खेल हिंदी न्यूज़ 

पंघाल का स्वर्णिम प्रदर्शन जारी, पूजा महिलाओं में शीर्ष

भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल (52 किलो) ने साल में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता जबकि पूजा रानी (81 किलो) महिलाओं में शीर्ष रही जिससे देश ने एशियाई चैम्पियनशिप में शानदार तरीके से अभियान समाप्त किया। भारत ने टूर्नामेंट में दो स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य समेत 13 पदक जीते । पहली बार यह टूर्नामेंट महिला और पुरूषों के लिये एक साथ आयोजित किया गया था । पिछले साल एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाले पंघाल ने कोरिया के किम इंक्यू को हराया । उन्होंने बुल्गारिया में स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

चुनावों में सच का प्रयोग हो न कि झूठ का: गुतारेस

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने चुनावों के समय प्रतिनिधियों को चुनते समय ‘‘सच, न कि झूठ’’ के जरिए लोगों को सही दिशा दिखाने के लिए स्वतंत्र प्रेस की आवश्यकता पर बल दिया है। तेजी से सिकुड़ रहे लोकक्षेत्र पर ध्यान आकर्षित करते हुये गुतारेस ने कहा वह क्षमा की संस्कृति और पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर ‘गहन चिंता में’ हैं। गुतारेस ने वर्ल्ड फ्री प्रेस फ्रीडम डे पर दिये एक संदेश में कहा, ‘‘फ्री प्रेस शांति, न्याय, सतत विकास और मानवाधिकारों के लिए आवश्यक है। कोई लोकशाही स्पष्ट…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

इतिहास में पहला ऐसा चुनाव जिसमें सत्ता के पक्ष में लहर: मोदी

लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस बार देश ‘प्रो इन्कम्बेंसी वेव’ :सत्ता के पक्ष में लहर: देख रहा है और देश के इतिहास का यह इस तरह का पहला चुनाव है। उन्होंने कहा, ‘जनता ने मन बना लिया है ।इतिहास का पहला मौका है कि इस तरह का चुनाव लड़ा जा रहा है । मोदी ने कहा, ‘हमारे देश में इतने चुनाव हुए हैं … चुनाव होने के बाद राजनीतिक पंडितों को अपनी माथापच्ची करनी पडे़गी…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

अंकिता ने पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्टोसुर को हराकर उलटफेर किया

भारत की शीर्ष महिला एकल खिलाड़ी अंकिता रैना ने बुधवार को यहां कुनमिंग टेनिस ओपन के पहले दौर में पूर्व अमेरिकी ओपन चैम्पियन सामंता स्टोसुर को हराकर उलटफेर करते हुए अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की और दूसरे दौर में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की कांस्य पदकधारी अंकिता ने डब्ल्यूटीए 125के टूर्नामेंट में दो घंटे 50 मिनट तक चले मुकाबले में आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के खिलाफ 7-5 2-6 6-5 से जीत हासिल की। यह दूसरी बार है जब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे के आमने सामने हुई हों। स्टोसुर ने…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

दो महीने लगातार जीएसटी रिटर्न नहीं भरने वाले ई-वे बिल नहीं निकाल पाएंगे

लगातार दो माह तक माल एवं सेवा कर (जीएसटी) रिटर्न नहीं भरने वाले कारोबारी 21 जून से माल के परिवहन के लिए ई-वे बिल नहीं निकाल सकेंगे। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं जीएसटी कम्पोजिशन योजना के तहत कंपनियां यदि लगातार दो बार (छह महीने) रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं तो वे भी ई वे बिल नहीं निकाल पाएंगे। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने इस बारे में 21 जून, 2019 की तिथि अधिसूचित की है। इसमें कहा गया है कि यदि जीएसटी नियमों…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

सुरक्षा प्रबंधन में भारी चूक हुई : श्रीलंकाई रक्षा मंत्री

श्रीलंका के रक्षा मंत्री रुवन विजयवर्धने ने सिलसिलेवार हमलों के मामले में सुरक्षा प्रबंधन में चूक की बात स्वीकार करते हुए कहा कि राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना सुरक्षा प्रतिष्ठानों में कुछ बदलाव करने की योजना बना रहे हैं। वहीं गत रविवार को ईस्टर के मौके पर हुए आत्मघाती हमलों और सिलसिलेवार धमाकों में मरने वालों की संख्या 359 हो गई है। रक्षा मंत्री रुवन विजयवर्धने ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुरक्षा प्रबंधन में चूक की बात स्वीकार की और कहा, ‘‘ हमें (सरकार को) जिम्मदारी लेनी ही होगी।…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

हार सुनिश्चित देखकर विपक्ष ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी में : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर करारा हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि देश में तीसरे दौर के मतदान के बाद अपनी हार सुनिश्चित देख कर अब समूचा विपक्ष ईवीएम पर ठीकरा फोड़ने की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री ने आज यहां लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में केन्द्रीय आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत के पक्ष में आयोजित चुनाव सभा में यह आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मतदान का तीसरा दौर आते आते जब विपक्ष को यह साफ हो गया कि उनकी हार सुनिश्चित है तो वह…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

डीजीसीए ने जेट एयरवेज से विश्वसनीय पुनरोद्धार योजना मांगी

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को नकदी संकट से जूझ रही निजी क्षेत्र की एयरलाइन जेट एयरवेज को ठोस और विश्वसनीय पुनरोद्धार योजना पेश करने को कहा है। हालांकि, डीजीसीए ने नियामकीय दायरे में रहते हुए एयरलाइन की मदद का भी भरोसा दिलाया है। संकट का सामना कर रही जेट एयरवेज ने बुधवार को अपनी सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की थी। डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि नियामक संबद्ध नियमनों के तहत प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए कदम उठाएगा। कई सप्ताह तक…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

अगर मगर के फेर में फंसी आरसीबी के लिये केकेआर के खिलाफ ‘करो या मरो’ का मुकाबला

आठ में से सात मैच हारकर ‘अगर मगर’ के फेर में फंसी विराट कोहली की रायल चैलेंजर्स को आईपीएल में बने रहने के लिये शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को हर हालत में हराना होगा । केकेआर लगातार तीन मैच हारकर अंकतालिका में दूसरे से छठे स्थान पर खिसक चुकी है लिहाजा आरसीबी के पास जीतने का सुनहरा मौका है । केकेआर के ट्रंपकार्ड आंद्रे रसेल को भी बायें कंधे में चोट लगी है जिन्हें अभ्यास के दौरान बाउंसर लग गया था । चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच से…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

उत्तर कोरिया ने फिर किया नए शक्तिशाली आयुधों से युक्त हथियार का परीक्षण

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की निगरानी में एक नए सामरिक हथियार का परीक्षण किया गया है। यह हथियार शक्तिशाली आयुधों से लैस है । अमेरिका के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर शुरू हुई वार्ता के अवरूद्ध होने के बाद किया गया यह पहला परीक्षण है। सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह परीक्षण किम और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच शिखर वार्ता बिना किसी समझौते तक पहुंचे टूट जाने के बाद उत्पन्न तनाव को दर्शाता है। आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ ने अपनी एक खबर में…

Read More
Translate »