राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने सांसदों से किया संवाद, कहा-भाजपा अपनी विचाराधारा और सोच के कारण आगे बढ़ी

भाजपा के लोकसभा और राज्‍यसभा सांसदों के लिए शनिवार को दो दिवसीय सांसद कार्यशाला ‘अभ्‍यास वर्ग’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि भाजपा अपनी विचाराधारा और सोच के कारण यहां तक पहुंची है न कि एक परिवार की विरासत के कारण। सूत्रों ने बताया कि मोदी ने पार्टी सांसदों से कहा कि सभी सांसद कार्यकर्ताओं से अपना संपर्क बनाए रखें, उनसे रिश्ते बनाएं । प्रधानमंत्री ने कहा कि सांसद सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं बल्कि पूरे कार्यकाल के दौरान कार्यकर्ताओं की बात सुनें ।…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

एयरटेल अगले मार्च से देशभर में 3जी नेटवर्क बंद करेगी

प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अगले साल मार्च तक पूरी तरह अपने 3जी नेटवर्क बंद कर सकती है। उसने कहा कि इसकी शुरुआत कोलकाता सेवा क्षेत्र से पहले ही हो चुकी है। कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रति उपभोक्ता के हिसाब से औसत आय पर ध्यान रख रही है लेकिन साथ ही इस बात पर बल दिया कि उद्योग को व्यवहारिक बनाये रखने के लिए लंबी अवधि में शुल्क बढ़ाये जाने की जरूरत है। भारती एयरटेल के सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा है…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

टेस्ट क्रिकेट में जर्सी पर नाम और नंबर बकवास लग रहे हैं: ली

पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली को आईसीसी के टेस्ट क्रिेकट को लोकप्रिय बनाने के नये तरीके खोजने से कोई गुरेज नहीं है लेकिन उनका कहना है कि सफेद रंग की जर्सी पर नाम और नंबर भद्दे दिख रहे हैं। एडम गिलक्रिस्ट ने एक दिन पहले इस नये प्रयोग को ‘बेहूदा’ करार दिया था। साल के शुरू में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टेस्ट खेलने वाले देशों को अपने खिलाड़ियों की जर्सी पर नाम और नंबर लिखने की अनुमति दी थी। इस कदम को कई ने सराहा तो कई इससे प्रभावित…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कश्मीर मुद्दे पर भारत को वार्ता के लिए राजी करे: पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को अमेरिका से आग्रह किया कि वह अपने ‘प्रभाव’ का इस्तेमाल कर भारत को कश्मीर मुद्दे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए वार्ता करने को ‘राजी’ करें। कुरैशी का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मामला है लेकिन अगर दोनों देश चाहें कि वो मध्यस्थता करें तो वह इसके लिए तैयार हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत बातचीत से परहेज कर रहा…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को आतंकवादी हमले की संभावना के मद्देनजर कश्मीर घाटी छोड़ने का परामर्श

सेना ने शुक्रवार को खुफिया जानकारियों का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी, कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। इसके तुरंत बाद, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने यात्रियों और पर्यटकों से घाटी की अपनी यात्रा में ‘‘कटौती करने’’ तथा तुरंत वापस जाने को कहा। यात्रा मार्ग से हथियार और विस्फोटक बरामद होने की सूचना देते हुए सेना के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बल तीर्थयात्रियों पर हमले के किसी भी प्रयास को विफल करने के लिए पूरी तरह से…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

रतुल पुरी के 254 करोड़ रुपये के ‘बेनामी शेयर’ जब्त, तार अगस्ता वेस्टलैंड मामले से जुड़े

आयकर विभाग ने रतुल पुरी के 254 करोड़ रुपये मूल्य के ‘बेनामी शेयर’ जब्त किए हैं। उन्हें यह शेयर कथित तौर पर अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले के एक संदिग्ध से फर्जी कंपनी के माध्यम से प्राप्त हुए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रतुल पुरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन हैं। रतुल पहले से कर अपवंचना और धन शोधन के आरोपों में कर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में हैं। अधिकारियों ने बताया कि…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

मांजरेकर ने कहा, चयनकर्ताओं और कोहली पर गावस्कर के नजरिये से सहमत नहीं हूं

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली और चयन समिति को लेकर सुनील गावस्कर की आलोचनात्मक टिप्पणी के प्रति ‘सम्मान के साथ असहमति’ जताते हुए कहा कि चयनकर्ता के स्तर से कहीं अधिक महत्वपूर्ण उसका ईमानदार होना है। पूर्व महान बल्लेबाज गावस्कर ने अपने लेख में समीक्षा बैठक किए बगैर कोहली को टीम का कप्तान बरकरार रखने पर सवाल उठाया था और कहा था कि ऐसा लगता है कि एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति कमजोर है और टीम प्रबंधन के साथ काम करने का…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

रामायण की कहानियां उकेरती पेंटिंग्स की अमेरिका में साल भर तक प्रदर्शनी

भारतीय महाकाव्य ‘रामायण’ अमेरिका के सबसे बड़े कला संग्रहालय ‘द मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट’ में साल भर तक चलने वाली एक प्रमुख प्रदर्शनी का केंद्र बिंदु होगा, जिसमें 17 वीं से 19 वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के राजपूत और पहाड़ी दरबारों के लिए बनाए गए 30 चित्रों को प्रस्तुत किया जाएगा। ‘सीता एंड राम: द रामायण इन इंडियन पेंटिंग’ एक साल की प्रदर्शनी होगी जो 10 अगस्त से शुरू होगी। संग्रहालय ने कहा, ‘‘17 वीं और 19 वीं शताब्दी के बीच उत्तर भारत के राजपूत और पहाड़ी राज…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

तीन तलाक संबंधी विधेयक : कई दलों ने इसे अपराध की श्रेणी में डालने पर जतायी आपत्ति

मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की कुप्रथा से मुक्ति दिलाने के मकसद से मंगलवार को राज्यसभा में पेश विधेयक पर हुयी चर्चा में भाग लेते हुए विभिन्न दलों के सदस्यों ने इसे अपराध की श्रेणी में डालने के प्रावधान पर आपत्ति जतायी और कहा कि इससे पूरा परिवार प्रभावित होगा। हालांकि सत्ता पक्ष ने इस विधेयक को राजनीति के चश्मे से नहीं देखे जाने की नसीहत देते हुए कहा कि कई इस्लामी देशों ने पहले ही इस प्रथा पर रोक लगा दी है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुस्लिम महिला…

Read More

एपल ने की एक अरब डॉलर में इंटेल का स्मार्टफोन मोडेम कारोबार खरीदने की घोषणा

महंगे स्मार्टफोन एवं अन्य उपकरण बनाने वाली कंपनी एपल ने एक अरब डॉलर में इंटेल का स्मार्टफोन मोडेम कारोबार खरीदने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों ने इसको लेकर समझौता किया है। यह सौदा इस साल की अंतिम तिमाही में पूरा होने का अनुमान है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में इसकी जानकारी दी। एपल ने कहा कि इस सौदे से इंटेल की बौद्धिक संपदा, उपकरण और पट्टे भी शामिल हैं। सौदे के तहत इंटेल के करीब 2,200 कर्मचारी एपल से जुड़ेंगे। एपल ने कहा…

Read More
Translate »