राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

‘मी टू’ : आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इंकार

उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन शोषण और प्रताड़ना के आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से सोमवार को इंकार कर दिया। महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन शोषण के इन आरोपों को भारत का ‘मी टू’ अभियान कहा जा रहा है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस. के. कौल की पीठ ने याचिका दायर करने वाले वकील एम. एल. शर्मा को बताया कि इस पर सुनवाई सामान्य तरीके से होगी। प्राथमिकियों के अलावा, याचिका…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

संप्रभुता को चुनौती दी गई तो दोगुनी ताकत से पलटवार करेगा भारत: प्रधानमंत्री

साल 1943 में सुभाष चंद्र बोस की ओर से की गई, ‘आजाद हिंद सरकार’ के गठन की घोषणा के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत कभी किसी दूसरे के भू-भाग पर नजर नहीं डालता, लेकिन यदि उसकी संप्रभुता को चुनौती दी गई तो वह ‘‘दोगुनी ताकत’’ से पलटवार करेगा। प्रधानामंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार सशस्त्र बलों को बेहतर प्रौद्योगिकी और नवीनतम हथियारों से लैस करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबी के विरुद्ध सरकार का संघर्ष : नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) गरीबी हटाने की उनकी सरकार की कोशिश है और उन्होंने योजना के लाभार्थियों से अपनी अगली पीढ़ियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने की अपील की। वह अहमदनगर जिले में मंदिर नगरी शिरडी से वीडियो काफ्रेंस के माध्यम से महाराष्ट्र के पीएमएवाई लाभार्थियों से बातचीत कर रहे थे। मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत जिन लोगों को पक्का मकान मिला है, उन्हें आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का भी लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘आपको मेरा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करे सरकार: आरएसएस प्रमुख

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने सरकार से अपील की है कि वह कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण ‘स्वगौरव’ की दृष्टि से आवश्यक है और मंदिर बनने से देश में सद्भावना एवं एकात्मता का वातावरण बनेगा। विजयादशमी के अवसर पर यहां अपने वार्षिक संबोधन में भागवत ने कहा, ‘‘राम जन्मभूमि स्थल का आवंटन होना बाकी है, जबकि साक्ष्यों से पुष्टि हो चुकी है कि उस जगह पर एक मंदिर था। राजनीतिक दखल नहीं होता…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर ने इस्तीफा दिया

यौन शोषण के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। एक बयान में अकबर ने कहा है ‘‘चूंकि मैंने निजी तौर पर कानून की अदालत में न्याय पाने का फैसला किया है, इसलिए मुझे यह उचित लगा कि मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूं।’’ बयान में उन्होंने आगे कहा है ‘‘मैं, अपने खिलाफ लगाए गए झूठे आरोपों को निजी तौर पर चुनौती दूंगा। अत: मैं विदेश राज्य मंत्री पद से त्यागपत्र देता हूं।’’ उन्होंने कहा ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आपातकालीन योजना लागू

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए एक आपातकालीन योजना सोमवार को लागू की गई जिसमें मशीनों से सड़कों की सफाई और इस क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए यातायात पुलिस की तैनाती जैसे उपाय शामिल होंगे। उच्चतम न्यायालय से अधिकार प्राप्त पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम एवं नियंत्रण) प्राधिकरण की एक सदस्य अनुमिता रायचौधरी ने कहा कि ‘ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान’ (जीआरएपी) के तहत जनरेटरों के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई गई है लेकिन इन पर एनसीआर में पाबंदी नहीं होगी क्योंकि क्षेत्र में बिजली…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

‘मी टू’ अभियान ने तूल पकड़ी, अकबर और अभिनेता आलोक नाथ के साथ नए नाम भी निशाने पर आए

भारत में जारी ‘मी टू’ अभियान ने बुधवार को और भी तूल पकड़ी और कई महिलाओं ने अपने अनुभवों का सार्वजनिक तौर पर साझा किया जबकि केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर और अभिनेता आलोक नाथ के साथ नए नाम भी इसके निशाने पर आए। कांग्रेस भी इस चर्चा में शामिल हो गई। उसने मांग की कि केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर यौन उत्पीड़न के आरोपों पर संतोषजनक स्पष्टीकरण दें या तत्काल इस्तीफा दें। मोदी सरकार अब भी इसपर खामोशी बनाए है। कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद से आज संवाददाता सम्मेलन…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

गोपनीय दस्तावेज़ एकत्र करने के आरोप में रक्षा प्रतिष्ठान का इंजीनियर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने महाराष्ट्र एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई में गोपनीय और संवेदनशील दस्तावेजों को अपने लैपटॉप में रखने के आरोप में नागपुर स्थित एक रक्षा प्रतिष्ठान के इंजीनियर को सोमवार को गिरफ्तार किया। यूपी एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के नागपुर के उज्ज्वल नगर निवासी निशांत अग्रवाल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर पाकिस्तान से महिलाओं की छद्म आईडी बनाने और भारत में संवेदनशील स्थानों पर काम कर रहे लोगों को फंसाने की कार्यप्रणाली सामने आने के…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राजस्थान के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नौ समितियों का गठन

कांग्रेस ने राजस्थान में औपचारिक रूप से चुनावी शंखनाद करते हुए बृहस्पतिवार को समन्वय समिति, चुनाव प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति सहित नौ प्रमुख समितियों का गठन किया । पार्टी के सगंठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव समन्यव समिति, प्रदेश चुनाव समिति, चुनाव प्रचार समिति, घोषणापत्र समिति, प्रचार एवं प्रकाशन समिति, मीडिया एवं संचार समिति, परिवहन एवं आवास समिति, प्रोटोकॉल समिति और अनुशासन समिति का गठन किया । गहलोत को चुनाव समन्वय समिति और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

बापू के सिद्धांत में आज भी मानवता को एकजुट करने की शक्ति : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने कहा है कि महात्मा गांधी के सिद्धांत में ऐसे समय में भी मानवता को एकजुट करने की शक्ति है जब आतंकवाद, कट्टरपंथ, उग्रवाद और विचारहीन नफरत देशों और समुदायों को विभाजित कर रही है । प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी सिद्धांतों के प्रति अपनी अंतिम सांस तक प्रतिबद्ध रहे। 21वीं सदी में भी महात्मा गांधी के विचार उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे और वे ऐसी अनेक समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, जिनका सामना आज विश्व कर रहा है। कुछ अखबारों…

Read More
Translate »