भारत ने हांगकांग को 26-0 से रौंदा, 86 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा
भारतीय पुरुष हाकी टीम ने एशियाई खेलों के पूल बी मैच में आज यहां हांगकांग को 26-0 से रौंदकर 86 साल पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय हाकी में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच की गहरी खाई साफ नजर आ रही थी। गत चैंपियन भारत ने 1932 के अपने रिकार्ड में सुधार किया जब महान खिलाड़ी ध्यानचंद, रूपचंद और गुरमीत सिंह की मौजूदगी में राष्ट्रीय टीम ने लास एंजिलिस ओलंपिक में अमेरिका को 24-1 से हराया था। अंतरराष्ट्रीय हाकी में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड न्यूजीलैंड के…
Read More