खेल हिंदी न्यूज़ 

आस्ट्रेलिया के बचाव में आयी बारिश, भारत का पलड़ा तब भी भारी

कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की सपाट सी पिच पर शनिवार को यहां अपनी फिरकी का कमाल दिखाया जिससे भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के बारिश से प्रभावित तीसरे दिन भी अपना पलड़ा भारी रखा। आस्ट्रेलिया जब छह विकेट पर 236 रन बनाकर फालोआन बचाने के लिये संघर्ष कर रहा था तब तीसरे सत्र में बारिश उसके बचाव में आयी जिसके बाद आगे का खेल नहीं हो पाया। भारत अब भी आस्ट्रेलिया से 386 रन आगे है। भारत ने अपनी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

सबरीमला विवाद पर संरा ने कहा, वह सभी को विधि के शासन का सम्मान करने को प्रोत्साहित करता है

केरल के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर भारत के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर गौर करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि वैश्विक निकाय सभी को विधि के शासन का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करता है। महासचिव के उपप्रवक्ता फरहान हक ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, यह ऐसा मुद्दा है जिसपर उच्चतम न्यायालय ने टिप्पणी की है। इसलिए हम इस मामले को भारत के विधि अधिकारियों पर छोड़ते हैं। निश्चित तौर पर…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

सपा-बसपा गठबंधन पर बनी ‘सैद्धांतिक सहमति‘

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बहुप्रतीक्षित गठबंधन के लिये दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ने ‘सैद्धांतिक सहमति‘ कर दी है और गठजोड़ का एलान बहुत जल्द होगा। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज ‘भाषा‘ को बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर ‘सैद्धांतिक सहमति‘ बन चुकी है और उम्मीद है कि इस गठजोड़ की औपचारिक घोषणा जल्द होगी। सम्भावना है कि इसी महीने इसका एलान हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गठबंधन को लेकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 34 पैसे सुधरा

घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के बीच शुक्रवार को रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 34 पैसे सुधरकर 69.86 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में कमजोरी और घरेलू शेयर बाजारों में सुधार से रुपये को समर्थन मिला। रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 2 पैसे गिरकर 70.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बंबई शेयर बाजार के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

जोकोविच संघर्षपूर्ण जीत से सेमीफाइनल में

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने संघर्षपूर्ण जीत के साथ कतर ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सर्बिया के इस खिलाउ़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद जार्जिया के निकोलोज बासिलशविली को 4-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह मैच लगभग दो घंटे तक चला। जोकोविच सेमीफाइनल में स्पेन के राबर्टो बातिस्ता आगुट से भिड़ेंगे जिन्होंने एक अन्य मैच में तीन बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन स्विस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका को 6-4, 6-4 से हराया। चेक गणराज्य के टामस बर्डिच भी सेमीफाइनल में पहुंच गये। उन्होंने फ्रांस के…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

रूस : इमारत में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या 39 हुई

रूस के मैग्नीतोगोर्स्क शहर में एक इमारत में हुए धमाके के चार दिन बाद बचावकर्मियों ने मलबे में दबे लोगों को तलाशने का अभियान खत्म कर दिया है। बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने के साथ मृतकों की संख्या 39 हो गई है। धमाके के बाद यह गगनचुंबी इमारत ध्वस्त हो गई थी। रूस के उप आपात सेवा मंत्री एलेक्जेंडर च्यूप्रियन ने पत्रकारों को बताया, “हमने आज आखिरी और 39वें शव को निकाल लिया है और अब मलबे में किसी के भी दबे होने की आशंका नहीं है।’’ रूस…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मणिपुर में मोदी ने किया आठ परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मणिपुर में आठ प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही चार अन्य की आधारशिला रखी। इंफाल में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें मोरेह में एकीकृत जांच चौकी, दोलाईथाबी बैराज, खाद्य भंडारण गोदाम और बफर जलाशय शामिल हैं। मोदी ने कहा, “आज मणिपुर को 125 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली एकीकृत जांच चौकी का तोहफा मिला है। यह मात्र एक जांच चौकी ही नहीं है..इसमें दर्जन भर विशेषताएं हैं।” इसके अलावा उन्होंने चुराचांदपुर क्षेत्र…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

चीन, अमेरिका से आयातित कोटेड कागज पर डंपिंग रोधी शुल्क नहीं लगायेगा भारत

चीन, यूरोपीय संघ और अमेरिका से आयातित कोटेड पेपर पर भारत डंपिंग रोधी शुल्क नहीं लगायेगा। वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा डीजीटीआर ने पाया है कि कथित डंपिंग की वजह से घरेलू उद्योग को कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। यह कागज मैगजीन, किताबों, कैलेंडर आदि की प्रिंटिंग में इस्तेमाल होते हैं। व्यापार उपचार महानिदेशालय ने अपनी डंपिंग रोधी जांच के बाद कहा कि “इन देशों से डंप होने वाले आयात और घरेलू उद्योग के नुकसान” के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है।” निदेशालय ने अधिसूचना में कहा कि वह इसे…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

पुजारा के शतक से भारत मजबूत

चेतेश्वर पुजारा के श्रृंखला के तीसरे शतक और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से भारत ने चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां चार विकेट पर 303 रन बनाकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पलड़ा भारी रखा। पुजारा ने 250 गेंद में 16 चौकों की मदद से नाबाद 130 रन की पारी खेलने के अलावा हनुमा विहारी (नाबाद 39) के साथ पांचवें विकेट के लिए 75 रन की अटूट साझेदारी करके भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इससे पहले उन्होंने अग्रवाल (77) के…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन वह दुश्मनों को पनाह देता है: ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं । पाकिस्तान के साथ अमेरिका के तनावपूर्ण संबंध को लेकर 2019 में अपने पहले बयान में ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि वह देश अपने यहां दुश्मनों को पनाह देता है। गौरतलब है कि कुछ ही महीने पहले ट्रम्प ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि को बंद कर दिया था। हालांकि,…

Read More
Translate »