न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या का मामला, शव के टुकड़े बैग में ले जाते दिखे लोग, देखें- CCTV Footage

तुर्की के एक टेलीविजन चैनल ने एक सीसीटीवी फुटेज का प्रसारण किया है जिसमें कुछ लोगों को सूटकेस और बैग ले जाते हुए दिखाया है. कहा जा रहा है कि इन सूटकेस और बैग में सऊदी अरब के दिवंगत पत्रकार जमाल खशोगी  (Jamal Khashoggi) के शव के टुकड़ों को ले जाया जा रहा है. ‘ए हेबर’ टेलीविजन पर दिखाए गए दृश्यों में इस्तांबुल में सऊदी अरब के महावाणिज्य दूत के निवास की ओर तीन व्यक्ति पांच सूटकेस और काले रंग के दो बड़े बैग ले जाते हुए दिखते हैं. सऊदी वाणिज्य दूतावास से कुछ…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मध्यप्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस को समर्थन जारी रखने के लिए BSP प्रमुख मायावती ने रखी यह शर्त

  मध्यप्रदेश और राजस्थान में सरकार बनाने के लिए समर्थन देने के बाद अब बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने कांग्रेस के सामने शर्त रख दी है. बसपा की मांग है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान की कांग्रेस सरकार 2 अप्रैल को हुए भारत बंद के दौरान दोनों राज्यों में दर्ज मुकदमे वापस ले. बसपा प्रमुख ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी दोनों राज्यों की सरकारों को दे रही समर्थन पर दोबारा विचार करेगी. उन्होंने कांग्रेस सरकारों को धमकी देते हुए कहा, ‘अगर कांग्रेस की नई सरकारों…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

रणवीर सिंह के लिए साल 2018 क्यों रहा सबसे बेस्ट, खुद शेयर की ये बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का कहना है कि बॉक्स ऑफिस (Box Office) की सफलता से लेकर निजी जीवन के नए सफर की शुरुआत तक उनके लिए साल 2018 ‘अभूतपूर्व वर्ष’ रहा है. रणवीर ने ‘पद्मावत’ (Padmaavat) के साथ इस वर्ष की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने दिल्ली के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका के लिए प्रशंसा पाई और वर्ष के अंत में फिल्म ‘सिम्बा’ (Simmba) के लिए उन्हें सराहा जा रहा है. इस पर रणवीर ने कहा, “यह मेरे लिए एक अविश्वसनीय रूप से विनम्रता भरा क्षण है.…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

उपभोक्ताओं को नए साल का गिफ्ट, रसोई गैस की कीमतों में कटौती, अब इतने का पड़ेगा एक सिलेंडर

  ईंधन कंपनियों ने उपभोक्ताओं को नए साल का तोहफा दिया है. सब्सिडी वाले रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है. एलपीजी सिलेंडर के दामों में सोमवार को 5.91 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी की गयी. महीने भर के अंदर यह दूसरा मौका है जब कीमत में कटौती की गई है. देश की दूसरी सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि 14.2 किलो के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज आधी रात के बाद से 494.99 रुपये हो…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

नये साल में सरकार का श्रम सुधारों को आगे बढ़ाने पर होगा जोर

केंद्र अगले साल कुछ प्रमुख श्रम सुधारों को लागू करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा और आम चुनाव में जाने से पहले उसकी मजदूरी तथा औद्योगिक संबंध संहिता को संसद से पारित कराये जाने की पूरी कोशिश होगी। श्रम मंत्रालय संसद की स्थायी समिति की समीक्षा के बाद संशोधित मजदूरी संहिता विधेयक को संसद में पारित कराने के इरादे से केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी लेने की प्रक्रिया में है। मजदूरी विधेयक 2017 पर संहिता को 10 अगस्त 2017 में लोकसभा में पेश किया गया और उसके बाद उसे स्थायी समिति…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत ने आस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया, श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई

भारत ने सात दशक में आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ाते हुए रविवार को तीसरे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और अंतिम दिन यहां 137 रन की जीत के साथ बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी। भारत ने चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बना ली है और अगर सिडनी में श्रृंखला बरबार भी हो जाती है तो प्रतिष्ठित बोर्डर गावस्कर ट्राफी भारत के पास बरकरार रहेगी क्योंकि उसने 2017 में दोनों टीमों के बीच पिछली घरेलू श्रृंखला जीती थी। भारत के…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

नकारात्मकता फैलाना आसान, संकल्प में सामर्थ्य है, हौसले बुलंद हैं तो रुकावटें खुद रुक जाती हैं : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साल 2018 में अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए रविवार को कहा कि नकारात्मता फैलाना काफी आसान होता है लेकिन अगर संकल्प में सामर्थ्य है, हौसले बुलंद हैं तो रुकावटें खुद ही रुक जाती हैं और कठिनाइयाँ कभी रुकावट नहीं बन सकती हैं। आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ के 51वें और 2018 के अंतिम संस्करण में प्रधानमंत्री ने कहा कि 2018 को भारत एक देश के रूप में, अपनी एक सौ तीस करोड़ की जनता के सामर्थ्य के रूप में कैसे याद रखेगा……

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

2018 – भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंध के लिए ऐतिहासिक वर्ष

व्यापार के मुद्दों पर विवाद के बावजूद, भारत और अमेरिका ने 2018 में अपनी रणनीतिक और रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने में “ऐतिहासिक” प्रगति की। जापान के साथ पहली त्रिपक्षीय बैठक आयोजित करने से लेकर पहली 2+2 वार्ता तक, भारत और अमेरिका इस साल अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले गये। 2+2 के दौरान दोनों देशों ने लंबे समय से लंबित कॉमकासा समझौता पर हस्ताक्षर किये। इसके तहत भारत अमेरिका से अधिक संवेदनशील और अत्याधुनिक सैन्य उपकरणों की खरीदी कर सकेगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सितंबर में भारत…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

‘विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों पर सख्ती से भारत में एफडीआई निवेश को लग सकता है झटका’

भारत सरकार द्वारा विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिये नियम सख्त करने पर अमेरिकी उद्योग जगत से जुड़े एक समूह ने चिंता व्यक्त की है। समूह का कहना है कि सरकार के इस कदम से लंबे समय में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और उपभोक्ताओं को भी इससे नुकसान पहुंचेगा। सरकार ने इस हफ्ते की शुरुआत में ई-कॉमर्स क्षेत्र के लिये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति में बदलाव की घोषणा की है। इसके चलते विदेशी निवेश वाली आनलाइन प्लेटफार्म कंपनियों द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली छूट और कैशबैक…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत तीसरे टेस्ट में जीत से दो विकेट दूर

आस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारत का इंतजार जरूर लंबा करा दिया लेकिन विराट कोहली की टीम तीसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत से सिर्फ दो विकेट दूर है जबकि रविवार को पूरे दिन का खेल बाकी है । गेंद से कमाल दिखाने के बाद पैट कमिंस ने नाबाद अर्धशतक बनाकर भारत को आज मैच खत्म नहीं करने दिया । एक समय पर चाय के बाद आस्ट्रेलिया के सात विकेट 176 रन पर गिर गए थे लेकिन चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर स्कोर आठ विकेट पर 258 रन था…

Read More
Translate »