राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कोरेगांव-भीमा प्रकरण: न्यायालय का पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप से इनकार

उच्चतम न्यायालय ने कोरेगांव-भीमा हिंसा प्रकरण के सिलसिले में पांच कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के मामले में हस्तक्षेप करने से शुक्रवार को इंकार करने के साथ ही इन गिरफ्तारियों की जांच के लिये विशेष जांच दल गठित करने का आग्रह भी ठुकरा दिया। महाराष्ट्र पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को पिछले महीने गिरफ्तार किया था परंतु शीर्ष अदालत के अंतरिम आदेश पर उन्हें घरों में नजरबंद रखा गया था। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय खंडपीठ ने 2:1 के बहुमत के फैसले से इन कार्यकर्ताओं की तत्काल रिहाई के…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

सबरीमाला मंदिर मामला : सभी उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति : न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को अपने फैसले के माध्यम से केरल के सबरीमाला स्थित अय्यप्पा स्वामी मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश का रास्ता साफ कर दिया। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने 4:1 के बहुमत के फैसले में कहा कि मंदिर में महिलाओं को प्रवेश से रोकना लैंगिक आधार पर भेदभाव है और यह परिपाटी हिन्दू महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन करती है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि धर्म मूलत: जीवन शैली है जो जिंदगी को ईश्वर से मिलाती है। न्यायमूर्ति आर.…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

एशिया कप फाइनल : कमजोर बांग्ला टाइगर्स को फतह करने के लिये तैयार है भारत

अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय क्रिकेट टीम शुक्रवार को यहां होने वाले एशिया कप फाइनल में कुछ प्रमुख खिलाड़ियों के चोटिल होने से कमजोर पड़ी बांग्लादेश की टीम को कड़ा सबक सिखाकर महाद्वीपीय स्तर पर अपनी बादशाहत कायम रखने की कोशिश करेगी। बांग्लादेश को वैसे किसी भी स्तर पर कम करके नहीं आंका जा सकता है क्योंकि बुधवार को उसने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति के बावजूद पाकिस्तानी टीम को हराकर भारत और पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबले की संभावना समाप्त कर दी थी। कागजों पर भारत अब…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

रिजर्व बैंक ने तरलता बढ़ाने को बैंकों के लिए एसएलआर नियम सरल किए

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को बैंकों को सांविधिक नकदी अनुपात (एसएलआर) में और राहत प्रदान की ताकि देश के मुद्रा बाजारों के सामने खड़े तरलता संकट को कुछ हद तक कम किया जा सके। रिजर्व बैंक ने बयान में कहा कि बैंक अपनी तरलता जरूरतों को पूरा करने के लिए एसएलआर में रखी अपनी जमाओं में से 15 प्रतिशत तक निकाल सकते हैं, जिससे वे तरलता कवरेज अनुपात (एलसीआर) को पूरा कर सकें। अभी यह 13% है। बयान में कहा गया है कि बैंकों को अपना तरलता कवरेज…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प के लिए संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया है। दुनिया के छह सबसे उत्कृष्ट पर्यावरण परिवर्तकों को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्मान ‘‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवार्ड’’ से सम्मानित किया गया। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक, ‘‘इस साल के पुरस्कार विजेताओं को आज के समय के कुछ…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मस्जिद इस्लाम का अभिन्न अंग है या नहीं, इसे पांच सदस्यीय पीठ को भेजने से इंकार

उच्चतम न्यायालय ने ‘मस्जिद इस्लाम का अभिन्न अंग है या नहीं’ के बारे में शीर्ष अदालत के 1994 के फैसले को फिर से विचार के लिए पांच सदस्यीय संविधान पीठ के पास भेजने से गुरुवार को इनकार कर दिया। यह मुद्दा अयोध्या भूमि विवाद की सुनवाई के दौरान उठा था। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की पीठ ने 2:1 के बहुमत के फैसले में कहा कि दीवानी वाद का फैसला सबूतों के आधार पर होना चाहिए और पहले आये फैसले की यहां कोई प्रासंगिकता नहीं है।…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

न्यायालय ने कहा; व्यभिचार अब अपराध नहीं, महिला पति की संपत्ति नहीं

व्यभिचार को अपराध की श्रेणी से बाहर करते हुए उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को इससे संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 497 को असंवैधानिक करार देते हुए निरस्त कर दिया और कहा कि यह महिलाओं की व्यक्तिकता को ठेस पहुंचाता है और इस प्रावधान ने महिलाओं को ‘‘पतियों की संपत्ति’’ बना दिया था। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से व्यभिचार से संबंधित 158 साल पुरानी भारतीय दंड संहिता की धारा 497 को असंवैधानिक करार हुए इस दंडात्मक प्रावधान को निरस्त कर दिया।…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

आधार पर न्यायालय का निर्णय ऐतिहासिक, योजना से सरकार को सालाना 90,000 करोड़ रुपये की बचत: जेटली

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आधार पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को ‘ऐतिहासिक’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि सरकारी योजनाओं को वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंचाने से सरकार को सालाना 90,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने कहा कि आधार संवैधानिक रूप से वैध है। हालांकि पीठ ने बैंक खातों को आधार से जोड़ने, मोबाइल फोन कनेक्शन तथा स्कूल में दाखिले के लिये विशिष्ट पहचान संख्या की अनिवार्यता खत्म कर दी। उच्चतम न्यायालय के निर्णय में आयकर रिटर्न तथा…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

अंपायरों की गलती पर धोनी ने कहा, ‘जुर्माना नहीं भरना चाहता हूं’

भारत और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप में टाई छूटे मैच में अंपायरों की गलतियों पर अपने विशेष अंदाज में कटाक्ष करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि वह इस बारे में टिप्पणी करके जुर्माना नहीं भरना चाहते हैं। धोनी और दिनेश कार्तिक को मैदानी अंपायरों – वेस्टइंडीज के ग्रेगरी ब्रेथवेट और बांग्लादेश के अनीसुर रहमान ने पगबाधा आउट दिया। टीवी रीप्ले से हालांकि साफ लग रहा था कि दोनों अवसरों पर गेंद विकेट पर नहीं लग रही थी। धोनी को कामचलाऊ आफ स्पिनर जावेद अहमदी ने आउट किया…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

यूएन की महासभा अध्यक्ष ने जलवायु परिवर्तन पर कदम उठाने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नान्डा एस्पिनोजा ने केरल राज्य में आए भीषण बाढ़ का हवाला देते हुए विश्व के नेताओं से जलवायु परिवर्तन धीमी करने के लक्ष्य से तैयार किए गए समझौते में प्रगति की दिशा में काम करने की अपील की। एस्पिनोजा इस साल संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष बनी हैं। उन्होंने लगातार जंगलों में लग रही आग और लू का हवाला दिया। उन्होंने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की 73वीं चर्चा की औपचारिक शुरुआत की। विश्व के नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं बतायीं।…

Read More
Translate »