खेल हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने पदक विजेताओं को बधाई दी, ओलंपिक गौरव के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल में संपन्न एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले भारत के खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें ओलंपिक खेलों जैसी कड़ी प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा है। अपने आवास पर मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से भारत के दर्जे और गौरव में इजाफा किया है। भारत ने इंडोनेशिया के जकार्ता और पालेमबांग में हुए 18वें एशियाई खेलों में रिकार्ड 69 पदक जीते। देश ने 2010 ग्वांग्झू खेलों के 65 पदकों…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

फेडरर और शारापोवा अमेरिकी ओपन से बाहर

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर और मारिया शारापोवा मंगलवार को यहां अपने अपने मुकाबले हारकर अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्रमश: पुरुष और महिला एकल वर्ग से बाहर हो गए। पांच बार के चैंपियन फेडरर न्यूयार्क में खिताब के 10 साल के सूखे को खत्म करने में नाकाम रहे और उन्हें आस्ट्रेलिया के दुनिया के 55वें नंबर के खिलाड़ी जान मिलमैन ने 3-6, 7-5, 7-6 (9/7), 7-6 (7/3) से हराया। बीस बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर की अमेरिकी ओपन के 41 मैचों में शीर्ष 50 से बाहर…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में कोहली शीर्ष पर बरकरार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने तीन पायदान ऊपर चढ़ते हुए गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष 20 में वापसी की है। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में 46 और 58 रन की पारी के बाद करियर में सर्वाधिक 937 रेटिंग अंक हासिल किए। रेटिंग अंक के लिहाज से कोहली अब तक सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों की सूची में 11वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट श्रृंखला…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

अश्विन ने सटीक गेंदबाजी की: पुजारा

भारतीय बल्लेबाल चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की खराब गेंदबाजी आकड़ों का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने सही लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिली। जोस बटलर की अर्धशतकीय पारी की बदौलत तीसरे दिन स्टंप तक अपनी बढ़त 233 रन की कर ली है और उसके दो विकेट शेष है जिससे भारतीय टीम को चौथी पारी में मुश्किल लक्ष्य का पीछा करना होगा। इंग्लैंड के मोईन के पांच विकेट की तुलना में श्रृंखला…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इस वजह से नहीं खेलेंगे विराट कोहली

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 15 से 28 सितंबर के बीच खेले जाने वाले एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है. और इसके पीछे सेलक्टरों ने वजह भी बताई है. पिछले दिनों यो-यो फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए अंबाती रायुडु की वापसी हुई है, तो थोड़ा सा चौंकाने वाली बात यह है कि ऋषभ पंत के लिए टीम में जगह नहीं बन सकी है. बता दें कि विराट की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे,…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

एशिया कप के लिये भारतीय टीम का चयन कल : कोहली के कार्यभार और मध्यक्रम पर रहेगा फोकस

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये कल जब भारतीय टीम का चयन होगा तो कप्तान विराट कोहली के कार्यभार और बल्लेबाजी के मध्यक्रम पर फोकस रहेगा । भारतीय टीम ढाई महीने में इंग्लैंड दौरे के बाद टूर्नामेंट खेलेगी जिसमें शीर्ष खिलाड़ियों को आराम दिये जाने की संभावना कम ही है । भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से दो और फाइनल में पहुंचने पर तीन बार भी हो सकता है ।कोहली कमर की तकलीफ से जूझ रहे हैं और अगले तीन महीने में छह टेस्ट और खेलने हैं जिनमें दो वेस्टइंडीज…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत को महिला हाकी में 36 साल बाद एशियाड स्वर्ण का भरोसा

बीस साल बाद फाइनल में पहुंचकर आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय महिला हाकी टीम कल यहां एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक मैच में जापान के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 36 साल लंबे खिताब के इंतजार को खत्म करने के लिये बेताब होगी। पिछले चरण की कांस्य पदकधारी भारतीय टीम ने कल चीन के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-0 से जीत दर्ज कर 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय महिला टीम ने अंतिम बार फाइनल में 1998 बैंकाक एशियाई खेलों में जगह बनायी थी और कोरिया से हारकर उप…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

जीत की लय कायम रखने उतरेगी आत्मविश्वास से ओतप्रोत टीम इंडिया

श्रृंखला हारने की कगार पर पहुंचने के बाद शानदार वापसी करने वाली भारतीय टीम कल से यहां शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में भी जीत की लय कायम रखकर बराबरी के इरादे से उतरेगी । पहले दो टेस्ट में शर्मनाक हार (एडबस्टन में 31 रन से और लाडर्स पर पारी के अंतर से) के बाद विराट कोहली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाटिंघम में तीसरा टेस्ट 203 रन से जीता । भारतीय टीम अभी भी पांच मैचों की श्रृंखला में 1 . 2 से पीछे है । पिछले टेस्ट के…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

बेरोजगार मंजीत ने 800 मीटर में 1982 के बाद दिलाया पहला स्वर्ण

बेरोजगार और अनजान एथलीट मंजीत सिंह ने आज ट्रैक पर धूम मचायी तथा एशियाई खेलों की पुरूष 800 मीटर दौड़ में प्रबल दावेदार हमवतन जिनसन जॉनसन को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारत ने इस स्पर्धा में पहले दो स्थान हासिल किये।मंजीत को पदक का दावेदार नहीं माना जा रहा था लेकिन उन्होंने अनुभवी जानसन को पीछे छोड़कर एक मिनट 46.15 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय पदक जीता। केरल के एशियाई चैंपियनशिप के पदक विजेता जानसन एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय लेकर…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

रानी की हैट्रिक से भारतीय महिला हाकी टीम ने थाइलैंड को 5-0 से हराया

जकार्ता, 27 अगस्त : कप्तान रानी रामपाल की हैट्रिक के सहारे खिताब के प्रबल दावेदार भारत ने आज 18वें एशियाई खेलों की महिला हॉकी प्रतिस्पर्धा में थाइलैंड को 5-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।   पहले दो क्वार्टर में कोई गोल ना होने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मध्यांतर के बाद पांच गोल दागे। इनमें रानी (37वें, 46वें एवं 56वें मिनट), मोनिका (52वें मिनट) और नवजोत कौर (55वें मिनट) के गोल शामिल हैं।   अब तक अजेय रही भारतीय महिला टीम चार मैच से 12 अंक हासिल करते हुए…

Read More
Translate »