राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

फिर एक बार भाजपा सरकार, पूरे देश में प्रचंड मोदी लहर

लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ‘ प्रचंड मोदी लहर’ पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ फिर से केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। निर्वाचन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को जारी मतगणना की ताजा जानकारी के अनुसार भाजपा ने जहां एक सीट अपनी झोली में डाल ली है, वहीं 299 सीटों पर आगे चल रही है। उधर, कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है। आयोग ने 542 सीटों के रुझान/परिणाम जारी किये हैं। कर्नाटक की हावेरी सीट पर भाजपा के उदासी एस सी…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

ओयो बना चीन का दूसरा सबसे बड़ा होटल समूह

आतिथ्य क्षेत्र की कंपनी ओयो चीन के बाजार में प्रवेश करने के 18 माह के भीतर ही देश की दूसरी सबसे बड़ी होटल समूह बन गयी है। चीन के 320 शहरों में पहुंच रखने वाली ओयो के अपने ब्रांड के करीब 10,000 होटल हैं जिनमें करीब 4,50,000 कमरे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि दूसरे दर्जे के शहरों से उतर उसकी पहुंच चीन के बाजार में छठे दर्जे के शहर तक विस्तारित है। कंपनी के चीनी कारोबार के मुख्य परिचालन अधिकारी सैम शिह ने कहा ओयो जियुडियन (होटल्स)…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

चीन से 5-0 से हारकर भारत सुदीरमन कप से बाहर

दस बार की चैम्पियन चीन से दूसरे और आखिरी ग्रुप मैच में 5 . 0 से हारकर भारत सुदीरमन कप मिश्रित टीम बैडमिंटन चैम्पियनशिप से बाहर हो गया । ग्रुप वनडी के पहले मैच में उसे मलेशिया ने 3 . 2 से हराया था । भारत को चीन के खिलाफ चमत्कारिक प्रदर्शन की जरूरत थी लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके । मिश्रित युगल में प्रणाव जेरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को चीन के वांग यिल्यु और हुआंग डोंगपिंग ने 21 . 5, 21…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

श्रीलंका, पुलवामा हमलों ने भारत को आतंकवाद से लड़ने के लिए और प्रतिबद्ध बनाया : स्वराज

भारत ने बुधवार को कहा कि श्रीलंका में सिलसिलेवार बम विस्फोट ऐसे समय पर हुए जब पुलवामा आतंकवादी हमले के जख्म भरे भी नहीं थे और इन घटनाओं ने भारत को आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से लड़ने के लिए और अधिक प्रतिबद्ध बनाया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां किर्गिजस्तान की राजधानी में शंघाई सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारत समग्र, सहयोगात्मक एवं स्थायी सुरक्षा के लिए एससीओ संरचना में सहयोग लगातार मजबूत करने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

गृह मंत्रालय ने राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों से अलर्ट रहने को कहा

लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हिंसा की आशंका के मद्देनजर बुधवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट कर दिया । मंत्रालय का कहना है कि कुछ पक्षों द्वारा किए गए हिंसा भड़काने के आह्वान को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय ने एक बयान में यह भी कहा कि उसने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कानून एवं व्यवस्था तथा शांति बनाये रखने के लिए कहा है। बयान में कहा गया है, ‘‘गृह मंत्रालय ने राज्य के…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

इस्पात, एल्युमीनियम पर शुल्क हटाने के लिए अमेरिका का कनाडा, मेक्सिको से करार

अमेरिका का कनाडा और मेक्सिको के साथ इस्पात तथा एल्युमीनियम पर शुल्क हटाने को लेकर करार हो गया है। इस समझौते के तहत अमेरिकी शुल्कों के बाद लगाए गए जवाबी शुल्कों को भी वापस लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस कदम से तीनों उत्तरी अमेरिकी देशों के बीच तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। इन शुल्कों को हटाए जाने के बाद अमेरकिा-मेक्सिको-कनाडा (यूएसएमसीए) करार के रास्ते की प्रमुख अड़चन हट गई है। उत्तरी अमेरिका के 1,400 अरब डॉलर के व्यापार से 1.2 करोड़ अमेरिकियों को रोजगार के…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

रोहित-कोहली के निशाने पर होगा गांगुली का 20 साल पुराना रिकार्ड

रोहित शर्मा के नाम पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकार्ड तीन दोहरे शतक दर्ज हैं और यह सलामी बल्लेबाज 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप में लंबी पारियां खेलने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करके सौरव गांगुली के 20 साल पुराने भारतीय रिकार्ड को तोड़ने की कोशिश करेगा। रोहित ही नहीं शीर्ष क्रम के अन्य दो बल्लेबाज कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन भी बड़ी पारी खेलकर विश्व कप में एक पारी में सर्वोच्च स्कोर का भारतीय रिकार्ड अपने नाम पर करने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका-श्रीलंका ने हिंद-प्रशांत महासागर में शांति व सुरक्षा के लिए साथ काम करने का संकल्प लिया

अमेरिका और श्रीलंका ने हिंद एवं प्रशांत महासागर में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित समुद्री क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। दोनों देशों की ओर से शुक्रवार को जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, दोनों देशों ने हिंद महासागर में नियम आधारित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया। अमेरिका में राजनीतिक मामलों के विदेश उप मंत्री डेविड हेले और श्रीलंका के तिलक मरपना ने बृहस्पतिवार को वाशिंगटन में तीसरी अमेरिका श्रीलंका साझेदारी वार्ता की थी। संयुक्त बयान में कहा गया है…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ पहुंचे, पूजा-अर्चना की

करीब डेढ़ माह तक चली लोकसभा चुनाव की थकान भरी कवायद का परिणाम आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को केदारनाथ पहुंचे और उन्होंने भगवान शिव का रूद्राभिषेक कर उनकी आराधना की । प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से उतरने पर स्लेटी रंग के पहाड़ी परिधान और पहाड़ी टोपी पहने और कमर में केसरिया गमछा बांधे दिखाई दिए। हेलीपैड से मंदिर पहुंचने के पैदल रास्ते के दोनों ओर मौजूद श्रद्धालुओं तथा स्थानीय जनता का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया । मंदिर परिसर में पहुंचने पर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों ने उनका…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

एग्जिट पोल के नतीजे से पहले बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 537 अंक उछला

बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 537 अंक उछलकर 37,930 से ऊपर पहुंच गया जबकि नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी फिर से 11,400 के स्तर को प्राप्त कर लिया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 537.29 अर्थात 1.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,930.77 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 38,001.13 अंक के स्तर पर पहुंच गया था जबकि नीचे यह 37,415.36 अंक तक चला गया था। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 150.05 अंक अर्थात 1.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,407.15 अंक पर पहुंच गया।…

Read More
Translate »