राजीव गांधी हत्याोकांड: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पेरारीवलन की दया याचिका को कोर्ट रिकॉर्ड में रखा
राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई के मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट दो हफ्ते बाद करेगा. कोर्ट ने याचिकाकर्ता दोषी पेरारीवलन के आग्रह को मान लिया है, जिसमें कहा गया कि उन्होंने राज्यपाल के पास दया याचिका दाखिल की थी. इसे दो साल हो चुके हैं. इसलिए वो इस याचिका को भी सुप्रीम कोर्ट के रिकॉर्ड में रखना चाहते हैं. राजीव गांधी हत्याकांड मामले में केंद्र सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की. पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार ने सात दोषियों की रिहाई का विरोध किया था. …
Read More