अर्थ हिंदी न्यूज़ 

संपत्तियों की कुर्की को लेकर उच्च न्यायालय का माल्या को राहत से इनकार

बंबई उच्च न्यायालय ने संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या की संपत्तियों की कुर्की से संबंधित एक विशेष अदलत में चल रहे मामले पर स्थगन देने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति अकील कुरैशी और न्यायमूर्ति एस जे कथावाला ने माल्या द्वारा पिछले महीने दायर अपील को खारिज कर दिया। माल्या ने धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) से संबंधित विशेष अदालत में चल रही सुनवाई पर स्थगन देने का आग्रह किया था। माल्या ने अपनी अपील में कहा था कि या तो इस पर स्थगन दिया जाए या निचली…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

धोनी ने विश्व कप में दिखाया, उसमें अभी काफी क्रिकेट बचा है : इडु्ल्जी

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना और सीओए सदस्य डायना इडुल्जी ने गुरूवार को भारत के विश्व कप में प्रदर्शन की प्रशंसा की जो सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गया। लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में सर्वश्रेष्ठ नहीं कर सकी और न्यूजीलैंड से 18 रन से हार गयी। इडुल्जी ने पीटीआई से कहा, ‘‘टीम अच्छा खेली। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैच दूसरे दिन तक खिंच गया। शुरू में गंवाये तीन विकेटों ने टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया। इसके बाद…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

करतारपुर गलियारा के स्वरूप पर चर्चा के लिए भारत, पाक विशेषज्ञों की 14 जुलाई को होगी बैठक

भारत और पकिस्तान के विशेषज्ञ करतारपुर गलियारा के स्वरूप को अंतिम रूप देने के लिए मसौदा समझौता पर चर्चा करने को लेकर रविवार को वाघा सीमा पर बैठक करेंगे। वे संबद्ध तकनीकी मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। यह गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित दरबार साहिब को गुरदासपुर जिला स्थित डेरा बाबा नानक गुरूद्वारा से जोड़ेगा तथा भारतीय सिख श्रद्धालुओं की वीजा मुक्त आवाजाही को सुगम बनाएगा। श्रद्धालुओं को महज करतारपुर साहिब की यात्रा के लिए परमिट हासिल करनी होगी, जिसे सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव ने वर्ष 1522…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

न्यायालय ने कर्नाटक के 10 बागी विधायकों को अध्यक्ष से मिलने की अनुमति दी, कहा आज ही लें फैसला

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) के दस बागी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष से शाम छह बजे मुलाकात करने और इस्तीफा देने के अपने निर्णय से अवगत कराने की अनुमति प्रदान कर दी । प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति अनिरूद्ध बोस की पीठ ने कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष से कहा कि वह इन विधायकों के इस्तीफे के बारे में आज ही निर्णय लें। पीठ ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा लिये गये फैसले से शुक्रवार को अवगत कराया जाये जब न्यायालय इस मामले में…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

घर खरीदारों की समस्या के समाधान के लिये केन्द्र एक समान प्रस्ताव लाये: न्यायालय

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केन्द्र सरकार से कहा कि रियल एस्टेट बिल्डरों को बहुत मोटी रकम देने के बावजूद मकान का कब्जा नहीं मिलने से परेशान लाखों मकान खरीदारों की परेशानियों का समाधान करने के वास्ते वह सभी मामलों हेतु ‘‘एक समान’’ प्रस्ताव तैयार करे। शीर्ष अदालत ने जेपी इंफ्राटेक लि से संबंधित मकान खरीदारों के मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह मामला लाखों फ्लैट खरीदारों से जुड़ा हुआ है और केन्द्र को इसके समाधान के लिये प्रस्ताव पेश करना चाहिए। न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत – न्यूजीलैंड मैच में बारिश का खलल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। तब न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में पांच विकेट पर 211 रन बनाये थे। बारिश के व्यवधान के समय रोस टेलर 67 और टॉम लैथम तीन रन पर खेल रहे थे। इससे पहले न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान केन विलियमसन ने 67 रन बनाये थे। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या और युजवेंद्र चहल ने एक . एक विकेट लिया है।

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अफगानिस्तान और तालिबान के बीच दो दिवसीय वार्ता संपन्न

दोहा में तालिबान के साथ अफगानिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की दो दिवसीय वार्ता सोमवार को संपन्न हुई। इस बैठक के बाद अमेरिका और तालिबान के बीच नई वार्ता का आधार तैयार हुआ है। अफगानिस्तान में जर्मनी के राजदूत मार्क्स पोतजेल ने बताया कि यह वार्ता ‘अफगानिस्तान में हिंसा कम करने के वादे और अपील’ के संयुक्त बयान के साथ खत्म हुई।’ पोतजेल ने कतर के साथ मिलकर इस वार्ता की मेजबानी की थी। अमेरिका और तालिबान के बीच मंगलवार को एक बैठक होगी जिसमें दोनों का ध्यान एक ऐसा प्रस्ताव तैयार…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कर्नाटक के 14 विधायक पुणे के समीप किसी स्थान पर, उनके इस्तीफे पर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का इंतजार

कर्नाटक के सत्तारूढ़ जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन के 14 विधायक पुणे से करीब 90 किलोमीटर दूर किसी स्थान पर हैं और वे गोवा जाने या बेंगलुरु लौटने का निर्णय लेने से पहले अपने इस्तीफे पर विधानसभा के फैसले का इंतजार करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस जद(एस) गठबंधन सरकार के संकट के केंद्र बिंदु ये 14 विधायक मुम्बई ठहरे हुए थे और सोमवार शाम को गोवा रवाना हुए थे। सूत्रों के मुताबिक वे फिलहाल महाराष्ट्र में ही पुणे से सतारा की ओर करीब 90 किलोमीटर दूर किसी स्थान पर हैं। उनके…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

कृषि मंत्रालय खरीफ फसल की बुवाई में देरी पर चिंतित

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बारिश की कमी की वजह से खरीफ फसल की बुवाई में देरी पर चिंता जताई है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि गर्मियों की फसल की बुवाई के लिए अभी समय है। तोमर ने सोमवार को यहां राज्यों के कृषि मंत्रियों के सम्मेलन के मौके पर अलग से बातचीत में कहा कि सूखे जैसी स्थिति से संयुक्त प्रयासों से निपटने को केंद्र राज्यों के संपर्क में है। उन्होंने कहा, ‘‘खरीफ फसल की बुवाई में देरी चिंता का विषय है। किसानों के लिए बुवाई पूरी करने…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

हिमा दास ने एक हफ्ते में दूसरा स्वर्ण पदक जीता

भारत की स्टार फर्राटा धाविका हिमा दास ने पोलैंड में कुटनो एथलेटिक्स मीट में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता जो एक सप्ताह में उनका दूसरा स्वर्ण है । पिछले कुछ महीने से कमर के दर्द से जूझ रही हिमा ने 23 . 97 सेकंड का समय निकाला जबकि वी के विस्मया को रजत पदक मिला । राष्ट्रीय रिकार्डधारी मोहम्मद अनस ने पुरूषों की 200 मीटर दौड़ में 21 . 18 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता । हिमा ने मंगलवार को पोलैंड में ही पोजनान…

Read More
Translate »