राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सुरक्षित रहने के लिए चक्रवात पर मिलने वाली जानकारी का अनुसरण करते रहें : प्रधानमंत्री

चक्रवात ‘वायु’ के गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ की ओर बढ़ने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों को सुरक्षित रहने के लिए स्थानीय एजेंसियों द्वारा मुहैया कराई जा रही जानकारी का अनुसरण करते रहने के लिए कहा है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा है, ‘‘चक्रवात वायु से प्रभावित होने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और हित के लिए प्रार्थना करता हूं। सरकार और स्थानीय एजेंसी जानकारी मुहैया करा रही हैं, जिसका मैं प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों से अनुसरण करने का अनुरोध करता हूं।’’…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

बोरवेल से 110 घंटे बाद बाहर निकाले गए दो वर्षीय बच्चे की मौत

पंजाब के संगरूर जिले में 150 फुट गहरे बोरवेल में गिरे दो वर्षीय फतेहवीर सिंह को करीब 110 घंटे बाद मंगलवार सुबह बाहर तो निकाल लिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों ने बताया कि ‘राष्ट्रीय आपदा मोचन बल’ के कर्मियों ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे बच्चे को बोरवेल से बाहर निकाला था। संगरूर उपायुक्त घनश्याम ठोरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस सुरक्षा के बीच बच्चे को चंडीगढ़ के ‘स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान’ (पीजीआईएमईआर) ले जाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

बढ़ती अपेक्षाएं और आकांक्षाएं बेहतर भारत के निर्माण की गारंटी: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि लोगों की बढ़ती अपेक्षाएं और आकांक्षाएं जैसा कि हाल के लोकसभा चुनाव परिणामों में दिखाई दिया है, वह बेहतर भारत के निर्माण की गारंटी है। मोदी ने कहा,‘‘ हमें जो प्रचंड जनादेश मिला है उसे देखते हुए कुछ लोग सोचते हैं कि आकांक्षाएं और अपेक्षाएं (सरकार पर) बढ़ गई हैं। वे यह भी अचरज करते हैं कि मोदी क्या कर सकता है। हमें इसे एक बड़े अवसर की तरह देखना चाहिए। मैं इसे बेहतर भारत की गारंटी के तौर पर देखता हूं।’’…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

उप्र में आंधी-तूफान से 19 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी तथा 48 अन्य घायल हो गए। प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि मैनपुरी में सबसे अधिक छह मौतें हुईं । एटा और कासगंज में तीन-तीन लोगों के मरने की खबर है । मुरादाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी । बदायूं, पीलीभीत, मथुरा, कन्नौज, संभल और गाजियाबाद से भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है । राज्य के अलग-अलग…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

नीट परीक्षा परिणाम घोषित, राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने किया टॉप

राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2019 के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए। राजस्थान के नलिन खंडेलवाल परीक्षा में पहले स्थान पर रहे। दिल्ली में सर्वाधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। दिल्ली में 74.92 प्रतिशत, हरियाणा में 73.41 और चंडीगढ़ में 73.24 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। नगालैंड में सबसे कम 34.52 फीसदी उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की। ‘नीट’ की परीक्षा भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) और भारतीय दंत परिषद (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

उपचुनाव अकेले लड़ेंगे, लेकिन सपा के साथ गठबंधन बरकरार : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुछ सीटों के लिये संभावित उपचुनाव अपने बलबूते लड़ने की पुष्टि करते हुये स्पष्ट किया है कि इससे सपा के साथ गठबंधन के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा, गठबंधन बरकरार रहेगा। मायावती ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि उनकी पार्टी अपने बलबूते उपचुनाव लड़ेगी, लेकिन सपा से गठबंधन बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव से उनके रिश्ते कभी खत्म नहीं होने वाले हैं। ‘‘ सपा के…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

भारत की सुरक्षा, जनता का कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकता है : शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश की सुरक्षा और जनता का कल्याण मोदी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। शाह ने शनिवार को संवेदनशील मंत्रालय का कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि वह इन सभी प्राथमिकताओं को अमली जामा पहनाने का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘देश की सुरक्षा और जनता का कल्याण मोदी सरकार की प्राथमिकताएं हैं। मोदी के नेतृत्व में मैं इन सभी प्राथमिकताओं को पूरा करने का भरपूर प्रयास करूंगा।’’ इतने संवेदनशील मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिये शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी सरकार में अमित शाह को गृह, राजनाथ को रक्षा, निर्मला को वित्त मंत्रालय मिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार में अमित शाह को गृह मंत्रालय और राजनाथ को रक्षा मंत्रालय का प्रभार दिया गया । राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने इस आशय की जानकारी दी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, परमाणु ऊर्जा एवं महत्वपूर्ण नीति से जुड़े मुद्दों वाले तथा बिना आवंटित विभाग रहेंगे । पूर्व विदेश सचिव रहे एस जयशंकर भारत के नए विदेश मंत्री बनाए गए हैं। अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल विकास तथा कपड़ा मंत्रालय मिला । पीयूष गोयल…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में पार्टी के सफाये से राहुल ज्यादा नाराज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश करते हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में करारी हार पर विशेष रूप से नाराजगी जताई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कुछ बड़े क्षेत्रीय नेताओं का उल्लेख करते हुए कि इन नेताओं ने बेटों-रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए जिद की और उन्हीं को चुनाव जिताने में लगे रहे और दूसरे…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

नये भारत के निर्माण के लिए हम अब नयी यात्रा शुरू करेंगे :मोदी

प्रधानमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल की शुरूआत करने जा रहे नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार अब ‘नयी ऊर्जा के साथ, नए भारत के निर्माण के लिए नयी यात्रा’ शुरू करेगी। मोदी ने राजग के नवनिर्वाचित सांसदों से बिना भेदभाव के काम करने को भी कहा। भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद अपने करीब 75 मिनट के भाषण में मोदी ने अल्पसंख्यकों का भी विश्वास जीतने की जरूरत बताते हुए कहा कि वोट-बैंक की राजनीति में भरोसा रखने वालों ने अल्पसंख्यकों…

Read More
Translate »