विदेश हिंदी न्यूज़ 

भारत-पाक से विभिन्न स्तर पर हो रहा है संपर्क : संरा महासचिव के प्रवक्ता ने कहा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक संस्था और उसका शीर्ष नेतृत्व भारत और पाकिस्तान के साथ विभिन्न स्तर पर संपर्क बनाए हुए है। महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कश्मीर मुद्दे पर तनाव के मद्देनजर सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। प्रवक्ता ने यह बात इस सवाल के जवाब में कही कि क्यों महासचिव एंतोनियो गुतारेस इस मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान से बात करने के लिए अनिच्छुक हैं। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफेन दुजार्रिक ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा, ‘‘ महासचिव की ओर…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रणव मुखर्जी, नानाजी देशमुख, भूपेन हजारिका को प्रदान किया गया भारत रत्न

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, भारतीय जनसंघ के दिवंगत नेता नानाजी देशमुख और दिवंगत गायक भूपेन हजारिका को मंगलवार को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मुखर्जी, हजारिका के बेटे तेज और नानाजी देशमुख के करीबी रिश्तेदार विरेंद्रजीत सिंह को यह पुरस्कार प्रदान किया। हजारिका और देशमुख को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। राष्ट्रपति भवन के भव्य दरबार हॉल में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कई केंद्रीय…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। एम्स के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात 10 बजकर 15 मिनट पर अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया। भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

अर्थव्यवस्था में सुस्ती चक्रीय, वृद्धि दर एक-दो साल में पकडे़गी रफ्तार : जालान

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर बिमल जालान ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था एक या दो साल में रफ्तार पकड़ेगी। उन्होंने कहा कि अभी भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती चक्रीय है, लेकिन अगले एक-दो साल में वृद्धि दर रफ्तार पकड़ेगी। जालान ने पीटीआई भाषा से साक्षात्कार में कहा कि सरकार कई सुधारों की घोषणा करने के लिए तैयार है। अब सवाल उनके क्रियान्वयन का है विशेषरूप से निवेश की दृष्टि से। जालान ने कहा, ‘‘वृद्धि में सुस्ती चक्रीय है। एक या दो साल में निश्चित रूप से अर्थव्यवस्था में सुधार…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत के रंकीरेड्डी-शेट्टी की जोड़ी ने जीता थाईलैंड ओपन

सत्विसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गयी। उन्होंने यहां रविवार को थाईलैंड ओपन के चुनौतीपूर्ण फाइनल में चीन के लि जुन हुई और लियू यु चेन की जोड़ी को पराजित किया। गैर वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने एक घंटे दो मिनट तक चले मुकाबले में चीन ती तीसरी वरीय जोड़ी पर 21-19 18-21 21-18 से जीत हासिल की। पिछले साल राष्ट्रमंडल खेल में पुरूष युगल का रजत पदक जीतने वाले रंकीरेड्डी और शेट्टी के लिये यह 2019 सत्र…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तानी सेना ने एलओसी पार घुसपैठ संबंधी भारतीय दावे का खंडन किया

पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार घुसपैठ के भारतीय दावे का खंडन किया है। भारत का दावा है कि पाकिस्तानी सैनिकों और आतंकवादियों ने सीमा पार घुसपैठ का प्रयास किया और इस दौरान भारतीय सेना की कार्रवाई में मारे गये कुछ घुसपैठियों के शव भारत की तरफ पड़े हुए हैं। भारतीय सेना ने शनिवार को कहा था कि उसने जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में एलओसी के पास अग्रिम चौकी पर पाकिस्तान की बॉर्डर ऐक्शन टीम (बैट) के एक हमले को विफल कर दिया। इस दौरान कम से कम…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मौजूदा वक्त में कुछ लोगों और समूहों का आक्रामक व्यवहार देखने को मिल रहा है : सीजेआई

देश के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने रविवार को कहा कि मौजूदा वक्त में कुछ लोगों और समूहों का ‘आक्रामक और लापरवाही भरा बर्ताव’ देखने को मिल रहा है। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह के घटनाक्रम महज ‘अपवाद’ हैं और देश की विधिक संस्थाओं की मजबूत परंपराओं से परास्त होंगे। गोगोई ने गुवाहाटी उच्च न्यायालय के ऑडिटोरियम की यहां आधारशिला रखने के बाद कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि इस तरह की घटनाएं अपवाद होंगी और हमारी संस्था की मजबूत परंपराएं और लोकाचार इस तरह के हठी घटकों के…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप ने चीन के उत्पादों पर भारी-भरकम शुल्क लगाने की चेतावनी दी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार वार्ता सही दिशा में आगे नहीं बढ़ने की स्थिति में चीन से आने वाले उत्पादों पर भारी-भरकम शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने चीन के 300 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा करने के एक दिन बाद यहां शुक्रवार को कहा, ‘‘चीन को इससे बचने के लिये काफी कुछ करना होगा। आप लोग देखेंगे। उन्हें बहुत सारी चीजें करनी होंगी। यह (शुल्क) एक सितंबर से अमल में आ जाएगा।’’ अमेरिका पहले ही चीन के 205 अरब…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

टी20 विश्व कप की तैयारियां अब शुरू : कोहली

कप्तान विराट कोहली ने कहा कि अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारत की तैयारियां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला से शुरू हो जायेंगी। कोहली ने शनिवार को श्रृंखला के शुरूआती मैच से पहले कहा, ‘‘हां, टी20 विश्व कप के लिये हमारी तैयारी शुरू हो गयी हैं। हम इससे पहले 25-26 मैच और खेलने हैं और हमें परिस्थितियों के आधार पर अपने सर्वश्रेष्ठ 11 और सर्वश्रेष्ठ 15 खिलाड़ी ढूंढने हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं के लिये अपना स्थान पक्का करने का यह अच्छा मौका है।…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर 90 प्रतिशत कार्य पूरा किया: रिपोर्ट

पाकिस्तान ने करतारपुर गलियारे पर ‘जीरो लाइन’ से गुरद्वारा साहिब तक 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया है और इस वर्ष नवम्बर में गुरु नानक की 550वीं जयंती के मौके पर इसका उद्घाटन किये जाने की योजना है। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा। इससे भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा मुक्त आवागमन की सुविधा मिलेगी। इन श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल एक ‘परमिट’ प्राप्त करना होगा। ‘एक्सप्रेस…

Read More
Translate »