विदेश हिंदी न्यूज़ 

सांसदों ने ब्रेक्जिट को नकारा, टेरेसा मे को ईयू के साथ पुन: वार्ता करने को कहा

ब्रिटेन के सांसदों ने ‘बिना समझौते’ के अव्यवस्थित ब्रेक्जिट को खारिज कर दिया लेकिन यूरोपीय संघ से बाहर निकलने संबंधी समझौते पर फिर से बात करने को लेकर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे की कोशिश का समर्थन किया। पुन: वार्ता की मे की कोशिश को भले ही सांसदों का समर्थन मिल गया हो, लेकिन 28 सदस्यीय ईयू पहले ही किसी बदलाव की संभावना से इनकार कर चुका है। कंजर्वेटिव पार्टी की सांसद कैरोलिन स्पेलमैन और लेबर पार्टी के सांसद जैक ड्रोमे ने ईयू से ब्रिटेन के बिना समझौते के निकलने…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

स्वामी स्वरूपानंद ने अयोध्या के लिए प्रस्थान करने का धर्मादेश दिया

कुम्भ मेला में 28, 29 और 30 जनवरी को चले धर्म संसद के आज अंतिम दिन ज्योतिष पीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती द्वारा पारित परम धर्मादेश में हिंदू समाज से बसंत पंचमी के बाद प्रयागराज से अयोध्या के लिए प्रस्थान करने का आह्वान किया है। धर्मसंसद के समापन के बाद जारी धर्मादेश में कहा गया है, “सविनय अवज्ञा आंदोलन के प्रथम चरण में हिंदुओं की मनोकामना की पूर्ति के लिए यजुर्वेद, कृष्ण यजुर्वेद तथा शतपथ ब्राह्मण में बताए गए इष्टिका न्यास विधि सम्मत कराने के लिए 21 फरवरी, 2019 का शुभ…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका में धूमधाम के साथ मनाया गया भारतीय गणतंत्र दिवस

अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासियों ने बड़ी संख्या में वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास के सामने 70वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होकर पूरे हर्षोल्लास के साथ इस पावन दिन का जश्न मनाया। अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने भारतीय दूतावास के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित लोगों के समक्ष अपने संक्षिप्त संबोधन में, श्रृंगला ने दोनों देशों के बीच दोस्ती के बंधन को मजबूत करने के लिए अमेरिका में रह…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का संकल्प दोहराया, कहा देश लूट कर भागे लोग पकड़े जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के खिलाफ लड़ाई के अपनी सरकार के संकल्प को दोहराते हुए रविवार को जनता को आश्वासन दिया कि आर्थिक अपराधियों को कानून के हवाले किया जाएगा। उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम के कारण ही विपक्षी पार्टियां महागंठबंधन बनाने को विवश हुई हैं। उन्होंने यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक रैली को यहां संबोधित करते हुए कहा, ‘‘देश को लूटने और धोखा देने वाला हर व्यक्ति चाहे वह देश में हो या…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

स्थानीय स्तर पर खेलों का पारितंत्र मजबूत होने पर ही खिलाड़ी सर्वोत्तम प्रदर्शन कर पायेंगे: मोदी

खेलो इंडिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि जब हमारे खेलों का स्थानीय पारिस्थितिक तंत्र मजबूत होगा, खेल का आधार मजबूत होगा तभी देश के युवा देश और दुनिया भर में अपनी क्षमता का सर्वोत्तम प्रदर्शन कर पाएंगे । आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मेरा कहना रहा है कि जो खेले वो खिले और इस बार के खेलो इंडिया में ढेर सारे तरुण और युवा खिलाड़ी खिलकर सामने आए हैं।’’…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

करतारपुर गलियारे को लेकर संपर्क में हैं भारत-पाक : बिसारिया

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने कहा है कि दोनों पक्ष करतारपुर गलियारे के मुद्दे पर संपर्क में हैं और भारत ने पहले से ही इसके लिए एक समर्पित व्यक्ति को नियुक्त किया है। भारत के 70वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने के लिए शनिवार रात आयोजित समारोह में शामिल मीडिया कर्मियों के साथ एक अनौपचारिक बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। बिसारिया ने कहा कि भारत ने अपने जीरो-प्वाइंट को छोड़कर करतारपुर गलियारे के बारे में बुनियादी बिंदुओं पर सहमति व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दोनों…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

खुद के सपनों को देश के सपने से जोड़ने के लिये मतदान अवश्य करें युवा : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि 21वीं सदी में जन्मे युवा देश में निर्णय प्रक्रिया के हिस्सेदार बनने जा रहे हैं क्योंकि उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में, पहली बार अपने मताधिकार का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को ख़ुद के सपने देश के सपनों के साथ जोड़ने के लिये मतदान अवश्य करना चाहिए । आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ इस साल हमारे देश में लोकसभा के चुनाव होंगे। यह पहला अवसर होगा जब 21वीं सदी…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

वित्त मंत्री पीयूष गोयल की सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक सोमवार को

वित्त मंत्री पीयूष गोयल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक करेंगे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा और सरकारी बैंकों की वित्तीय हालत बेहतर करने के विषय पर चर्चा किए जाने की संभावना है। अहम बात ये है कि ये बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब कि सरकार एक फरवरी को 2019-20 को अपना आखिरी बजट पेश करने जा रही है। इसी साल अप्रैल-मई में आम चुनाव होने वाले हैं। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत रत्न के लिये मेजर ध्यानचंद की अनदेखी से हाकी के दिग्गज दुखी

एक बार फिर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न के लिये मेजर ध्यानचंद की अनदेखी होने से दुखी हाकी दिग्गजों ने कहा है कि भारत को खेल मानचित्र पर पहचान दिलाने वाले खेल और खिलाड़ी को यूं नकारना ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ है । यूपीए सरकार ने 2014 में भारत रत्न के लिये खेल क्षेत्र को भी विभिन्न श्रेणियों में शामिल किया । खेलों में हालांकि पहला और अब तक का एकमात्र भारत रत्न चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को दिया गया है । ध्यानचंद के बेटे अशोक कुमार ने कहा कि उनके…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सोशल मीडिया के जरिये लोकसभा चुनाव की तैयारी को धार देगी भाजपा

सोशल मीडिया के महत्व को देखते हुए भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में जीत के लिये इस प्लेटफार्म पर अपनी गतिविधियां बढ़ाने के उद्देश्य से विस्तृत योजना तैयार की है जिसमें एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “नमो एप” का उपयोग करने के गुर सिखायेंगे तो दूसरी ओर फरवरी के अंत में करीब 10 दिनों तक अलग अलग क्षेत्रों में आईटी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जायेगा । पार्टी के एक पदाधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया कि 2 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नमो एप के माध्यम से पूरे देश के…

Read More
Translate »