विदेश हिंदी न्यूज़ 

सुषमा स्वराज ने वियतनाम के भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया

हनोई, 27 अगस्त: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया। वियतनाम और कंबोडिया की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में सुषमा हनोई में हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के साथ भारत के रणनीतिक सहयोग को मजबूत करना है। दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) में वियतनाम और कंबोडिया अहम सदस्य हैं। भारतीय दूतावास की चांसरी बिल्डिंग में प्रतिमा का अनावरण किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

भारत के बारे में अनभिज्ञ हैं राहुल, इसलिए संघ को नहीं समझ सकते: आरएसएस

नयी दिल्ली, 27 अगस्त : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने उसकी तुलना इस्लामिक संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि कांग्रेस प्रमुख भारत को नहीं जानते इसलिए वह भगवा संगठन को समझ नहीं सकते। राहुल ने पिछले सप्ताह लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्ट्रैटजिक स्टडीज में कहा था कि आरएसएस की विचारधारा अरब जगत के मुस्लिम ब्रदरहुड़ के समान है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि आरएसएस भारत की प्रकृति बदलने और इसकी संस्थाओं पर कब्जा करने…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को चुनाव प्रभावित करने की छूट नहीं: प्रसाद

नयी दिल्ली, 26 अगस्त : सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि भारत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के आंकड़ों के दुरुपयोग से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंचों को चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की की छूट नहीं दी जायेगी। प्रसाद ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पवित्रता के साथ समझौता नहीं किया जा सकता है और भारत वादा करता है कि यदि किसी ने देश में चूनावों को प्रभावित करने की कोशिश की तो उसकी पहचान करके उसे दंडित…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

हिमा दास ने राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ रजत पदक जीता, अनस को भी रजत

जकार्ता, 26 अगस्त : हिमा दास ने दो दिन में दूसरी बार महिला 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़कर रजत पदक जीता जबकि मोहम्मद अनस भी इसी वर्ग की पुरुष स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे जिससे भारत के ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों के लिए आज यहां एशियाई खेलों में दिन काफी अच्छा रहा।   हिमा और अनस को इन स्पर्धाओं में रजत पदक का ही दावेदार माना जा रहा था क्योंकि इन स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी शीर्ष पर रहने के प्रबल दावेदार थे।   लंबी दूरी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान में सुरक्षा कारणों से डॉ. शकील अफरीदी की जेल फिर बदली गयी

लाहौर, 26 अगस्त: ओसामा बिन लादेन का पता लगाने में सीआईए की मदद करने वाले डॉ. शकील अफरीदी को पाकिस्तानी अधिकारियों ने आज सुरक्षा कारणों से पंजाब प्रांत के साहीवाल जेल में बंद कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल दूसरी बार अफरीदी की जेल में बदलाव किया गया है।   पाकिस्तान के ऐबटाबाद शहर में दो मई 2011 को अमेरिका ने एक परिसर पर गोपनीय रूप से छापा मारकर ओसामा को मार गिराया था, जिसके बाद अफरीदी (56) को गिरफ्तार किया गया। अमेरिका पाकिस्तान से अफरीदी को रिहा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

तीन तलाक विधेयक: प्रधानमंत्री ने कहा- मुस्लिम महिलाओं को मिलेगा इंसाफ

नयी दिल्ली, 26 अगस्त : महिला सुरक्षा के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश की नारी शक्ति के खिलाफ़ कोई भी सभ्य समाज किसी भी प्रकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर सकता और इसी उद्देश्य से दुष्कर्म के दोषियों के खिलाफ कठोर कानून बनाया गया है और मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिये तीन तलाक संबंधी विधेयक को संसद से मंजूरी को प्रयासरत हैं। आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा,…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सरकार ने नौसेना के लिये 21,000 करोड़ रुपये से 111 हेलीकॉप्टर खरीद को दी मंजूरी

नयी दिल्ली, 25 अगस्त : रक्षा मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुये आज भारतीय नौसेना के लिये 111 बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टर खरीद को मंजूरी दे दी। इसके अधिग्रहण की लागत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने करीब 46,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद सौदों को मंजूरी दी, जिसमें हेलीकॉप्टर की खरीद भी शामिल है। रक्षा क्रय परिषद (डीएसी) की बैठक में यह फैसला किया गया। डीएसी रक्षा खरीद मामलों पर निर्णय लेने वाला मंत्रालय का शीर्ष निकाय है। वरिष्ठ अधिकारी ने…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

यौन शोषण के मामले में विश्व के निशाने पर आने के बाद पोप आयरलैंड रवाना

डबलिन, 25 अगस्त : पोप फ्रांसिस आज आयरलैंड पहुंचे, जो कैथलिक चर्च यौन उत्पीड़न के मामले का केंद्र बनकर उभरा था। बच्चों को पादरियों के यौन शोषण से नहीं बचाने और अपराध को छुपाने वाले बिशपों को दंडित ना करने को लेकर गिरजाघर विश्व के निशाने पर है। वैटिकन ने कहा कि डबलिन की अपनी 36 घंटे के यात्रा के दौरान वह पीड़ितों से मुलाकात करेंगे और यौन शोषण पर बात करने के लिए उनके पास कई मौके भी होंगे। विश्व में यौन शोषण के सबसे अधिक मामले आयरलैंड में…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

केरल में बाढ़ से 265 लोगों की मौत, 36 लापता

तिरुवनंतपुरम, 25 अगस्त : केरल में आई भयानक बाढ़ से आठ अगस्त से अब तक सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 265 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 लापता हैं जबकि विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए राज्य बड़ी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है।   आपदा प्रबंधन राज्य नियंत्रण कक्ष के हालिया आंकड़ों के मुताबिक केरल का पहाड़ी जिला इडुकी में एशिया का सबसे बड़ा बांध है और यहीं से पिछले 26 साल में पहली बार पानी छोड़ा गया था। यह स्थान सबसे ज्यादा बाढ़ से…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

तेजिंदर ने रिकार्ड के साथ पुरूष शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीता

जकार्ता, 25 अगस्त :तेजिंदरपाल सिंह तूर ने आज यहां एशियाई खेलों की पुरूष शॉटपुट स्पर्धा में खेलों का रिकार्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक जीता जिसके साथ एथलेटिक्स में भारत का पदक खाता खुला।   तेइस वर्षीय खिलाड़ी ने 20.75 मीटर की दूरी पर गोला फेंककर स्वर्ण जीता और राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाया। यह एशियाई खेलों का रिकार्ड भी है।   उन्होंने ओम प्रकाश करहाना के नाम पर दर्ज 20.69 मीटर का छह साल पुराना रिकार्ड तोड़ा।   तेजिंदर मैदान में सबसे ताकतवर दावेदार के तौर पर उतरे थे और…

Read More
Translate »