केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का बेंगलुरू के अस्पताल में निधन
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और लंबे समय से भाजपा के नेता रहे अनंत कुमार का सोमवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। श्री शंकरा कैंसर फाउंडेशन के न्यासियों के बोर्ड के अध्यक्ष बी आर नागराज ने पीटीआई-भाषा को बताया कि अमेरिका और ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद हाल ही में यहां लौटे दक्षिण बेंगलुरू के सांसद ने तड़के दो बजे आखिरी सांस ली। उस वक्त उनकी पत्नी तेजस्विनी और दोनों बेटियां भी वहां मौजूद थीं।…
Read More