खेल हिंदी न्यूज़ 

कृणाल और रोहित ने भारत को श्रृंखला में बराबरी पर पहुंचाया

कृणाल पंड्या की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक की मदद से भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर श्रृंखला में 1 . 1 से बराबरी कर ली । कृणाल के तीन विकेट की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट पर 158 रन पर रोक दिया । इसके बाद भारत ने सात गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया । रोहित ने 29 गेंद में 50 रन बनाये जो मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर टी20…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

वाड्रा या चिदंबरम किसी की भी जांच कराओ, लेकिन ‘राफेल घोटाले’ पर कार्रवाई करो: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल मामले को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला और कहा कि मोदी सरकार रॉबर्ट वाड्रा, पी चिदंबरम या किसी के भी खिलाफ जांच कराए, लेकिन ‘राफेल घोटाले’ पर प्रधानमंत्री जवाब दें और कार्रवाई करें। गांधी ने अंग्रेजी के प्रतिष्ठित अखबार ‘द हिंदू’ की एक खबर की पृष्ठभूमि में यह भी आरोप लगाया कि इस विमान सौदे को लेकर मोदी ने फ्रांस के साथ समानांतर बातचीत कर रक्षा मंत्रालय के पक्ष को कमजोर किया और पूरी प्रक्रिया को…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में बल्लेबाजों ने डुबोई भारत की नैया

बेहतरीन स्विंग गेंदबाजी के सामने भारतीय बल्लेबाजों की कमजोरी एक बार फिर उजागर हो गई और पहले टी20 मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड ने उसे 80 रन से हरा दिया जो रनों के अंतर से इस प्रारूप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार है । आस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे के बाद न्यूजीलैंड को वनडे श्रृंखला में 4 . 1 से हराने वाली भारतीय टीम गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उन्नीस साबित हुई । न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर युवा टिम सीफर्ट के 43 गेंद में…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मंत्रिमंडल ने मंजूर किए ‘अनियमित जमा योजना प्रतिबंध विेधेयक-2018’ में संशोधन

गैर-कानूनी जमा योजनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को ‘अनियमित जमा योजना प्रतिबंध विधेयक-2018’ में कुछ संशोधनों को मंजूरी दे दी। ये संशोधन विधेयक पर संसद की समिति की सिफारिशों को ध्यान में रखकर करने का प्रस्ताव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि यह विधेयक गरीबों को ठगने वाली गैर-कानूनी जमा योजनाओं के खिलाफ कारगर कार्रवाई के उद्देश्य से लाया जा रहा है। नए संशोधनों से…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

शरीफ को हृदय संबंधी इकाई में स्थानांतरित किया जाएगा : अधिकारी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हृदय रोग के इलाज के लिये हृदय संबंधी इकाई में भर्ती कराया जाएगा। एक अधिकारी ने बुधवार को उन खबरों के बीच यह जानकारी दी जिनमें कहा जा रहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री लंदन जाना चाहते थे। रिश्वत के आरोपों में 69 वर्षीय शरीफ सात साल कैद की सजा काट रहे हैं। शरीफ को शनिवार को तीसरे विशेष मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर लाहौर की कोट लखपत जेल से सर्विसेज हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। सर्विसेज हॉस्पीटल में चौथे मेडिकल बोर्ड ने…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

रॉबर्ट वाड्रा से ईडी ने की पूछताछ, पत्नी प्रियंका बोलीं, ‘मैं अपने परिवार के साथ हूं’

विदेश में कथित तौर पर अवैध संपत्ति रखने के सिलसिले में धन शोधन से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा से यहां करीब चार घंटे तक पूछताछ की। शहर की एक अदालत द्वारा कुछ दिन पहले ही उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिये कहा गया था। वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी सफेद टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी में रॉबर्ट के साथ मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित एजेंसी के दफ्तर के बाहर तक उनके साथ…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

दो साल में करदाताओं को 24 घंटे में मिलने लगेगा कर रिफंड

करदाताओं को 24 घंटे के भीतर रिफंड देने के लिए राजस्व विभाग दो साल के भीतर एक तंत्र बनाएगा। तंत्र यह सुनिश्चित करेगा कि सभी रिटर्नों की जांच-पड़ताल 24 घंटे के भीतर हो जाये और साथ ही साथ रिफंड भी जारी हो जाये। एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही। सरकार ने पिछले महीने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सूचना प्रौद्योगिकी ढांचे को उन्नत बनाने के लिए 4,200 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे रिटर्न, रिफंड, कर अधिकारी एवं करदाताओं का आमना- सामना नहीं होने और सत्यापन प्रक्रिया में…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 के जरिये एक और श्रृंखला जीतना चाहेगी टीम इंडिया

विदेशी सरजमीं पर पिछले तीन महीने में जीत की नयी इबारत लिख रही टीम इंडिया बुधवार को आखिरी चरण में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ ही एक और श्रृंखला जीतने की ओर कदम बढाने के मकसद से उतरेगी । नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिये जाने के बाद रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम की अगुवाई करेंगे । आस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक दौरे के बाद यहां वनडे श्रृंखला 4 . 1 से जीतने वाली भारतीय टीम की नजरें पहली बार न्यूजीलैंड में टी20 श्रृंखला जीतने पर लगी…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

ट्रंप को सीनेट का झटका, सीरिया, अफगानिस्तान से सैनिकों की वापसी के खिलाफ प्रस्ताव पारित

अमेरिकी सीनेट ने सीरिया और अफगानिस्तान से सैनिकों को वापस बुलाने के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के खिलाफ भारी बहुमत से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया है। इस प्रस्ताव के पक्ष में ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों ने भी मतदान किया जो राजनीतिक दल के भीतर के मतभेदों को स्पष्ट करता है। सीनेट में रिपब्लिकन नेता मिच मैककॉनेल ने प्रस्ताव को सदन के पटल पर रखा। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि इस प्रस्ताव में ‘‘उस स्पष्ट तथ्य को स्वीकार किया जाएगा कि सीरिया और अफगानिस्तान में…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

प्रधानमंत्री मोदी ने की मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय के साथ वार्ता, जलवायु परिवर्तन पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोनाको के राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय के साथ मंगलवार को कई मामलों पर बातचीत की। दोनों ने विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र एवं जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय सप्ताह भर लंबी यात्रा के लिए सोमवार को यहां पहुंचे थे। उन्होंने यहां हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि विशेषकर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर अच्छी वार्ता हुई। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि भारत…

Read More
Translate »