राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

पूर्व सैन्य अधिकारी के बयान पर बोले राहुल: मोदी ने सेना का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक को ‘जरूरत से ज्यादा तूल दिए जाने’ संबंधी सेना के पूर्व अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा के एक कथित बयान को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और दावा किया कि मोदी ने सेना का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया और इस पर ‘‘उन्हें कोई शर्म नहीं है।’’ उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया और राफेल सौदे का इस्तेमाल अनिल अंबानी की पूंजी बढ़ाने के लिए…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

जनता के पूरे पैसे लौटाने को तैयार : विजय माल्या

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने बुधवार को कहा कि उनके ब्रिटेन से भारत में प्रत्यर्पण के मामले में कानून अपना काम करेगा लेकिन मैं “जनता के पैसों” का 100 प्रतिशत भुगतान करने के लिये तैयार हूं। माल्या प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने दावा कि नेताओं और मीडिया ने उन्हें गलत तरीके से “डिफॉल्टर” के रूप में पेश किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “मैंने देखा है कि मेरे प्रत्यर्पण के फैसले को लेकर मीडिया में कई चर्चाएं चल रही हैं। यह अलग मामला…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

मोहम्मद हफीज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया

पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने मंगलवार को यहां कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में शतक जमाया था लेकिन इसके बाद वह सात पारियों में केवल 66 रन ही बना पाये हैं। हफीज ने कराची में 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और अबुधाबी में चल रहा टेस्ट उनका 55वां मैच है। उन्होंने अब…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

भारतीय कामगार की मौत के मामले में ब्रिटिश इंजीनियरिंग कंपनी पर भारी जुर्माना

ब्रिटेन के एक न्यायधीश ने एक इंजीनियरिंग कंपनी पर सुरक्षा चूक के चलते भारतीय मूल के एक कामगार की मौत के मामले में भारी जुर्माना लगाया है। स्थानीय समचार पत्र लीसेस्टर मर्करी के मुताबिक तरसेम सिंह की अप्रैल 2016 में नाइलाकास्ट लिमिटेड कंपनी में एक मशीन पर काम करने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिला न्यायाधीश टिम डैबर ने कंपनी पर 2,93,000 पाउंड (करीब 2,62,49,553 रूपये) का जुर्माना लगाया है। साथ ही उन्होंने कंपनी को 10 हजार पाउंड (करीब 8,95,889 रूपये) अदा करने का भी आदेश…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

अगस्ता वेस्टलैंड सौदे में बिचौलिये माइकल को भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है: सीबीआई

अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में कथित बिचौलिये क्रिश्चियन जेम्स माइकल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के मार्गदर्शन में चल रहे एक अभियान के तहत भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। सीबीआई ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दुबई से माइकल को लाने के इस अभियान में समन्वय सीबीआई के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव कर रहे हैं। एजेंसी के संयुक्त निदेशक साई मनोहर के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम दुबई में है। दुबई सरकार ने उसे प्रत्यर्पित करने की मंजूरी दे दी है। इससे पहले इस कदम के…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

डब्ल्यूटीओ में सुधार लाने में अहम भूमिका निभा सकता है भारत: फिक्की

देश के प्रमुख उद्योग मंडल फिक्की का कहना है कि जी20 देशों के वर्ष 2022 के शिखर सम्मेलन की मेजबानी की तैयारी कर रहा भारत विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की व्यवस्था में सुधार का व्यावहारिक समाधान निकलाने के लिए सदस्य देशों को बातचीत के लिए तैयार करने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उद्योग संगठन फिक्की ने सोमवार को यह बात कही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना में जी-20 के शिखर सम्मेलन में शनिवार को डब्ल्यूटीओ में सुधार की जरूरत को रेखांकित किया था। फिक्की के अध्यक्ष राशेश शाह ने…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

सोमवीर के साथ 13 दिसंबर को परिणय सूत्र में बंधेगी विनेश

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट 13 दिसंबर को पहलवान सोमवीर राठी के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। विनेश ने जींद के रहने वाले सोमवीर के साथ इस साल अगस्त में एशियाई खेलों से लौटने के बाद हवाई अड्डे पर सगाई की थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार शादी का कार्यक्रम बेहद सादगी भरा होगा, जिसमें परिवारके लोग और करीबी रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। विनेश और सोमवीर दोनों रेलवे में नौकरी करते हैं। सोमवीर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ कार्रवाई की “राह पर नहीं” है विश्व: संरा प्रमुख

सोमवार को पोलैंड में आधिकारिक रूप से शुरू हुए सीओपी24 शिखर सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि विश्व विनाशकारी जलवायु परिवर्तन को रोकने की अपनी योजना की “राह से दूर” है। हाल ही में एक के बाद एक पर्यावरण संबंधी घातक रिपोर्टें सामने आईं जिनमें दि्खाया गया कि भूमंडलीय तापमान में बेलगाम इजाफे को रोकने के लिए मानव को अपने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जनों में जबरदस्त कटौती करनी होगी। इन रिपोर्टों पर गुतारेस ने प्रतिनिधि मंडलों से कहा, “हम अब भी बहुत कुछ नहीं कर रहे…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

मोदी का कांग्रेस पर पलटवार, पूछा: हिंदुत्व का ये ज्ञान कहां से लाए?

विधानसभा चुनावों के प्रचार में हिंदू और हिंदुत्व को लेकर छिड़ी बहस सोमवार को चरम पर पहुंच गयी जब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसमें शामिल हो गए और कहा कि हिंदू व हिन्दुत्व का संपूर्ण ज्ञान होने का दावा तो ऋषि मुनि भी नहीं कर सकते, वह तो एक छोटे से ‘कामदार’ हैं। इसके साथ ही मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा कि यह दावा तो ‘नामदार’ ही कर सकते हैं। कुछ दिन के विराम के बाद राजस्थान के चुनावी रण में उतरे मोदी शुरू से ही…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

स्वास्थ्य, कृषि क्षेत्र के लिए जीएसटी परिषद जैसे संघीय ढांचे की जरूरत : जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बृहस्पतिवार को कहा कि स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र के लिए जीएसटी परिषद जैसे एक संघीय ढांचे की जरूरत है। भारतीय उद्योग परिसंघ के स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेटली ने उम्मीद जतायी कि स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐसा संघीय ढांचा बनाए जाने से कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में राज्यों से कम प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा। फिर राज्यों को योजनाएं लागू करनी होंगी जबकि केंद्र सरकार उसमें केवल सहयोग करेगी। जेटली ने कहा, ‘‘ माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के मामले में संघीय ढांचे…

Read More
Translate »