न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

गुजरात सरकार ने हिंदीभाषी प्रवासियों से लौटने की अपील की, हमलों को लेकर 431 लोग गिरफ्तार

हिंदीभाषी प्रवासियों की सुरक्षा के लिए गुजरात के औद्योगिक इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। हमलों के बाद हिंदीभाषी लोगों के गुजरात से बाहर जाने के बीच राज्य सरकार ने सोमवार को उनसे लौटने की अपील की। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लोगों से हिंसा में शामिल नहीं होने की अपील की। वहीं राज्य सरकार ने प्रवासियों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि हमलों के संबंध में 431 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 56 प्राथमिकियां दर्ज की गयी हैं। रूपाणी ने दावा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

गोपनीय दस्तावेज़ एकत्र करने के आरोप में रक्षा प्रतिष्ठान का इंजीनियर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने महाराष्ट्र एटीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई में गोपनीय और संवेदनशील दस्तावेजों को अपने लैपटॉप में रखने के आरोप में नागपुर स्थित एक रक्षा प्रतिष्ठान के इंजीनियर को सोमवार को गिरफ्तार किया। यूपी एटीएस के सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के नागपुर के उज्ज्वल नगर निवासी निशांत अग्रवाल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि फेसबुक पर पाकिस्तान से महिलाओं की छद्म आईडी बनाने और भारत में संवेदनशील स्थानों पर काम कर रहे लोगों को फंसाने की कार्यप्रणाली सामने आने के…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

सोनम कपूर ने इस वजह से चुना आनंद अहूजा को, National Boyfriend Day पर खुद खोला राज

नेशनल बॉयफ्रेंड डे (National Boyfriend Day) के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने पति आनंद अहूजा (Anand Ahuja) की तारीफ के पुल बांध दिए. इसी साल मई में बिजनेसमैन आनंद अहूजा से सोनम कपूर ने शादी की थी. उन्होंने यह वजह भी बताई कि आखिर आनंद अहूजा को बॉयफ्रेंड से प्रमोट करते हुए मंगेतर और फिर पति के रूप में अपना लाइफपार्टनर क्यों चुना. सोनम कपूर ने गुरुवार की सुबह अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति आनंद अहूजा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर साझा किया. इस…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

जिन्हें ढूंढ रही थी पूरी दिल्ली पुलिस वो खुद चढ़े हत्थे, तैमूर नगर में रूपेश की हत्या के आरोपी हिरासत में

दिल्ली पुलिस ने बीते रविवार को तैमूर नगर में हुई रूपेश की हत्या के मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है. दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. यही नहीं इन्होंने कई ताबड़तोड़ वारदातें की हैं. रूपेश की हत्या का हाईप्रोफ़ाइल मामला दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती बन गया था, पुलिस की दर्जनों टीमें कातिलों को दिल्ली और दिल्ली के बाहर तलाश रहीं थीं लेकिन आरोपी खुद ही पकड़ में आ गए. दरअसल बुधवार को महरौली के एक ढाबे पर फायरिंग करने की पीसीआर कॉल हुई. पुलिस…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

फोर्ड ने उतारी नयी सेडान एस्पायर, कीमत 5.55 लाख रुपये से शुरू

वाहन विनिर्माता फोर्ड इंडिया ने गुरुवार को काम्पैक्ट सेडान कार एस्पायर का नया उन्नत संस्करण पेश किया। इसकी कीमत शो-रूम पर 5.55 लाख से 8.49 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने कहा है कि पेट्रोल इंजन वाले इसके नए संस्करण के दाम 5.55 लाख रुपये से 7.24 लाख रुपये के बीच हैं। ऑटोमैटिक पेट्रोल संस्करण का मूल्य 8.49 लाख रुपये रखा गया है। इसके डीजल संस्करण 6.45 लाख रुपये से 8.14 लाख रुपये के बीच के हैं। कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि देश…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

पदार्पण टेस्ट में पृथ्वी का शतक, भारत के चार विकेट पर 364 रन

पृथ्वी साव पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय और चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने जिससे भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां चार विकेट पर 364 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पृथ्वी ने 18 बरस और 329 दिन की उम्र में पदार्पण करते हुए सिर्फ 99 गेंद में शतक पूरा किया। उन्होंने 154 गेंद में 19 चौकों की मदद से 134 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा (86) और कप्तान विराट कोहली (नाबाद 72) ने भी अर्धशतक जड़े। दिन का…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राजस्थान के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, नौ समितियों का गठन

कांग्रेस ने राजस्थान में औपचारिक रूप से चुनावी शंखनाद करते हुए बृहस्पतिवार को समन्वय समिति, चुनाव प्रचार समिति और घोषणापत्र समिति सहित नौ प्रमुख समितियों का गठन किया । पार्टी के सगंठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव समन्यव समिति, प्रदेश चुनाव समिति, चुनाव प्रचार समिति, घोषणापत्र समिति, प्रचार एवं प्रकाशन समिति, मीडिया एवं संचार समिति, परिवहन एवं आवास समिति, प्रोटोकॉल समिति और अनुशासन समिति का गठन किया । गहलोत को चुनाव समन्वय समिति और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

म्यामां की ‘पूर्ण सहमति’ से सात रोहिंग्या प्रवासियों को वापस भेजा गया : एमईए

असम में अवैध रूप से रह रहे सात रोहिंग्या प्रवासियों को वापस लौटने की इच्छा की ‘‘पुष्टि’’ किए जाने और म्यामां की सरकार की ‘‘पूर्ण सहमति’’ से उन्हें वापस भेजा गया। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने वृहस्पतिवार को दी। उच्चतम न्यायालय द्वारा सात अवैध प्रवासी रोहिंग्या को म्यामां पहली बार वापस भेजे जाने की अनुमति दिए जाने के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया। उच्चतम न्यायालय ने एक रोहिंग्या की याचिका खारिज कर दी जिसमें उसने केंद्र द्वारा वापस भेजे जाने पर रोक लगाने की मांग की थी। अदालत…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूर रहते हुए करते हैं ऐसे बात, वीडियो चैट में हुआ खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके बिजनेसमैन हज्बैंड आनंद आहूजा (Anand Ahuja) की वीडियो चैट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सोनम कपूर अपने शेड्यूल की वजह से व्यस्त रहती हैं तो उधर आनंद आहूजा भी बिजनेस की वजह से विदेश में रहते हैं. इस वजह से कई मौके ऐसे आते हैं जब दोनों मिल नहीं पाते. लेकिन सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो से यह बात सामने आ गई है कि सोनम कपूर किस तरह आनंद आहूजा से बात करती हैं, और…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

ट्विटर इंडिया ने बापू की जयंती पर पेश किया ‘गांधी इमोजी’

माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष खास तरह से मनाने के लिए ‘गांधी इमोजी’ पेश किया है। दुनिया भर के लोग अपने ट्वीट में इसका उपयोग कर सकते हैं। इमोजी में महात्मा गांधी का चित्र है। ट्विटर इंडिया ने बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के इमोजी को आधिकारिक रूप से पेश किया। यह इमोजी आठ अक्टूबर 2018 तक उपलब्ध रहेगा। ट्विटर ने कहा कि नए इमोजी में महात्मा गांधी का चित्र पेश किया गया है। हैशटैग गांधीजयंती, एमकेगांधी, बापूएट150,…

Read More
Translate »