कर्नाटक विधानसभा में शक्ति परीक्षण कल शाम को 4 बजे हो : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा सरकार के शक्ति परीक्षण के लिए चार स्पष्ट निर्देश दिए हैं जिनका पालन करना होगा. न्यायालय ने अपने आदेश में तत्काल विधानसभा के लिए अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त करने का निर्देश दिया है. अस्थाई अध्यक्ष नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. यह प्रक्रिया अपराह्न चार बजे से पहले पूरी करनी होगी और चार बजे बहुमत का पता लगाने के लिए शक्ति परीक्षण होगा. न्यायमूर्ति एके सिकरी, न्यायमूर्ति एसए बोबडे और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की विशेष खंडपीठ ने पर्याप्त सुरक्षा बंदोबस्त…
Read More