केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से फिर की अपील, आलोचकों पर बरसे
नयी दिल्ली , 15 जून (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को आज फिर पत्र लिखकर प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ‘‘ हड़ताल ’’ खत्म करने में उनकी दखल की मांग की। इसके साथ ही आलोचकों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि यह धरना ‘‘ किसी निजी लाभ ’’ के लिये नहीं बल्कि दिल्ली की जनता की बेहतरी के लिये है। केजरीवाल ने आज धरने के पांचवे दिन एक वीडियो संदेश में भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि नौकरशाहों की हड़ताल आप सरकार के कामकाज में ‘‘बाधक’’…
Read More