खेल हिंदी न्यूज़ 

रोहित का शतक, चाय तक भारत के बिना विकेट खोए 202 रन

टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका का शानदार आगाज करने करते हुए रोहित शर्मा ने शतक जड़ा जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बुधवार को यहां चाय तक बना विकेट खोए 202 रन बनाकर बेहतरीन शुरुआत की। पहले सत्र में कुछ मौकों पर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रहे लेकिन एक बार लय में लाने के बाद रोहित (174 गेंद में नाबाद 115) और मयंक अग्रवाल (183 गेंद में नाबाद 84) ने तेजी से रन बटोरे।…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पिछले 20 साल में भारत और अमेरिका के संबंधों में नाटकीय बदलाव आए हैं: जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और अमेरिका के संबंधों में पिछले दो दशक में नाटकीय बदलाव आए हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं और चुनौती यह है कि इस गति को तेज कैसे किया जाए ताकि एक नए क्षितिज को देखा जा सके। जयशंकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र में भाग लेने के बाद रविवार को न्यूयार्क से यहां पहुंचे थे। इस सत्र के इतर प्रधानमंत्री और…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

महात्मा गांधी की 150वीं से 152वीं जयंती तक उनके विचारों को गांव-गांव तक पहुंचायेगी भाजपा : शाह

महात्मा गांधी के संदेश एवं मूल्यों को देश दुनिया के लिये आदर्श बताते हुए भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि पार्टी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती से लेकर 152वीं जयंती तक उनके विचारों एवं संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेगी। शाह ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली के शालीमार बाग में भाजपा की संकल्प यात्रा में हिस्सा लेते हुए कहा, ‘‘ देश भर में भाजपा के कार्यकर्ता आज से लेकर 31 अक्टूबर तक 150 किलोमीटर पदयात्रा कर गांधी…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

वित्त मंत्री की घोषणा से झूमा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,300 अंक से अधिक मजबूत

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की, सुस्ती पड़ती अर्थव्यवस्था को गति देने के उपायों की शुक्रवार को की गयी घोषणा से शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार में जोरदार तेजी आयी। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 1300 अंक से अधिक उछला। तीस शेयरों वाला बीएसई सूचकांक पूर्वाह्न 11.20 मिनट पर 1326.65 अंक यानी 3.68 प्रतिशत की छलांग लगा कर 37,420.12 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 362.95 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,067.75 अंक पर पहुंच गया। लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

कश्मीर मुद्दे को उठाकर पाकिस्तान नीचे गिरेगा, तो हम ऊंचा उठेंगे: अकबरुद्दीन

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि यदि पाकिस्तान अगले सप्ताह यहां होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में कश्मीर मामला उठाकर अपना स्तर ‘‘नीचे गिराता’’ है तो भारत का स्तर और ऊंचा उठेगा। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 27 सितंबर को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के सत्र में कश्मीर मुद्दे को उठाने की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन देने का कार्यक्रम भी उसी दिन है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सरकार ने घरेलू कंपनियों के लिये कॉरपोरेट कर की दर घटाकर 25.17 प्रतिशत की

सरकार ने आर्थिक वृद्धि दर को गति देने के लिये बड़ी घोषणा करते हुए शुक्रवार को कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर घटा दी। अब घरेलू कंपनियों के लिये सभी अधिशेषों और उपकर समेत कॉरपोरेट कर की प्रभावी दर 25.17 प्रतिशत होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नयी दर इस वित्त वर्ष के एक अप्रैल से प्रभावी होगी। उन्होंने कहा कि दर कम करने तथा अन्य घोषणाओं से राजस्व में सालाना 1.45 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान है। सीतारमण ने कहा कि निवेश और आर्थिक वृद्धि दर…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

मुनाफावसूली के चलते सोना वायदा भाव 269 रुपये गिरा

कमजोर मांग के बीच सटोरियों के मुनाफावसूली से बृहस्पतिवार को सोना वायदा भाव 269 रुपये गिरकर 37,580 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 269 रुपये यानी 0.71 प्रतिशत गिरकर 37,580 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। इसमें 3,184 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि सटोरियों की मुनाफावसूली से प्रमुख तौर पर सोना वायदा भाव में गिरावट रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.88 प्रतिशत गिरकर 1,502.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

मुझे नहीं लगता, भारत ने हमें पस्त किया: बावुमा

दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट विशेषज्ञ टेम्बा बावुमा को लगता है कि उनकी टीम अच्छी शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी लेकिन दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में मेजबान भारत ने उन्हें बुरी तरह नहीं हराया जिसने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। बावुमा ने छोटे प्रारूप में पदार्पण के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। भारत से मिली सात विकेट की हार के बाद उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले 10-12 ओवर अच्छी तरह खेले। मुझे लगता है कि हम अच्छी शुरूआत के बाद इसे जारी नहीं रख सके और 12सें 15वें ओवर…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ट्रम्प ने ‘हाउडी मोदी’ में कोई घोषणा करने का दिया संकेत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संकेत दिया है कि वह रविवार को ह्यूस्टन में होने वाले ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में कोई घोषणा ‘‘कर सकते हैं’’। इस कार्यक्रम में ट्रम्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ करीब 50,000 भारतीय अमेरिकियों को संबोधित करेंगे। व्हाइट हाउस ने दोनों देशों के बीच विशेष जुड़ाव रेखांकित करते हुए सोमवार को घोषणा की थी कि ट्रम्प 22 सितंबर को मोदी के साथ ह्यूस्टन रैली में भाग लेंगे। यह पहली बार होगा, जब ट्रम्प और मोदी मंच साझा करेंगे। यह दोनों नेताओं की तीन महीनों में…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बने राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरु स्थित एचएएल हवाईअड्डे से तेजस लड़ाकू विमान में बृहस्पतिवार को उड़ान भरने के साथ ही स्वदेश में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बन गए। करीब 30 मिनट के इस संक्षिप्त सफर के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने तेजस को इसलिए चुना क्योंकि यह स्वदेशी तकनीक से बना है । उन्होंने कहा कि विमान में सफर का उनका अनुभव रोमांचक रहा। सिंह ने विमान से उतरने के बाद कहा, “उड़ान सहज, आरामदायक रही। मैं रोमांचित था। यह…

Read More
Translate »