Cannes 2018: कान के रेड कार्पेट पर फिर से छा गईं ऐश्वर्या राय बच्चन
नई दिल्ली : ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि Cannes के रेड कार्पेट में उनका कोई जवाब नहीं है. Cannes Film Festival में यह उनका 17वां साल है. हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने बेस्ट दिखने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उन्होंने अपने डिजाइनर आउटफिट्स, स्टाइल और एटीट्यूड से दुनिया भर के लोगों को खूब इम्प्रेस किया. Cannes में पहले दिन उन्होंने मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई मैक्सी ड्रेस पहनी. आसमानी रंग की इस मैक्सी ड्रेस में मल्टी-कलर्ड बीड्स और सिक्वेन लगे थे.…
Read More