अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सेंसेक्स 269 अंक की छलांग से 38,000 अंक के पार

बंबई शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में जारी रहा और सेंसेक्स 269 अंक की बढ़त से 38,000 अंक के पार निकल गया। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने और रुपये में मजबूती से बाजार में तेजी रही। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दोपहर के कारोबार में करीब 500 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 269.43 अंक या 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,024.32 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

निकोलस मादुरो की नजदीक से तस्वीर खींचने का आरोपी जर्मनी का पत्रकार आखिरकार रिहा

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की कथित तौर पर नजदीक से तस्वीर खींचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए जर्मनी के पत्रकार बिली सिक्स को चार महीने बाद शुक्रवार को आखिरकार रिहा कर दिया गया। लेकिन उन्हें हर 15 दिन में अदालत के समक्ष पेश होना होगा। गैरसरकारी संगठन ‘एस्पेशियो पब्लिको’ ने इसकी पुष्टी की है। संगठन ने ट्वीट किया, ‘‘ जर्मनी के पत्रकार बिली सिक्स को रिहा कर दिया गया…उन्होंने हर 15 दिन में उनसे अदालत में पेश होने को कहा है और मामले को लेकर मीडिया से बात…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने समर्थकों से ‘मैं भी चौकीदार’ संकल्प लेने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने समर्थकों से अपील की कि वे ‘मैं भी चौकीदार’ का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई में अकेले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आपका चौकीदार मजबूती से खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है, लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। भारत के विकास के लिए कड़ी मेहनत करने वाला हर व्यक्ति चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है ‘मैं भी…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत में छह परमाणु संयंत्र बनाएगा अमेरिका

अमेरिका ने द्विपक्षीय असैन्य परमाणु ऊर्जा सहयोग को बढ़ावा देने के लिये भारत में छह परमाणु संयंत्र बनाने के लिए सहमति व्यक्त की है। एक संयुक्त बयान में बुधवार को इसकी जानकारी दी गयी। भारत-अमेरिका रणनीतिक सुरक्षा वार्ता के नौवें दौर के पूरा होने के बाद जारी संयुक्त बयान में दोनों देशों ने कहा, ‘‘हम द्विपक्षीय सुरक्षा और असैन्य परमाणु कार्यक्रम को मजबूत करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। इसमें भारत में छह अमेरिकी परमाणु संयंत्र का निर्माण भी शामिल है।’’ अमेरिका की उप विदेश मंत्री आंद्रिया थॉम्पसन और विदेश सचिव…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को सलाहकार नियुक्त किया

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को गुरूवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिये दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया। इस नयी भूमिका में गांगुली टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे। गांगुली ने अपने इस जुड़ाव के बारे में कहा, ‘‘मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ उसके बोर्ड में आकर काफी खुश हूं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जिंदल ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप को वर्षों से जानता हूं, मैं उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मैं खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

मसूद अजहर मामले पर यूएनएससी दूतों ने कहा: सदस्य अन्य कदम उठाने को हो सकते हैं मजबूर

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने के मार्ग को चीन के चौथी बार बाधित करने से नाराज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि चीन अपनी इस नीति पर अड़ा रहा तो जिम्मेदार सदस्य परिषद में ‘‘अन्य कदम उठाने पर मजबूर’’ हो सकते हैं। सुरक्षा परिषद के एक दूत ने चीन को असामान्य कड़ी चेतावनी देते हुए ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ यदि चीन इस कार्य में बाधा पैदा करना जारी रखता है, तो जिम्मेदार सदस्य देश सुरक्षा परिषद में अन्य कदम…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल

कांग्रेस को बृहस्पतिवार को उस समय बेहद असहज स्थिति का समना करना पड़ा जब सोनिया गांधी के करीबी पार्टी नेता टॉम वडक्कन बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए । वडक्कन ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद वायु सेना के हवाई हमले पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया को लेकर उस पर निशाना साधा । वडक्कन ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा, पाकिस्तान स्थित आतंकवादी शिविर पर हुए हमले पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया दुखद थी । उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के भीतर स्थितियों को लेकर आहत थे जहां…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

राफेल मामल में न्यायालय ने कहा: पहले केन्द्र की प्रारंभिक आपत्तियों पर फैसला किया जायेगा

उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे के तथ्यों पर गौर करने से पहले वह केन्द्र सरकार द्वारा उठाई गयी प्रारंभिक आपत्तियों पर फैसला करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की पीठ ने शीर्ष अदालत के आदेश पर पुनर्विचार का अनुरोध करने वाले याचिकाकर्ताओं से कहा कि पहले वह लीक हुये दस्तावेजों की स्वीकार्यता के बारे में प्रारंभिक आपत्तियों पर ध्यान दें। पीठ ने कहा, ‘‘केन्द्र द्वारा उठाई गयी प्रारंभिक आपत्तियों पर फैसला करने के बाद ही हम…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 2.57 प्रतिशत पर पहुंची

खाने, पीने की चीजों के दाम बढ़ने से फरवरी में खुदरा मुद्रास्फीति दर बढ़कर 2.57 प्रतिशत पर पहुंच गई। यह इसका चार माह का उच्चस्तर है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति की दर इससे पहले जनवरी में 1.97 प्रतिशत तथा एक साल पहले फरवरी में 4.44 प्रतिशत पर रही थी। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के तहत केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी माह की खुदरा मुद्रास्फीति की दर अक्टूबर, 2018 के बाद सबसे ऊंची है। अक्टूबर 2018 में यह 3.38 प्रतिशत रही थी। माह के…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारतीय पुरूष टीम ने अजरबेजान से ड्रा खेला

भारतीय पुरूष टीम ने भी चार बोर्ड पर ड्रा खेलकर सोमवार को यहां विश्व टीम शतरंज चैम्पियनशिप के सातवें दौर में अजरबेजान से 2-2 के ड्रा से अंक बांटे। बी अधिबान ने काले मोहरों से मजबूत खेल दिखाया और फार्म में चल रहे आर्कादिज नाईदिटश्च से बराबरी हासिल की। वहीं सूर्य शेखर गांगुली ने तीसरे बोर्ड पर सरफाली एलताज से अंक बांटे। एस पी सेतुरमन ने निदजात मामेदोव के खिलाफ अपना मुकाबला सबसे पहले खत्म किया, इसके बाद कृष्णन ससिकिरण बेहतर प्रदर्शन के बावजूद गादिर गुसेनोव को ड्रा पर ही…

Read More
Translate »