राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री ने बढ़ाया राफेल का ‘बेंचमार्क प्राइज़’, राष्ट्रीय हित से समझौता किया : कांग्रेस

कांग्रेस ने राफेल सौदे को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी ने अधिकारियों, रक्षा मंत्री एवं रक्षा खरीद परिषद की राय के खिलाफ जाकर लड़ाकू विमानों के ‘बेंचमार्क प्राइज़’ (आधार मूल्य) को बढ़ा दिया। पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने राफेल से जुड़ी बैंक गारंटी को माफ करवा दिया और मध्यस्थता के प्रावधान को बदल दिया जो देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राफेल मामले की संयुक्त संसदीय समिति की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सरकार का शीर्ष अदालत में राफेल विमानों के दाम की जानकारी सार्वजनिक करने से इंकार

सरकार ने उच्चतम न्यायालय में बुधवार को 36 राफेल लड़ाकू विमानों के दाम के संबंध में जानकारी सार्वजनिक करने से इंकार किया और कहा कि यह जानकारी सार्वजनिक होने का ‘‘हमारे विरोधी लाभ उठा सकते हैं।’’ सरकार द्वारा शीर्ष अदालत में राफेल सौदे के दामों की जानकारी सीलबंद लिफाफे में सौंपने के दो दिन बाद केन्द्र की ओर से अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ के सामने राफेल विमानों के दाम से संबंधी गोपनीयता उपबंध…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू के अस्पताल में निधन

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और लंबे समय से भाजपा के नेता रहे अनंत कुमार का सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। श्री शंकरा कैंसर फाउंडेशन के न्यासियों के बोर्ड के अध्यक्ष बी आर नागराज ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद हाल ही में यहां लौटे दक्षिण बेंगलुरू के सांसद ने तड़के दो बजे आखिरी सांस ली। उस वक्त उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं।…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए चाकचौबंद सुरक्षा के बीच मतदान कल

छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में सोमवार को पहले चरण के लिए मतदान होगा। राज्य के धुर नक्सल प्रभावित बस्तर और राजनांदगांव क्षेत्र के मतदाता 190 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य में पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई है और मतदान दलों को रवाना भी कर दिया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के 31,79,520 मतदाता मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके मंत्रिमंडल के दो सदस्यों, भाजपा सांसद और कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं समेत 190 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर करेंगे। जिन 18 सीटों…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

ईपीसीए ने निर्माण गतिविधियों, उद्योगों और भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी सोमवार तक के लिए बढ़ायी

पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (ईपीसीए) ने दिल्ली में उच्च प्रदूषण स्तर के चलते निर्माण गतिविधियों, कोयला और बायोमास पर आधारित उद्योगों और ट्रकों के प्रवेश पर पाबंदी 12 नवंबर तक बढ़ा दी है। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त इस एजेंसी ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अगुवाई वाले एक कार्यबल की सिफारिश के आधार पर पाबंदी की समय सीमा बढ़ायी है। कार्यबल राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता की समीक्षा करता है। कार्यबल ने ईपीसीए से सिफारिश की है, ‘‘देखा गया है कि पीएम 2.5 सांद्रता 300 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर से बढ़…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कर्नाटक उपचुनाव में कांग्रेस-जद(एस) ने भाजपा को दिया तगड़ा झटका

कर्नाटक में शनिवार को हुए कड़े मुकाबले वाले उपचुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस के गठबंधन को मतदाताओं का जोरदार तरीके से समर्थन मिला है। गठबंधन के उम्मीदवारों ने मंगलवार को विधानसभा की दोनों सीटों पर जीत हासिल कर ली और तीन में से दो लोकसभा सीटों पर भी जीत दर्ज कराने के लिए तैयार है। ये उपचुनाव 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के लिए बड़ा झटका हैं जो बेल्लारी लोकसभा सीट हार चुकी है। बेल्लारी सीट को विवादित…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, ‘बेहद खराब’ से ‘खराब’ की श्रेणी में पहुंची

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को सुधार देखने को मिला। पिछले तीन सप्ताह से लगातार प्रदूषण स्तर ‘गंभीर’ और बेहद खराब’ चल रहा था, जिसमें सुधार होते हुए अब यह ‘खराब’ की श्रेणी में आ गया है। रविवार को संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 दर्ज किया गया जो कि ‘खराब’ श्रेणी के तहत आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया था जो कि शनिवार को 336 हो गया। रविवार को पीएम 2.5 (कणों की माप 2.5…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कोरेगांव-भीमा: उच्चतम न्यायालय ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाई

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें उसने कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले में आरोप-पत्र दाखिल करने के लिए राज्य की पुलिस को और समय देने से इनकार कर दिया था। हिंसा मामले में नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ जांच रिपोर्ट दायर करने की खातिर पुलिस को और समय देने के निचली अदालत के आदेश को बंबई उच्च न्यायालय ने हाल में निरस्त कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने महाराष्ट्र सरकार की अपील पर गौर करते हुए…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

एक अप्रैल, 2020 से देश में ‘बीएस-4’ श्रेणी के वाहनों की बिक्री नहीं होगी: न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि एक अप्रैल, 2020 से देश में ‘‘भारत स्टेज-4’’ (बीएस-4) श्रेणी के वाहनों की बिक्री और पंजीकरण नहीं होगा। शीर्ष न्यायालय ने कहा कि उत्सर्जन के नये नियमों को पेश करने के समय में किसी तरह का विस्तार नागरिकों के स्वास्थ्य को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करेगा क्योंकि प्रदूषण ‘‘खतरनाक और नाजुक स्तर पर’’ पहुंच गया है। गौरतलब है कि केन्द्र ने 2016 में घोषणा की थी कि देश में बीएस-5 नियमों को अपनाए बगैर ही 2020 तक बीएस-6 नियमों को अपना लिया जाएगा।…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सीबीआई में जारी घमासान के लिए प्रधानमंत्री जिम्मेदार: पृथ्वीराज चव्हाण

यूपीए सरकार में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री रहे कांग्रेस नेता पृथ्वी राज चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि सीबीआई में जारी घमासान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार जिम्मेदार है। चव्हाण ने मौजूदा विवाद में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की भूमिका पर भी सवाल उठाए। गौरतलब है कि सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच पिछले कई महीनों से जारी विवाद अब गहरा गया है। पिछले दिनों सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में अस्थाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और…

Read More
Translate »