विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान ने देश में यूएनएससी 1267 प्रतिबंध लागू करने के लिए दिशानिर्देश जारी किया

आतंकी संगठनों पर नकेल कसने के वैश्विक दबाव के बीच पाकिस्तान ने यूएनएससी 1267 प्रतिबंधों को लागू करने के लिए शुक्रवार को दिशानिर्देश जारी किए। यह देश में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित लोगों और संस्थाओं के प्रति लक्षित है। विदेश कार्यालय ने कहा कि ये दिशानिर्देश संयुक्त राष्ट्र द्वारा लक्षित किए गए लोगों और समूहों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करने में मदद करेंगे। विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने कहा कि पाकिस्तान को अपने कानूनी दायित्वों को पूरा करने के प्रति सचेत रहना होगा। इनमें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

सिंगापुर ओपन : सिंधू सेमीफाइनल में, साइना, श्रीकांत, समीर बाहर

पी वी सिंधू करीबी मुकाबला जीतकर सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई जबकि साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा क्वार्टर फाइनल में अपने-अपने मुकाबले हार गये। टूर्नामेंट की खिताबी दावेदारी में सिंधू इकलौती भारतीय बची है। साइना, श्रीकांत और समीर के अलावा मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की भारतीय जोड़ी को भी हार का सामना करना पड़ा। रियो ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी चीन की केइ यानयान को 21 . 13, 17 . 21,…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

कांग्रेस…जदएस गठबंधन ‘‘20 प्रतिशत कमीशन सरकार’’ : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक में कांग्रेस…जदएस गठबंधन पर उसके कथित भ्रष्टाचार और वंशवादी राजनीति को लेकर तीखा हमला बोला और उसे ‘‘20 प्रतिशत कमीशन सरकार’’ करार दिया और कहा कि उसका एकमात्र मिशन ‘‘कमीशन’’ है। मोदी ने कर्नाटक में प्रचार अभियान तेज करते हुए इस बात पर जोर दिया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग सरकार की वापसी के लिए एक लहर है। यह लोकसभा चुनाव ‘‘राष्ट्रवाद और परिवारवाद’’ के बीच है। उन्होंने देवगौड़ा परिवार पर हमला बोलते हुए जदएस सुप्रीमो के पुत्र एवं मुख्यमंत्री एच…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

कोहली और मंधाना बने विजडन के ‘साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर’

भारतीय कप्तान विराट कोहली और स्मृति मंधाना को बुधवार को विजडन क्रिकेटर्स एल्मनैक द्वारा ‘वर्ष के शीर्ष क्रिकेटर’ चुना गया जिससे यह देश के लिये दोहरी खुशी का मौका रहा। इन दोनों ने पिछले आईसीसी पुरस्कारों में भी पहला स्थान हासिल किया था। दिसंबर में मंधाना को आईसीसी ने ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर’ और ‘वर्ष की सर्वश्रेष्ठ वनडे महिला क्रिकेटर’ के लिये चुना था जबकि करिश्माई कोहली ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीता था जबकि वह टेस्ट में भी शीर्ष बल्लेबाज रहे थे। भारतीय कप्तान कोहली को लगातार…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत में कुछ सुधारों से डिजिटलीकरण के फायदे नजर आए: आईएमएफ

भारत में हुए कुछ सुधारों ने डिजिटलीकरण के फायदों को दर्शाया है। इसके चलते मनमाने ढंग से काम करने और धोखाधड़ी के मामलों में कमी आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को अपनी हालिया रिपोर्ट में यह बात कही। आईएमएफ ने अपनी राजकोषीय निगरानी रिपोर्ट में कहा कि भारत और इंडोनेशिया में कल्याणकारी योजनाओं के लिए ई – खरीद की शुरुआत से प्रतिस्पर्धा और निर्माण की गुणवत्ता बढ़ी है। आईएमएफ ने विश्वबैंक के साथ बैठक से पहले जारी अपनी रिपोर्ट में कहा , ” भारत में कुछ अहम…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

कई पर्यवेक्षक 2019 के चुनाव को भारतीय इतिहास में एक अहम मोड़ के रूप में देखते हैं : सीआरएस

कई पर्यवेक्षक 2019 के आम चुनाव को भारत के इतिहास में एक अहम मोड़ के रूप में देखते हैं। अमेरिकी कांग्रेस की एक नवीनतम रिपोर्ट में यह बात कही गयी है जिसके अनुसार चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के फिर से अच्छा प्रदर्शन करने से एक दलीय वर्चस्व के युग का सूत्रपात हो सकता है। प्राथमिक रूप से अमेरिकी सांसदों के लिए तैयार इस रिपोर्ट में स्वतंत्र कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सीआरएस) ने इस चुनाव के संबंध में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष के लिए एकमात्र नहीं तो कम से…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

उच्चतम न्यायालय ने राफेल सौदे पर नए दस्तावेजों को लेकर केन्द्र की आपत्तियां ठुकराई

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राफेल सौदे से संबंधित कुछ नए दस्तावेजों को आधार बनाये जाने पर केंद्र की प्रारंभिक आपत्ति को ठुकरा दिया। इन दस्तावेजों पर केंद्र सरकार ने ‘‘विशेषाधिकार’’ का दावा किया था। केंद्र ने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने विशेष दस्तावेज गैरकानूनी तरीके से हासिल किए और 14 दिसम्बर, 2018 के निर्णय को चुनौती देने के लिए इसका प्रयोग किया गया। इस फैसले में न्यायालय ने फ्रांस से 36 राफेल विमान सौदे को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

राहुल गांधी ने अमेठी से नामांकन पत्र दाखिल किया, रोड शो में उमड़ी भारी भीड़

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और बहनोई राबर्ट वाड्रा की मौजूदगी में अमेठी के जिला कलेक्ट्रेट में बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मुंशीगंज से गौरीगंज तक तीन किलोमीटर का रोड शो किया। राहुल गांधी ने नामांकन पत्र भरने के बाद एक बार फिर राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा “कुछ समय पहले प्रधानमंत्री का एक साक्षात्कार आया था जिसमें (उन्होंने) पत्रकारों से कहा गया था कि उच्चतम…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

आक्रामकता वार्नर को खतरनाक बल्लेबाज बनाता है: पठान

सनराइजर्स हैदराबाद के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने शानदार फार्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के बारे में कहा कि अपनी आक्रामकता के कारण वह इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में इतने सफल हैं। वार्नर और ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाये जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। निलंबन से वापसी के बाद वार्नर आईपीएल में शानदार लय में हैं। उन्होंने दो अर्धशतक के साथ एक नाबाद शतकीय पारी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

चीनी नौसेना की 70वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लेंगे दो भारतीय नौसैनिक जहाज

भारतीय नौसेना के दो जहाज आईएनएस ‘कोलकाता’ और ‘शक्ति’ चीनी नौसेना की 70वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लेंगे। भारतीय दूतावास ने एक प्रेस विज्ञप्ति में रविवार को कहा कि दो जहाज चीनी बंदरगाह चिंगदाओ पर 21 से 26 अप्रैल के बीच ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी’ (पीएलए) नौसेना की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित ‘इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू’ में हिस्सा लेंगे। इस दौरान चीन में भारतीय राजदूत विक्रम मिस्री, आईएनएस कोलकाता के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन आदित्य हारा के साथ लोगों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। आईएनएस ‘कोलकाता’ भारतीय नौसेना की कोलकाता-श्रेणी…

Read More
Translate »