राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

फिर एक बार भाजपा सरकार, पूरे देश में प्रचंड मोदी लहर

लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ‘ प्रचंड मोदी लहर’ पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी मतगणना की ताजा जानकारी के अनुसार भाजपा ने जहां एक सीट अपनी झोली में डाल ली है, वहीं 299 सीटों पर आगे चल रही है। उधर, कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है। आयोग ने 542 सीटों के रुझान/परिणाम जारी किये हैं। कर्नाटक की हावेरी सीट पर भाजपा के उदासी एस सी…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

गृह मंत्रालय ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से अलर्ट रहने को कहा

लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा की आशंका के मद्देनजर बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट कर दिया । मंत्रालय का कहना है कि कुछ पक्षों द्वारा किए गए हिंसा भड़काने के आह्वान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कानून एवं व्यवस्था तथा शांति बनाये रखने के लिए कहा है। बयान में कहा गया है, ‘‘गृह मंत्रालय ने राज्य के…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ पहुंचे, पूजा-अर्चना की

करीब डेढ़ माह तक चली लोकसभा चुनाव की थकान भरी कवायद का परिणाम आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को केदारनाथ पहुंचे और उन्होंने भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर उनकी आराधना की । प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरने पर स्लेटी रंग के पहाड़ी परिधान और पहाड़ी टोपी पहने और कमर में केसरिया गमछा बांधे दिखाई दिए। हेलीपैड से मंदिर पहुंचने के पैदल रास्ते के दोनों ओर मौजूद श्रद्धालुओं तथा स्थानीय जनता का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया । मंदिर परिसर में पहुंचने पर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने उनका…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रज्ञा ने माफी मांग ली है, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें माफ नहीं कर पाऊंगा: मोदी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर दिये गये विवादित बयान पर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के माफी मांगने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘प्रज्ञा ने माफी मांग ली है, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें माफ नहीं कर पाऊंगा।’’ खरगोन लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी गजेन्द्र पटेल के समर्थन में चुनावी सभा के लिए यहां आये मोदी ने एक चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘गांधी के बारे में या गोडसे पर जो भी बातें की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

ऐसा कैसे हो सकता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दा न हो: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनावी मुद्दा बनाने का विरोध करने को लेकर बुधवार को विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि केवल आक्रामक रणनीति अपनाकर ही आतंकवाद का सफाया किया जा सकता है, जैसा कि उनकी सरकार ने किया। मोदी ने कहा, ‘‘महामिलावटी कहते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं है। ऐसा कैसे हो सकता है, जबकि आतंकवादी हमलों के कारण कितने आम लोगों की जान गई है?’’ प्रधानमंत्री मोदी ने बालाकोट हवाई हमलों का परोक्ष जिक्र करते हुए कहा, ‘‘हमने आतंकवादियों को जिस तरह घर…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

चुनाव में चारों खाने चित हो जाएगा विपक्ष : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष धराशायी हो जाएगा, क्योंकि जनता केन्द्र में मजबूत सरकार बनाने का निर्णय कर चुकी है। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि विपक्षी दल लोकसभा चुनाव में चारों खाने चित हो जाएंगे क्योंकि लोगों ने एक मजबूत और ईमानदार सरकार बनाने की ठान ली है। सपा—बसपा गठबंधन पर प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि वह मायावती और अखिलेश यादव से कहीं ज्यादा वक्त तक गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं लेकिन उनके दामन पर…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राहुल गांधी के लोकसभा चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध की मांग वाली याचिका खारिज

उच्चतम न्यायालय ने राहुल गांधी की नागरिकता के मुद्दे पर फैसला होने तक उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित करने का केन्द्र और निर्वाचन आयोग को निर्देश देने के लिये दायर याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने याचिकाकर्ताओं की इस दलील को अस्वीकार कर दिया कि एक फार्म में राहुल गांधी के ब्रिटिश नागरिक होने का कथित रूप से उल्लेख है। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि 2005-06 में ब्रिटेन की एक कंपनी के वार्षिक डाटा के…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

यह नया हिन्दुस्तान है जो आतंकियों को घर में घुसकर मारेगा : नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के खिलाफ आतंकवादी हमले करवाने वाले आतंकी सरगनाओं को चेतावनी देते हुए रविवार को कहा कि यह नया हिन्दुस्तान है जो उनके घर में घुसकर मारेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान के बालाकोट में किये गये हवाई हमले और सर्जिकल स्ट्राइक का नाम लिये बिना रविवार दोपहर को सागर में एक जनसभा में कहा, ‘‘कांग्रेस की कमजोर सरकार के समय देश में आतंकवादी हमले हुए और उस समय की हमारी सरकार दुनियाभर में पाकिस्तान को दोष देकर इस पर रोती रहती थी। लेकिन भाजपा की अगुवाई…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

चक्रवात ‘फोनी’ ने दी ओडिशा में दस्तक, तीन की मौत

भारी बारिश और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ने शुक्रवार सुबह ओडिशा तट पर दस्तक दे दी जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गये । तूफान के कारण कई पेड़ उखड़ गये और झोपड़ियां तबाह हो गयीं। साथ ही कई शहर और गांव जलमग्न हो गये। अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान फोनी ने सुबह करीब आठ बजे पुरी में दस्तक दी। फोनी का अर्थ है ‘सांप का फण’। भारी बारिश के साथ प्रचंड हवा ने तीर्थ नगरी में झोपड़ियों को लील…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

भ्रष्टाचार छिपाने, अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिये केंद्र में कमजोर सरकार चाहता है विपक्ष : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर अपना स्वार्थ सिद्ध करने तथा भ्रष्टाचार छिपाने के लिये केंद्र में कमजोर सरकार बनाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और साथ ही आगाह किया कि बिहार में विपक्षी महागठबंधन की ताकत बढ़ाने का मतलब है लूट-पाट, अपहरण और भ्रष्टाचार के दिन वापस लाना। उन्होंने कहा, ‘‘ 2014 में जनता ने कांग्रेस को इतनी सीटें भी नहीं दी थीं कि कोई नेता विपक्ष बन पाए। जिनके नसीब में नेता विपक्ष का पद ही नहीं है वो प्रधानमंत्री बनने का सपना देख…

Read More
Translate »