खेल हिंदी न्यूज़ 

सीआईसी के फैसले को चुनौती देना चाहते हैं पदाधिकारी

बीसीसीआई के केंद्रीय सूचना आयुक्त के आदेश को चुनौती देने की संभावना है जिसमें क्रिकेट बोर्ड को सूचना का अधिकार कानून दायरे में लाने को कहा गया है। बोर्ड के एक शीर्ष अधिकारी ने साथ ही इस मामले से निपटने में प्रशासकों की समिति (सीओए) पर ‘जानबूझकर लापरवाही’ बरतने का आरोप लगाया। सीआईसी के इस फैसले का मतलब है कि बीसीसीआई को राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) माना जाएगा। बीसीसीआई आरटीआई कानून के दायरे में आने का विरोध करता है और खुद को स्वायत्त संस्था बताता है। बोर्ड का मानना है…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

चीन में मनाई गई गांधी जयंती

चीन में मंगलवार को महात्मा गांधी की 149वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर बीजिंग के चाओयांग पार्क में गांधी के लोकप्रिय सूत्र वाक्य गूंजे और भजन गाए गए। गांधी जयंती मनाने के लिए यहां बड़ी तादाद में हर क्षेत्र के लोग इकट्ठा हुए। स्थानीय भारतीय दूतावास से आई एक सांस्कृतिक टीम ने गांधी के सबसे लोकप्रिय भजन गाए और चीन के स्कूली बच्चों ने उनके लोकप्रिय कथन सुनाए। चीन के प्रसिद्ध शिल्पकार युआन शिकुन द्वारा बनाई गई गांधी की प्रतिमा 2005 में चाओयांग पार्क में स्थापित की गई थी।…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

बापू के सिद्धांत में आज भी मानवता को एकजुट करने की शक्ति : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने कहा है कि महात्मा गांधी के सिद्धांत में ऐसे समय में भी मानवता को एकजुट करने की शक्ति है जब आतंकवाद, कट्टरपंथ, उग्रवाद और विचारहीन नफरत देशों और समुदायों को विभाजित कर रही है । प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी सिद्धांतों के प्रति अपनी अंतिम सांस तक प्रतिबद्ध रहे। 21वीं सदी में भी महात्मा गांधी के विचार उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे और वे ऐसी अनेक समस्याओं का समाधान कर सकते हैं, जिनका सामना आज विश्व कर रहा है। कुछ अखबारों…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 59 रुपये, सब्सिडी वाला 2.89 रुपये महंगा

सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 2.89 रुपये बढ़कर 502.4 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अक्तूबर में 59 रुपये महंगा हो गया। इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी प्रमुख तौर पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें बढ़ने और विदेशी मुद्रा विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के चलते की गई है। कंपनी ने बताया कि सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत पर वास्तिवक प्रभाव मात्र 2.89 रुपये प्रति सिलेंडर पड़ेगा। इसकी प्रमुख वजह उस पर जीएसटी…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

मुफ्त टिकटों को लेकर बीसीसीआई-एमपीसीए में मतभेद, स्थानांतरित हो सकता है इंदौर वनडे

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 24 अक्तूबर को इंदौर में होने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को किसी अन्य स्थान पर आयोजित किया जा सकता है क्योंकि मुफ्त पास को लेकर बीसीसीआई और मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ में मतभेद हैं। बीसीसीआई के नए संविधान के अनुसार स्टेडियम की कुल क्षमता में 90 प्रतिशत टिकट सार्वजनिक बिक्री के लिए रखे जाने चाहिए जिसका मतलब है कि राज्य इकाइयों के पास सिर्फ 10 प्रतिशत मुफ्त टिकट बचेंगे। इस मामले में होल्कर स्टेडियम की क्षमता 27000 दर्शकों की है और एमपीसीए के पास 2700…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

हॉलैंड में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर भारत ने ‘गांधी मार्च’ निकाला

द हेग में आगामी अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘‘गांधी मार्च’’ में रविवार को विभिन्न देशों के 20 से अधिक राजदूतों सहित करीब एक हजार लोगों ने हिस्सा लिया। भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर बताया कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार द्वारा भारत एवं विदेशों में शुरू किए जाने वाले समारोह से पूर्व इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। अहिंसा के लिए मार्च करने वाले पीस पैलेस में एकत्रित हुए। यहीं पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय और स्थाई मध्यस्थता अदालत भी स्थित है।…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष पर्यावरण पुरस्कार के सबसे बड़े हकदार थे गांधीजी :प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि स्वच्छता महात्मा गांधी के जीवन का महत्वपूर्ण पहलू था और वह संयुक्त राष्ट्र के ‘‘चैंपियन्स ऑफ द अर्थ’’ सम्मान के सबसे बड़े हकदार थे। मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को संयुक्त राष्ट्र का यह सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के लिए काम करने और पर्यावरण पर सहयोग के नये क्षेत्रों को बढ़ावा देने की दिशा में योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। प्रधानमंत्री ने यहां महात्मा गांधी को समर्पित एक…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

व्यापार युद्ध से देश को बड़ा व्यापारिक, विनिर्माण केंद्र बनने में मिल सकती है मदद : जेटली

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि वर्तमान में जारी वैश्विक व्यापार युद्ध ‘आरंभ में अस्थिरता’ जरूर पैदा कर सकता है, लेकिन यह भारत के लिए कई अवसरों के द्वार खोलेगा। इससे देश को एक बड़ा विनिर्माण और व्यापारिक केंद्र बनाने में मदद मिल सकती है। जेटली ने व्यापारियों से आग्रह किया कि उन्हें साफ-सुथरी और नैतिक व्यापारिक गतिविधियों को अपनाना चाहिए। उन्हें अपने हिस्से का कर चुकाना चाहिए क्योंकि शोधन अक्षमता एवं संहिता (आईबीसी) ने रातों-रात छूमंतर हो जाने वाले व्यापारियों की दुकान पर ताला लगा दिया…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

आईसीसी महिला विश्व टी20 में भारत की अगुवाई करेंगी हरमनप्रीत

आक्रामक बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर नौ से 24 नवंबर के बीच वेस्टइंडीज में होने वाले छठे आईसीसी महिला विश्व ट्वेंटी20 में भारत की 15 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेगी। अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने टीम का चयन किया जिसमें स्मृति मंदाना को उप कप्तान बनाया गया है। स्मृति इस साल शानदार फार्म में हैं। मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट और पूनम यादव आदि को भी टीम में जगह मिली है। भारत को दस टीमों की इस प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

मोदी समेत 48 विश्व नेताओं ने यौन शोषण के खिलाफ गुतारेस के अभियान का किया समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 48 विश्व नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस के बयान का समर्थन करते हुए यौन शोषण के खिलाफ अभियान में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा अभियान अफ्रीकी देशों में यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहा है। साल 2017 में गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र कर्मियों द्वारा यौन शोषण को रोकने तथा खत्म करने का अभियान शुरू किया था। मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे समेत विश्व नेताओं तथा संयुक्त राष्ट्र की 21 संस्थाओं ने संयुक्त राष्ट्र…

Read More
Translate »