बजाज ऑटो की बिक्री मार्च में 18 प्रतिशत बढ़ी
बजाज ऑटो की मार्च में कुल बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 3,93,351 वाहन रही। पिछले साल मार्च में यह 3,34,348 वाहन थी। शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि समीक्षावधि में उसकी कुल 3,23,538 मोटरसाइकिल बिकीं। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 2,69,939 मोटरसाइकिलें बेची थीं। इस तरह उसकी मोटरसाइकिल बिक्री में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ। कंपनी के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री इस दौरान 69,813 वाहन रही जो मार्च 2018 में 64,409 वाहन थी। इस दौरान कंपनी का निर्यात तीन प्रतिशत बढ़कर 1,34,166 वाहन…
Read More