अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारतीय अर्थव्यवस्था में आवसरों का लाभ उठाएं जिम्बाब्वे की कंपनियां: नायडू

उप-राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने जिम्बाब्वे की कंपनियों से तीव्र आर्थिक वृद्धि कर रही भारतीय अर्थव्यवस्था में अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि देश में व्यापार माहौल बेहतर है। भारत-जिम्बाब्वे व्यापार मंच को शनिवार को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच 17वीं सदी से ही काफी नजदीकी रिश्ते रहे हैं और तब से आपस में धातु, खनिज एवं कपड़ों का व्यापार करते आ रहे थे। हालांकि वर्तमान आर्थिक संबंध उस स्तर को प्रतिबिंबित नहीं करते, जितनी क्षमता है। दोनों देशों के…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत ने पहले टी20 में टास जीता, गेंदबाजी का फैसला

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की ओर से कृणाल पंड्या और खलील अहमद इस मैच से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करेंगे।

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाक में दंगा करने और शांति बाधित करने के मामले में 250 गिरफ्तार

पाकिस्तान पुलिस ने ईसाई महिला आसिया बीबी को ईशनिंदा के इल्जाम से बरी करने के बाद तीन दिन के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा, आगज़नी और तोड़फोड़ के सिलसिले में करीब 250 लोगों को गिरफ्तार किया है। कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) से समझौता करने के एक दिन बाद सरकार हरकत में नजर आई और उसने प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। 47 साल की आसिया बीबी पर पड़ोसन के साथ झगड़े को लेकर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार, ‘बेहद खराब’ से ‘खराब’ की श्रेणी में पहुंची

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार को सुधार देखने को मिला। पिछले तीन सप्ताह से लगातार प्रदूषण स्तर ‘गंभीर’ और बेहद खराब’ चल रहा था, जिसमें सुधार होते हुए अब यह ‘खराब’ की श्रेणी में आ गया है। रविवार को संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 231 दर्ज किया गया जो कि ‘खराब’ श्रेणी के तहत आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया था जो कि शनिवार को 336 हो गया। रविवार को पीएम 2.5 (कणों की माप 2.5…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रहा है भारत: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों को ‘नया भारत’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रहा है और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दशक में भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था की अगुवाई करेगा। मोदी 13वें भारत-जापान सालाना शिखर सम्मेलन में भाग लेने शनिवार को यहां पहुंचे। उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान देश के आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘भारत अभी…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

बाबर, शादाब के दम पर पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ किया

सलामी बल्लेबाज बाबर आजम के अर्धशतक और लेग स्पिनर शादाब खान के तीन विकेट की मदद से पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को 33 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 क्रिकेट श्रृंखला 3 . 0 से जीत ली । आजम ने 40 गेंद में 50 रन बनाये जिसकी मदद से पाकिस्तान ने पांच विकेट पर 150 रन बनाये । इसके बाद शादाब ने 19 रन देकर तीन विकेट लिये जिसकी वजह से आस्ट्रेलियाई टीम 19 . 1 ओवर में 117 रन पर आउट हो गई । आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री मोदी ने आबे के साथ शिखर वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सोमवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की जिसमें दोनों नेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र के हालात समेत कई द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। औपचारिक शिखर वार्ता से एक दिन पहले ही दोनों प्रधानमंत्रियों ने खूबसूरत प्रशासनिक प्रांत यामानाशी में माउंट फुजी के पास एक आलीशान रिसार्ट में करीब आठ घंटे साथ-साथ बिताये थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों पर और द्विपक्षीय संबंध के रणनीतिक आयाम को और गहरा करने पर चर्चा हुई। शनिवार को जपान पहुंचे…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कोरेगांव-भीमा: उच्चतम न्यायालय ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाई

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को बंबई उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी जिसमें उसने कोरेगांव-भीमा हिंसा मामले में आरोप-पत्र दाखिल करने के लिए राज्य की पुलिस को और समय देने से इनकार कर दिया था। हिंसा मामले में नागरिक अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ जांच रिपोर्ट दायर करने की खातिर पुलिस को और समय देने के निचली अदालत के आदेश को बंबई उच्च न्यायालय ने हाल में निरस्त कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने महाराष्ट्र सरकार की अपील पर गौर करते हुए…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

अयोध्या भूमि विवाद मामले में जनवरी 2019 में सुनवाई की तारीख तय करेगा उच्चतम न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि मालिकाना हक विवाद मामले में दायर दीवानी अपीलों को अगले साल जनवरी के पहले हफ्ते में एक उचित पीठ के सामने सूचीबद्ध किया है जो सुनवाई की तारीख तय करेगी। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि उचित पीठ अगले साल जनवरी में सुनवाई की आगे की तारीख तय करेगी। पीठ के दो दूसरे सदस्यों में न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसफ शामिल थे। भूमि विवाद मामले में दीवानी अपील इलाहाबाद उच्च न्यायालय के…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

कोहली का नया रिकार्ड, लेकिन भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे टाई

‘रन मशीन’ विराट कोहली एक और शतक लगाकर सबसे तेजी से 10000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए लेकिन शाइ होप के जुझारू शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने बुधवार को दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच टाई करा लिया । भारत ने कोहली की पारी के दम पर छह विकेट पर 321 रन बनाये । वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में जीत के लिये 14 और आखिरी गेंद पर पांच रन चाहिये थे । होप (नाबाद 123) ने उमेश यादव को चौका लगाकर स्कोर बराबर कर दिया । शिमरोन…

Read More
Translate »