राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

हिंसा की छिटपुट घटनाओं,ईवीएम में गड़बड़ी के बीच दूसरे चरण के मतदान ने जोर पकड़ा

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 95 सीटों पर बृहस्पतिवार दोपहर मतदान ने जोर पकड़ा। वहीं, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट, पश्चिम बंगाल में पथराव करने वालों पर पुलिस गोलीबारी और कुछ स्थानों से ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायतें भी मिली हैं। ओडिशा में 35 विधानसभा सीटों और तमिलनाडु में 18 विधानसभा सीटों पर भी मतदान जारी है। तमिलनाडु में कुल 39 में से 38 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है जबकि हाल ही में कथित तौर पर द्रमुक…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सरकार की आईआरसीटीसी, आईआरएफसी के आईपीओ की योजना, 1,500 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

सरकार की रेलवे की दो कंपनियों भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) और भारतीय रेल वित्त निगम (आईआरएफसी) का इस साल सितंबर तक प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की योजना है। सरकार का इनके आईपीओ से 1,500 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि वित्त मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में आईआरएफसी का आईपीओ पेश करने की प्रक्रिया शुरू की थी। हालांकि , कंपनी ने रेल मंत्रालय को बताया था कि सूचीबद्ध होने पर उसकी उधारी लागत बढ़ जाएगी।…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

पंत, रायुडू और सैनी विश्व कप के लिए भारत के स्टैंड बाई

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायुडू को बुधवार को भारत ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए स्टैंड बाई खिलाड़ियों की सूची में रखा। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भी 30 मई से ब्रिटेन में होने वाले विश्व कप के लिए तीन स्टैंड बाई खिलाड़ियों की सूची में जगह दी गई है लेकिन इनमें से किसी भी खिलाड़ी को तभी खेलने का मौका मिलेगा जब 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल कोई खिलाड़ी चोट या किसी अन्य कारण से खेलने के लिए अनुपलब्ध हो। पंत और…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मुझे चोर कहकर राहुल पूरे समुदाय की छवि खराब कर रहे : मोदी

‘‘सभी मोदी चोर क्यों है’’ बयान को लेकर राहुल गांधी को घेरते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने यह बयान देकर उस पिछड़े समुदाय की छवि खराब करने की कोशिश की है जिससे वह ताल्लुक रखते हैं। मोदी ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शरद पवार की ‘‘वंशवाद की राजनीति’’ की आलोचना की और दावा किया कि राकांपा प्रमुख माधा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी मैदान से इसलिए ‘‘भाग’’ गए क्योंकि उन्हें अपनी हार का अहसास हो गया था। मोदी ने…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

‘भारत में 2050 तक बुजुर्गों की आबादी में 20 फीसदी का इजाफा होगा’

भारत में बुजुर्गों खासकर 60 साल या उससे अधिक की उम्र वाले लोगों की आबादी में 2050 तक करीब 20 फीसदी का इजाफा होने की संभावना है। देश का कहना है कि युवा वर्ग के लोगों को समर्थ बनाने से बुढ़ापे में उन्हें अच्छी सेहत बनाये रखने और बढ़ती उम्र में भी समुदाय में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव पॉलोमी त्रिपाठी ने यहां बुजुर्गों से संबंधित विषय पर काम करने वाले एक कार्यकारी समूह के सोमवार को आयोजित…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सुरेश प्रभु ने जेट एयरवेज से जुड़े मुद्दों की समीक्षा का निर्देश दिया

नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने विमान किरायों में वृद्धि और उड़ानों के रद्द होने सहित संकटग्रस्त जेट एयरवेज से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा का निर्देश दिया है। प्रभु ने नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खारोला को यात्रियों के अधिकार एवं सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। जेट एयरवेज गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रही है और दस से भी कम विमानों का परिचालन कर रही है। इसके अलावा उसने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को भी अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है। प्रभु ने ट्वीट कर कहा,…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारतीय टीम की कमजोर कड़ी बन सकता है चौथे से छठा नंबर

पिछले एक साल से अधिकतर मैचों में चौथे नंबर की जिम्मेदारी उठाने वाले अंबाती रायुडु को बाहर रखकर और उनकी जगह किसी अनुभवी बल्लेबाज का चयन करने के बजाय विश्व कप टीम में विजय शंकर जैसे कम अनुभवी खिलाड़ी पर विश्वास करके भारतीय चयनकर्ताओं ने बड़ा जोखिम उठाया है। भारतीय टीम में शीर्ष क्रम में तीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली का स्थान तय है लेकिन चौथे नंबर जैसे नाजुक स्थान पर टीम को अनुभवी बल्लेबाज की कमी खल सकती है। चौथे नंबर पर भारत को…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

जवानों के शौर्य को ‘‘भूना रहे हैं’’ प्रधानमंत्री : राहुल

16 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि वह जवानों की वीरता और उनकी शहादत को राजनीतिक लाभ के लिए ‘‘भूना रहे हैं।’’ कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलपुझा और तिरूवनंतपुरम जिले में सभाओं को संबोधित करते हुए गांधी ने मोदी और संघ परिवार को कई मुद्दे पर घेरा लेकिन वह राज्य की माकपा नीत एलडीएफ सरकार पर हमला करने से बचते रहे। गांधी ने तिरूवनंतपुरम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अगर सेना और वायुसेना कोई कार्रवाई करती है…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’, ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को ट्रम्प संबंधी खबरों के लिए पुलित्जर पुरस्कार

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ और ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके परिवार से जुड़ी जानकारियों को खोज परक के बाद सामने लाने के लिए ‘पुलित्जर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को ट्रम्प परिवार के वित्त संबंधी मामलों में खुलासे के लिए पुरस्कार मिला है, जिसमें उसने ट्रम्प परिवार के खुद साम्राज्य खड़ा करने के दावों को खारिज किया था और एक ऐसे व्यापार साम्राज्य का खुलासा किया जो कर संबंधी गड़बड़ी कर रहा है। ‘पुलित्जर पुरस्कार बोर्ड’ ने न्यूयॉर्क के कोलंबिया विश्वविद्यालय में आयोजित…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से मार्च में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 2.86 प्रतिशत हुई

खाद्य वस्तुओं तथा ईंधन के दाम बढ़ने से देश में खुदरा मुद्रास्फीति की दर मार्च महीने में मामूली बढ़कर 2.86 प्रतिशत पर पहुंच गई। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खुदरा मुद्रास्फीति एक महीना पहले फरवरी में 2.57 प्रतिशत रही थी जबकि एक साल पहले मार्च में यह 4.28 प्रतिशत पर थी। खुदरा मुद्रास्फीति अब करीब आठ माह से रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर चार प्रतिशत के दायरे में बनी हुई है। जुलाई, 2018 में यह 4.17 प्रतिशत रही थी। केंद्रीय सांख्यिकी…

Read More
Translate »