पाकिस्तान की गोलीबारी में बीएसएफ के चार जवान शहीद, तीन घायल
जम्मू , 13 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गयी गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सहायक कमांडेंट रैंक के अधिकारी समेत चार कर्मी शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए। बीएसएफ (जम्मू फ्रंटियर) के आईजी राम अवतार ने आज पीटीआई – भाषा से कहा , ‘‘ पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल रात रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की। हमने एक सहायक कमांडेंट रैंक के अधिकारी समेत चार सुरक्षाकर्मियों को खो दिया है…
Read More