कौन सर्वश्रेष्ठ टीम है यह मायने नहीं रखता, सबक लेना महत्वपूर्ण : द्रविड़
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने मुख्य कोच रवि शास्त्री के इंग्लैंड दौरे पर ‘सर्वश्रेष्ठ टीम’ संबंधी बयान पर शुक्रवार को यहां कहा कि उनके लिये यह मायने नहीं रखता कि कौन सर्वश्रेष्ठ है और कौन नहीं क्योंकि अभी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि टीम ने उससे क्या सीख ली और आगे कैसे बढ़ना है। भारतीय टीम को हाल के इंग्लैंड दौरे में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 1—4 से करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन शास्त्री ने इस बीच यह कहकर नयी बहस छेड़ दी थी…
Read More