अर्थ हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप की चीन के 200 अरब डॉलर के सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की योजना, व्यापार युद्ध तेज हुआ

वाशिंगटन , 19 जून (एएफपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार युद्ध को और तेज कर दिया है। ट्रंप ने चीन के 200 अरब डॉलर के सामान पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाने की योजना का खुलासा किया है। वहीं चीन ने अमेरिका की इस योजना को ‘ ब्लैकमेल ’ करार देते हुए कहा है कि वह भी इसके जवाब में कदम उठाने को तैयार है। दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में मतभेद लंबे समय से चल रहा है। अब ट्रंप ने कहा है…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत के साथ रक्षा संबंधों को विस्तार देने संबंधी विधेयक अमेरिकी सीनेट में पारित

वाशिंगटन , 19 जून (भाषा) अमेरिकी सीनेट ने आज 716 अरब डॉलर के रक्षा विधेयक को पारित कर दिया। अन्य बातों के अलावा इस विधेयक में अमेरिका के प्रमुख रक्षा भागीदार भारत के साथ संबंधों को विस्तार देने का प्रावधान है। अमेरिका ने 2016 में भारत को प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में मान्यता दी थी। इससे अमेरिका के अन्य नजदीकी सहयोगियों की तरह भारत अधिक आधुनिक और संवेदनशील प्रौद्योगिकियों की खरीद का पात्र हो गया। यह भविष्य में सहयोग को भी सुनिश्चित करता है। राष्ट्रीय रक्षा अधिकरण कानून (एनडीएए),…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

रानी और गुरजीत के गोल से भारत ने स्पेन के खिलाफ बराबर की श्रृंखला

मैड्रिड (स्पेन) 19 जून (भाषा) कप्तान रानी रामपाल और डिफेंडर गुरजीत कौर के दो-दो गोल के दम पर भारत ने कल रात यहां स्पेन को 4-1 से हराकर पांच मैचों की हाकी श्रृंखला को 2-2 से बराबर कर लिया। श्रृंखला के आखिरी मैच में भारतीय टीम शुरू से ही स्पेन पर हावी रही। गेंद पर पकड़ से लेकर गोल करने के मौके बनाने में भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी टीम को पछाड़ दिया। कप्तान रानी रामपाल ने मैच के 33वें और 37वें मिनट में दो गोल दागे जबकि गुरजीत ने 44वें…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

दक्षिण कोरिया, अमेरिका ने सैन्य अभ्यास निलंबन की पुष्टि की

सोल , 19 जून (एएफपी) दक्षिण कोरिया और अमेरिका के अधिकारियों ने दोनों देशों के बीच पहले से तय सैन्य अभ्यास के निलंबन की पुष्टि कर दी है। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिंगापुर में उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन के साथ हुई शिखर बैठक में इस आशय की घोषणा की थी। उत्तर कोरिया से सुरक्षा के लिए दक्षिण कोरिया में बड़ी संख्या में अमेरिका सैनिक मौजूद हैं। सोल का कहना है कि सैन्य अभ्यास के निलंबन से अगस्त में होने वाला उल्ची फ्रीडम…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

स्पेनिश गोलकीपर डी गीय को मिला कोच और साथी खिलाड़ियों का साथ

क्रांसोदार (रूस), 19 जून (भाषा) स्पेन ने 2010 के अपने खिताबी अभियान के दौरान केवल दो गोल खाये थे लेकिन रूस में चल रहे फीफा विश्व कप 2018 में वह केवल एक मैच में तीन गोल गंवा चुका है और ऐसे में जब उसके गोलकीपर डेविड डि गीय आलोचकों के निशाने पर हैं तब कोच और खिलाड़ियों ने उनका पूरा समर्थन किया है। पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने डि गीय की गलती का फायदा उठाकर हैट्रिक बनायी जिससे स्पेन को यह मैच 3-3 से ड्रा खेलना पड़ा। इसके…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

विश्वभर में रिकॉर्ड छह करोड़ 85 लाख लोग विस्थापित

जिनीवा , 19 जून (एएफपी) म्यामां और सीरिया सहित विश्वभर में जंग , हिंसा तथा उत्पीड़न के चलते छह करोड़ 85 लाख लोग अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी की ओर से आज जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 के अंत तक यह संख्या 2016 की तुलना में कम से कम 30 लाख अधिक थी। एक दशक पहले चार करोड़ 27 लाख लोग बेघर हुए थे। इस संख्या में 50 फीसदी बढ़ोतरी देखने को…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

केजरीवाल के धरने को असंवैधानिक बताने की मांग करने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इनकार

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने आज उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों के धरने को ‘‘असंवैधानिक’’ घोषित करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। गौरतलब है कि केजरीवाल और उनके मंत्री 11 जून की शाम से उप राज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि बैजल आईएएस अधिकारियों को अपनी ‘हड़ताल’ खत्म करने और कामकाज ठप करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दें ।…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

भाजपा ने पीडीपी से समर्थन वापस लिया, जम्मू-कश्मीर की महबूबा मुफ्ती सरकार गिरी

नयी दिल्ली / श्रीनगर , 19 जून (भाषा) भाजपा द्वारा आज पीडीपी से समर्थन वापस ले लिए जाने के बाद जम्मू – कश्मीर में तीन साल पुरानी महबूबा मुफ्ती सरकार गिर गई। सरकार गिरने के बाद राज्य में एक बार फिर राज्यपाल शासन लागू होना तय है। भाजपा महासचिव राम माधव के चौंकाने वाले इस ऐलान से पहले पार्टी आलाकमान ने जम्मू – कश्मीर सरकार में अपने मंत्रियों को आपातकालीन विचार – विमर्श के लिए नई दिल्ली बुलाया था। श्रीनगर और नई दिल्ली में बढ़ी राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

Race 3 Leaked Online: सलमान खान के लिए बुरी खबर, फेसबुक पर लीक हुई Race 3

सुपरस्टार सलमान खान और ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म Race 3 की टीम के लिए एक बुरी खबर है. दरअसल, यह फिल्म लीक हो गई है. एक्शन से भरपूर यह मल्टीस्टारर फिल्म सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लीक हो गई है. कई फेसबुक यूजर्स ने थिएटर के डबिंग प्रेंट को फेसबुक पर अपलोड कर दिया है. इसे कई ग्रुप्स और यूजर्स ने शेयर किया है. बता दें, ‘रेस 3’ बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई कर रही है. फिल्म ने दो दिनों में 67 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है. लेकिन सोशल…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में कर रहा काम: कोविंद

18 जून : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत और यूनान के बीच बुनियादी ढांचे , आपूर्ति श्रृंखला , ऊर्जा और सेवा जैसे क्षेत्र में मिलकर काम करने की काफी संभावनाएं हैं। साथ ही उन्होंने देश में निवेश के अवसर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत 2025 तक 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बनाने का प्रयास कर रहा है। कोविंद 11 वर्षों में यूनान की यात्रा करने वाले पहले भारतीय राष्ट्रपति (रिपीट राष्ट्रपति) हैं। वह तीन देशों की अपनी यात्री…

Read More
Translate »