राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिन की यात्रा पर बैंकाक पहुंचे, आरसीईपी समझौते पर रहेगा जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तीन दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब एशिया प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों के बीच एक वृहद व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है और भारत को इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिये मनाने के वास्ते नये सिरे से राजनयिक प्रयास तेज हुये हैं। एशिया प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों का यह व्यापार समझौता यदि होता है तो यह दुनिया में सबसे बड़ा मुक्त व्यापार क्षेत्र होगा। प्रधानमंत्री मोदी यहां 16वें आसियान- भारत शिखर…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

जुकरबर्ग अमेरिकी कांग्रेस में पेश

फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष फिर पेश हुए। उनकी कंपनी फेसबुक निजता, नफरत वाले संदेश और बाजार की असीम शक्ति के दुरुपयोग के आरोपों के चलते जांच के दायरे में है। जुकरबर्ग कांग्रेस के समक्ष अपर्याप्त निजता, घृणा फैलाने वाले या गलत जानकारी देने वाले संदेशों को हटाने इत्यादि से जुड़े सवालों का जवाब देने के लिए पेश हुए हैं। कांग्रेस के प्रतिनिधि सभा की वित्तीय सेवा समिति ने जुकरबर्ग को फेसबुक के वैश्विक डिजिटल मुद्रा बनाने की योजना पर गवाही देने के लिए…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष बने

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को बीसीसीआई के 39वें अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वह दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनने वाला सबसे बड़ा नाम हैं। गांगुली (47) को यहां बीसीसीआई की आम सभा की अगली बैठक तक अगले नौ महीने के लिए आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट के प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति का 33 महीने का कार्यकाल भी खत्म हो गया। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, ‘‘यह आधिकारिक है-…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

संसद में ब्रेक्जिट विधेयक पारित लेकिन समयसीमा खारिज

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रेक्जिट समझौते पर उस समय ‘‘अल्पविराम’’ लगा दिया जब सांसदों ने उनके बेक्जिट विधेयक को 299 के मुकाबले 329 मतों से पारित कर दिया लेकिन इससे जुड़े उस अहम प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसमें 31 अक्टूबर तक यूरोपीय संघ के बाहर होने की बात की गई थी। दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर ब्रिटेन की संसद में मंगलवार को मतदान होने के बाद जॉनसन ने कहा, ‘‘मैं इस बात से निराश हूं कि सदन ने समझौते के साथ 31 अक्टूबर तक ब्रिटेन के यूरोपीय संघ…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

आईएनएक्स मीडिया मामला: पी. चिदंबरम ने उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में बुधवार को अर्जी दी। आईएनएक्स मीडिया मामले में उन्हें मंगलवार को उच्चतम न्यायालय ने जमानत दे दी थी। उन्हें सीबीआई ने इस मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया था। चिदंबरम 17 अक्टूबर से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में हैं। सीबीआई ने 15 मई 2017 को एक प्राथमिकी दर्ज की थी जिसमें आईएनएक्स मीडिया समूह को 2007 में विदेशी चंदा प्राप्त करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

कमजोर वैश्विक रुख से वायदा कारोबार में चांदी फिसलीकमजोर वैश्विक रुख और निवेशकों के सौदे घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी 19 रुपये गिरकर 45,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में , दिसंबर महीने में डिलीवरी वाली चांदी 19 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत गिरकर 45,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसमें 2,691 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार , मार्च डिलीवरी वाली चांदी तीन रुपये यानी 0.01 प्रतिशत घटकर 46,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसमें 21 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में , न्यूयॉर्क में चांदी 0.26 प्रतिशत गिरकर 17.58 डॉलर प्रति औंस पर रही। विश्लेषकों ने कहा कि सुस्त मांग , वैश्विक बाजार में कीमती धातु को लेकर कमजोर रुख और सटोरियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में चांदी की कीमतों में गिरावट आई।

कमजोर वैश्विक रुख और निवेशकों के सौदे घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी 19 रुपये गिरकर 45,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में , दिसंबर महीने में डिलीवरी वाली चांदी 19 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत गिरकर 45,360 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसमें 2,691 लॉट का कारोबार हुआ। इसी प्रकार , मार्च डिलीवरी वाली चांदी तीन रुपये यानी 0.01 प्रतिशत घटकर 46,320 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। इसमें 21 लॉट का कारोबार हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में , न्यूयॉर्क में चांदी 0.26 प्रतिशत…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे नागल

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल सोमवार को जारी विश्व रैंकिंग में छह पायदान चढ़कर 129वें स्थान पर पहुंच गये जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। बाईस वर्षीय नागल अभी शानदार फार्म में चल रहे हैं और उन्हें पिछले सप्ताह ब्राजील में एटीपी चैलेंजर कैम्पिनास के सेमीफाइनल में पहुंचने का फायदा मिला है। नागल पिछले महीने अर्जेंटीना के ब्यूनसआयर्स एटीपी चैलेंजर क्ले टूर्नामेंट का खिताब जीतने के बाद 26 पायदान की लंबी छलांग लगाकर 135वें स्थान पर पहुंचे थे। हरियाणा का यह युवा खिलाड़ी यूएस ओपन में के पहले दौर…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

उत्तरी सीरिया में तुर्की के अभियान को ट्रंप ने दिया समर्थन

डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को तुर्की के उस अभियान को अपना समर्थन दिया, जिसके तहत उत्तरी सीरिया में कुर्द उग्रवादियों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका अंकारा के साथ खड़ा है। इस कदम को अमेरिकी नीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, जिसके साथ ही तथाकथित इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका के एक सहयोगी को छोड़ दिया गया है। व्हाइट हाउस ने रविवार की शाम को जारी एक बयान में कहा, “तुर्की लंबे समय से तैयार की गई योजना के साथ…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

आरे कॉलोनी पर न्यायालय ने कहा, अब और पेड़ ना काटें

उच्चतम न्यायालय ने मुंबई की आरे कॉलोनी में ‘मेट्रो कार शेड’ बनाने के लिए पेड़ काटे जाने पर फिलहाल रोक लगा दी है। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की विशेष पीठ ने कहा कि वह पूरी स्थिति की समीक्षा करेंगे । साथ ही पीठ ने इस संबंध में दायर याचिका पर सुनवाई के लिए 21 अक्टूबर की तारीख नियत की। पीठ ने कहा, ‘‘अब कुछ भी ना काटें।’’ पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी पेड़ों को काटे जाने का विरोध कर रहे हैं। न्यायालय ने निर्देश…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे का बड़े पैमाने इस्तेमाल करेगी सरकार

सड़क निर्माण में सरकार बड़े पैमाने पर प्लास्टिक के कचरे का इस्तेमाल करेगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक मंत्रालय राजमार्ग निर्माण में विशेषकर पांच लाख या उससे अधिक आबादी वाले शहरी क्षेत्रों के 50 किलोमीटर के दायरे में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में प्लास्टिक कचरे के उपयोग को बढ़ावा दे रही है। बयान में कहा गया है कि मंत्रालय ने प्लास्टिक कचरे का बड़े पैमाने पर उपयोग करने के लिए एक मिशन ‘स्वच्छता ही सेवा’ शुरू किया है। उसने…

Read More
Translate »