे क्योंकि वह राज्य सरकार को वादे लागू करने के लिए कुछ समय देना चाहते हैं। नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शासकीय निकाय की बैठक के बाद उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

बिहार में मस्तिष्क ज्वर से 84 बच्चों की मौत, हर्षवर्द्धन ने मदद का दिया आश्वासन

बिहार में मस्तिष्क ज्वर सहित अन्य अज्ञात बीमारी से अबतक 84 बच्चों की मौत हो चुकी है । इस दौरान हालात का जायजा लेने मुजफ्फरपुर श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्द्धन ने इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से राज्य को सभी संभव तकनीक और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया । हर्षवर्द्धन ने मेडिकल कालेज का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से कहा “मैं इस क्षेत्र के लोगों, विशेष रूप से प्रभावित परिवारों को विश्वास दिलाता हूं कि समस्या…

Read More
Translate »