वाईएमसीए विश्वविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद का आयोजन, 250 से अधिक युवाओं ने ली लोकतांत्रिक शपथ – युवाओं की लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत@2047 के संकल्प को करेगी साकार : प्रो. डॉ. अजय रंगा फरीदाबाद, 3 नवंबर।युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत (MY Bharat), फरीदाबाद द्वारा मंगलवार को जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक जागरूकता को बढ़ावा देना, उन्हें लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय…
Read MoreCategory: राष्ट्रीय
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, सामाजिक कुरीति के खिलाफ आवाज उठाने का किया आह्वान
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक, सामाजिक कुरीति के खिलाफ आवाज उठाने का किया आह्वान – बच्चों के सुरक्षित भविष्य और शिक्षा की राह में बाधा है बाल विवाह, इसे रोकने में युवाओं की भूमिका अहम : डीसी फरीदाबाद, 3 नवंबर।बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने तथा बच्चों के अधिकारों एवं सुरक्षित भविष्य की रक्षा के उद्देश्य से केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान के तहत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा…
Read Moreहोटल में जुआ खेलते 12 व्यक्ति गिरफ्तार, 61,720 रुपये नकद, 48 गिट्टी, 24 ताश के पत्ते व 5 मोबाइल फोन बरामद
पुलिस प्रेस नोट 03 नवम्बर 2026 होटल में जुआ खेलते 12 व्यक्ति गिरफ्तार, 61,720 रुपये नकद, 48 गिट्टी, 24 ताश के पत्ते व 5 मोबाइल फोन बरामद फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा जुआ खेलने व खिलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने NIT-3 स्थित THE GRAND HERITAGE होटल की चौथी मंजिल पर छापेमारी कर जुआ खेलते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के कमरे…
Read Moreत्योहारों को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, बल्लभगढ़ जोन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस प्रेस नोट 03 नवम्बर 2026 त्योहारों को लेकर फरीदाबाद पुलिस अलर्ट, बल्लभगढ़ जोन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा तैनात 13 ERV प्वाइंट सहित PCR, राइडर और हाईवे पेट्रोलिंग टीमें रहेंगी सक्रिय, 18 स्थानों पर रहेगी नाकाबंदी आमजन की सुरक्षा फरीदाबाद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता- प्रतीक अग्रवाल, डीसीपी बल्लभगढ़ फरीदाबाद: आगामी धनतेरस, दीपावली, विश्वकर्मा पूजा, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न करवाने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर…
Read Moreग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को रफ्तार देने पर सीएम सैनी का आभार : राजेश नागर
ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को रफ्तार देने पर सीएम सैनी का आभार : राजेश नागर 753 करोड़ रुपये के एलिवेटेड फ्लाईओवर का 17 दिसंबर को होगा टेंडर फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं तिगांव के विधायक राजेश नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद को एनआईटी फरीदाबाद से जोड़ने वाले लगभग 753 करोड़ रुपये की लागत के महत्वाकांक्षी एलिवेटेड फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।राजेश नागर ने कहा कि यह परियोजना फरीदाबाद के विकास…
Read Moreफरीदाबाद में पुलिस थानों में POSH प्रशिक्षण शुरू, सेक्टर-8 थाने में आयोजित हुई कार्यशाला
फरीदाबाद में पुलिस थानों में POSH प्रशिक्षण शुरू, सेक्टर-8 थाने में आयोजित हुई कार्यशाला एडवोकेट काम्या ने POSH ACT (2013) के बारे में दी विस्तृत जानकारी फरीदाबाद, 17 अक्टूबर: पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार और डीसीपी मुख्यालय के आदेश पर जिले के सभी पुलिस थानों में महिला कर्मचारियों एवं पुलिस कर्मियों के लिए POSH (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम) अधिनियम 2013 पर विशेष प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में 16 अक्टूबर को थाना सेक्टर-8 में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य…
Read Moreविकसित भारत की उम्मीद हैं आज के बच्चे, इनके हुनर को दें सहारा : राजेश नागर
विकसित भारत की उम्मीद हैं आज के बच्चे, इनके हुनर को दें सहारा : राजेश नागर केएल मेहता दयानंद स्कूल में विकसित भारत के संकल्प के साथ कला का महासंगम आयोजित फरीदाबाद। विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेक्टर-16 स्थित केएल मेहता दयानंद पब्लिक स्कूल में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए विकसित…
Read Moreसेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मोहताबाद गांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मोहताबाद गांव में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित रक्तदान महादान, जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में निभाता है अहम भूमिका : एडीसी अंजलि श्रोत्रिया फरीदाबाद, 17 अक्तूबर।हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आज बल्लभगढ़ क्षेत्र के गांव मोहताबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना रहा। शिविर में लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान करने और…
Read Moreवायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी विभाग निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करें : डीसी आयुष सिन्हा
वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी विभाग निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करें : डीसी आयुष सिन्हा – प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश – पौधरोपण, निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, सीएंडडी वेस्ट प्रबंधन और हरित क्षेत्र विकसित करने पर विशेष जोर – शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म एक्शन प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश फरीदाबाद, 16 अक्टूबर।वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण के लिए उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने विभिन्न विभागों के माध्यम से किए…
Read Moreसेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कैंप में पहुंचीं मच्छगर की ललिता शर्मा ने साझा किया योजना का लाभ मिलने का अनुभव
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कैंप में पहुंचीं मच्छगर की ललिता शर्मा ने साझा किया योजना का लाभ मिलने का अनुभव – पहली गर्भावस्था पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिली थी 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता फरीदाबाद, 16 अक्टूबर।प्रदेश सरकार द्वारा आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत आयोजित आंगन मिलन कैंप लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी…
Read More