NEWS & PRESS RELEASE NEWS CATEGORIES राष्ट्रीय 

गली में कांटा (weighing machine) लगाने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस प्रेस नोट – दिनांक 06 अक्टूबर 2026

गली में कांटा (weighing machine) लगाने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल व कारतूस बरामद

फरीदाबाद: पुलिस चौकी संजय कॉलोनी क्षेत्र में गली में कांटा लगाने को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस व 4 खाली कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 25 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता विजयपाल सिंह निवासी संजय कॉलोनी फरीदाबाद ने पुलिस चौकी संजय कॉलोनी में शिकायत दी थी कि गली में कांटा लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते मनोज भाटी व उसके लड़के भविष्य भाटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके व उसके साथियों पर हमला कर दिया था।

शिकायत पर पुलिस चौकी संजय कॉलोनी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। मौके से 4 खाली कारतूस तथा 2 जिंदा कारतूस बरामद किए और मनोज एवं उसके पुत्र भविष्य को 25 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान वारदात में प्रयुक्त WEBLEY PISTOL भी बरामद की गई है। पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए गए।

जिसके तहत मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विजय कुमार निवासी जवाहर कॉलोनी, सागर निवासी जवाहर कालोनी तथा अमित निवासी गाँव गोछी फरीदाबाद को 05 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया।

इसके अतिरिक्त मोनू निवासी जवाहर कालोनी, हप्पी उर्फ दिव्यम निवासी जवाहर कॉलोनी तथा शुभम निवासी जवाहर कॉलोनी को 06 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है तथा वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस प्रवक्ता
फरीदाबाद

Related posts

Translate »