खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत की एडीलेड में ऐतिहासिक जीत, श्रृंखला में 1-0 बढ़त बनायी

भारत ने पांचवें दिन आस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों के पराक्रम के बावजूद सोमवार को यहां पहला टेस्ट मैच 31 रन से जीतकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी। यह पहला अवसर है जबकि भारत ने आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर श्रृंखला का पहला टेस्ट जीता। आस्ट्रेलिया 323 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 291 रन तक ही पहुंच पाया। आस्ट्रेलिया का स्कोर एक समय चार विकेट पर 84 रन था और भारत की जीत चौथे दिन ही तय लग रही थी लेकिन इसके बाद अगले पांच विकेट के…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल का इस्तीफा

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। हाल में केंद्रीय बैंक की स्वायत्ता को लेकर उनके और सरकार के बीच तनाव पैदा हो गया था। एक संक्षिप्त बयान में पटेल ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपना पद छोड़ने का निर्णय किया है।उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण नहीं बताया है। पटेल आरबीआई के 24वें गवर्नर थे। उन्हें सितंबर 2016 में तीन साल के लिए इस पद पर गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्होंने रघुराम राजन की जगह ली थी।

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

आतंकियों को लगातार पनाह दे रहा पाक, अमेरिका को उसे एक डॉलर भी नहीं देना चाहिए : निक्की हैली

पाकिस्तान आतंकियों को लगातार पनाह दे रहा है, वे आतंकवादी आकर अमेरिकी सैनिकों की हत्या करते हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हैली ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जब तक पाकिस्तान इस समस्या का समाधान नहीं निकालता है तब तक वॉशिंगटन को उसे एक डॉलर की भी मदद नहीं देनी चाहिए। हैली ऐसी पहली भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें अमेरिका में राष्ट्रपति शासन में कैबिनेट पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को उन देशों को पैसा देने की कोई जरूरत नहीं है…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

जनहित में हमें एक दूसरे से सहयोग करना होगा : मोदी ने विपक्ष से कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सोमवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा कि संसद में सुचारू रूप से कामकाज चलाने के लिए सरकार और विपक्ष को एक दूसरे से सहयोग करना चाहिए, जो कि जनहित में है। संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक में प्रधानमंत्री के हवाले से कहा कि उन्होंने (प्रधानमंत्री ने) विपक्ष को भरोसा दिलाया है कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने को इच्छुक है। समझा जाता है कि सरकार ने यह सुझाव भी दिया है कि दोनों सदन…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

चुनाव नतीजों, वैश्विक संकेतों से तय होगी बाजार की दिशा

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों, कच्चे तेल की कीमतों तथा अमेरिकी-चीन व्यापार विवाद बढ़ने के बीच वैश्विक बाजारों के रुख से इस सप्ताह शेयर बाजार की दिशा तय होगी। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि राजनीतिक मोर्चे पर घटनाक्रमों से शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को कारोबार बंद होने के बाद आए ‘एक्जिट पोल्स’ के मद्देनजर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) तथा शेयर बाजारों ने अपने निगरानी तंत्र को मजबूत किया है ताकि बाजार में किसी तरह…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

विमानों में उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठा रही हैं हांगकांग चालक दल की महिलाएं

हांगकांग के विमानों के चालक दल की महिला सदस्य अपने साथ विमानों में होने वाले यौन उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर ‘मीटू’ आंदोलन के दौर में मुखर हो रही हैं। हांगकांग के विमान चालक दल की महिला सदस्यों ने बताया कि उन्हें न सिर्फ विमान के यात्री प्रताड़ित करते हैं, बल्कि एयरलाइन के कर्मचारी भी उनका उत्पीड़न करते हैं। उन्होंने कहा कि एयरलाइनों ने सही दिशा में कुछ कदम उठाए हैं लेकिन वह अब भी ‘मीटू’ के दौर में महत्वपूर्ण कदम उठाने में पीछे हैं। हांगकांग कैबिन अटेंडेंट यूनियन का…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए नियमों का सख्ती से पालन कराएं राज्य: एनसीपीसीआर प्रमुख

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने हाल ही में घोषणा की है कि वह बाल छात्रावासों में बच्चों की उचित देखरेख सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देश तैयार कर रहा है। अतीत में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने निजी स्कूलों, शिक्षण संस्थानों में आवासीय सुविधाओं एवं बाल गृहों को लेकर दिशानिर्देश एवं मैनुअल बनाए हैं। पेश हैं इन्हीं विषयों पर एनसीपीसीआर के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो से ‘भाषा’ के पांच सवाल : प्रश्न : पहले से मौजूद कानूनों, दिशानिर्देशों और मैनुअल के बावजूद शिक्षण संस्थाओं एवं बाल गृहों में…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

विदेश से धन भेजने के मामले में भारतीय अव्वल, 2018 में 80 अरब डॉलर भेजे

विदेश से अपने देश में पैसे भेजने के मामले में भारतीय सबसे आगे रहे हैं। उन्होंने 2018 में भी शीर्ष स्थान को बरकरार रखा है। विश्वबैंक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवासी भारतीयों ने इस वर्ष 80 अरब डॉलर भारत भेजे हैं। इसके बाद चीन का नंबर है। यहां के नागरिकों ने चीन को 67 अरब डॉलर भेजे हैं। भारत और चीन के बाद मैक्सिको (34 अरब डॉलर), फिलिपीन (34 अरब डॉलर) और मिस्त्र (26 अरब डॉलर) का स्थान है। विश्वबैंक की ‘माइग्रेशन एंड रेमिटेंस’ रिपोर्ट के हालिया संस्करण के मुताबिक,…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत ने पहले टेस्ट पर पकड़ मजबूत की

कप्तान विराट कोहली के एक बार फिर जल्दी आउट होने के बावजूद पहली पारी के शतकवीर चेतेश्वर पुजारा की मजबूत पारी के दम पर भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को कुल 166 रन की बढत बना ली । तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 151 रन बना लिये थे । इससे पहले भारत के पहली पारी के 250 रन के जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 235 रन पर आउट हो गई थी । पुजारा 40…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

प्रदर्शनों से उबल रहा फ्रांस, मैक्रों का कुछ पता नहीं

फ्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के फैलने और नए दंगे होने की आशंका के मद्देनजर पेरिस बंद जैसी घटनाओं के बीच राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों का कुछ अता- पता नहीं है मैक्रों उद्वेलित राष्ट्र को शांत कराने का जिम्मा एक प्रकार से सरकार पर छोड़कर पूरे सप्ताह लोगों की नजरों से गायब रहे। सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों का मुख्य नारा है, ‘‘मैक्रों इस्तीफा दो’’। लोगों का गुस्सा अपने उस नेता के लिए है जिसे वे सिर्फ ‘अमीरों का नेता’ मानते हैं। उनका मानना है कि…

Read More
Translate »