अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले चार्ज में बड़ी कटौती, SBI ने घटाईं दरें

पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI एसबीआई) ने अपने खाताधारकों को एक बड़ी राहत दी है. एसबीआई ने खाते में महीने में मिनिमम बैलेंस न रखने वाले पर लगने वाले शुल्क को कम कर दिया है. इस चार्ज में करीब 75 फीसद तक की कटौती की गई है. ये नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी और इसका एसबीआई के करीब 25 करोड़ खाताधारकों को फायदा होगा. एसबीआई ने कहा कि उसने यह फैसला तमाम हितधारकों की ओर से मिलने वाली प्रतिक्रियाओं के आधार पर…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

PSL 2018: लाहौर कलंदर्स के खिलाफ मैच के दौरान इमाद वासिम के सिर पर लगी चोट, अब ठीक है हालत

 पाकिस्‍तान सुपर लीग (PSL)के मैच के दौरान चोटिल हुए पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज इमाद वासिम की स्थिति अब ठीक है.पीएसएल के अंतर्गत रविवार को कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए मैच में एक कैच पकड़ने के दौरान इमाद वासिम के सिर में चोट लगी थी.मैच के दौरान कराची किंग्‍स के कप्‍तान इमाद कैच लेने के लिए पीछे की तरफ दौड़े और इसी दौरान सोहेल खान से टकरा गए. हालांकि उन्होंने कैच पकड़ लिया था लेकिन वह इस दौरान सिर के बल गिरे और उन्‍हें सिर…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

मेक्सिको : 24 घंटों में हुई हिंसा में 16 लोगों की मौत

मेक्सिको के गुरेरो में बीते 24 घंटों में हुई हिंसा में 16 लोगों की मौत हो गई. यह घटना चिलपानसिंगो के एक रेस्तरां में एक पार्टी के दौरान हुई, जहां एक लड़की अपना 15वां जन्मदिन मना रही थी. समाचार एजेंसी एफे ने सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के हवाले से बताया कि तीन हमलावर मोटरसाइकिल पर आए, गोलियां दागी और फरार हो गए. बयान के मुताबिक, इस हमले में घटनास्थल पर 17 वर्षीय शख्स की मौत हो गई जबकि 43 वर्षीया महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. 16 से 23 साल…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप और किम की मुलाकात तभी होगी, जब उत्तर कोरिया वादे पूरे करेगा : व्हाइट हाउस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन के बीच निर्धारित बैठक उसी सूरत में होगी, जब प्योंगयांग परमाणु और मिसाइल परीक्षण सहित अपने अन्य वादे पूरे करेगा. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में उक्त बात कही. पिछले सप्ताह देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के नेतृत्व में आये दक्षिण कोरियाई शिष्टमंडल ने ट्रंप को बताया था कि किम जोंग- उन उनसे मिलना चाहते हैं. मौखिक रूप से दिये गए इस न्योते को ट्रंप ने स्वीकार कर लिया. दोनों देशों के इस…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

अंशु प्रकाश मारपीट मामला: CM केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने दिया इस्‍तीफा, बताई ये वजह

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने मंगलवार को इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने निजी कारणों और परिवार की प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पद से इस्‍तीफा दिया है. वीके जैन का इस्‍तीफा दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में दिल्‍ली पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आया है. इससे पहले वह एक सप्ताह के चिकित्सा अवकाश पर चले गए थे. बताया जा रहा है कि उन्‍होंने अपना इस्‍तीफा मुख्‍यमंत्री ऑफिस में सौंप दिया है और इसकी एक कॉपी उपराज्‍यपाल को भी भेज दी है. वीके…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

End TB Summit में बोले पीएम मोदी, 2025 तक भारत को TB मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवारर को विज्ञान भवन में टीबी मुक्त शिखर सम्मेलन (End TB Summit) का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने भारत से 2025 तक टीबी को खत्म करने का लक्ष्य रखा. इस शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत की हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मंत्रालय, डब्ल्यू एच ओ साउथ इस्ट एशिया क्षेत्र और स्टॉप टीबी पार्टनरशिप ने मिलकर एशिया, अफ्रीका और दुनिया के अनेक देशों के प्रतिनिधियों को आज एक मंच पर लाया है. उन्होंने कहा कि मुझे…

Read More
बिज़नस हिंदी न्यूज़ 

उच्चतम न्यायालय ने यूनिटेक लि से देनदारी मुक्त संपत्तियों का विवरण मांगा

उच्चतम न्यायालय ने जमीन जायदाद का कारोबार करने वाली कंपनी यूनिटेक लि कोआज अपनी देनदारी मुक्त संपत्तियों का विवरण देने का निर्देश दिया और कहा कि इन सम्पत्तियों को नीलाम किया जाएगा ताकिकंपनी के मकानों के ग्राहकों का फंसा पैसा लौटाया जा सके। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई. चन्द्रचूड़ की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने इसके साथ ही जे. एम. फाइनेन्शियल रिकंशट्रक्शन कंपनी पर25 लाख रूपए का जुर्माना भी लगाया। इस कंपनी ने एचडीएफसी बैंक द्वारा यूनिटेक लिमिटेड को दिये गये कर्ज में से…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

अमेरिकी क्रिकेट संघ की भारत के साथ द्विपक्षीय श्रृंखला को आईसीसी से मंजूरी नहीं

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने निष्कासित अमेरिकी क्रिकेट संघ द्वारा भारत के खिलाफ प्रस्तावित दो द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को मंजूरी देने से आज इंकार कर दिया । अमेरिकी क्रिकेट संघ को आईसीसी ने जून 2017 में निष्कासित कर दिया था । उसने अप्रैल और मई में भारतीय महिला और पुरूष टीमों के साथ द्विपक्षीय टी20 श्रृंखलाओं की मेजबानी का ऐलान किया था । आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ दोनों श्रृंखलायें अनधिकृत हैं जिन्हें बीसीसीआई या आईसीसी मंजूरी नहीं देते ।’’ आईसीसी ने यह भी कहा कि इसमें भाग लेने वालों…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ब्रह्मांड में नयी दुनिया का पता लगाने के लिए अब इस्तेमल कीजिए गूगल का आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस

नासा के ग्रह खोज अभियान के डेटा का विश्लेषण करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गूगल की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रणाली अब सार्वजनिक कर दी गई है जिससे कि ब्रह्मांड में नई दुनिया का पता लगाने में शौकिया वैज्ञानिकों को मदद मिल सकेगी। प्रणाली ने हाल में नासा की केपलर अंतरिक्ष दूरबीन से प्राप्त होने वाले डेटा के विश्लेषण और सबसे भरोसेमंद ग्रह संकेतकों की सटीक पहचान के लिए न्यूरल नेटवर्क को प्रशिक्षण के जरिए सौरमंडल से बाहर दो ग्रहों की खोज की है। यह कार्य लगभग 700 तारों के…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा को भ्रष्टाचार मामले में जमानत मिली

भाषा: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और विपक्ष बीएनपी प्रमुख खालिदा जिया को आज भ्रष्टाचार के एक मामले में चार महीने की जमानतदे दी गई जिससे उनकी जेल से रिहाई का रास्ता साफ हो गया। खालिदा को सैन्य शासक से नेता बने उनके दिवंगत पति जियाउर रहमान के नाम पर‘ जिया आर्फनेज ट्रस्ट’ के लिए विदेशी चंदे में करीब ढाई लाख डॉलर के गबन के मामले में आठ फरवरी को पांच साल के कारावास की सजा हुई थी। उच्च न्यायालय ने आज उन्हें चार महीने की अंतरिम जमानत दे दी। न्यायमूर्ति…

Read More
Translate »