विदेश हिंदी न्यूज़ 

तुर्की के राष्ट्रपति ने खशोगी के मामले का पूरा सच सामने लाने का संकल्प किया

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहा है कि वह पत्रकार जमाल खशोगी की मौत के पूरे सच का खुलासा कुछ दिनों के भीतर कर देंगे। सऊदी अरब का कहना है कि वह नहीं जानता कि खशोगी का शव कहां है और वली अहद मोहम्मद बिन सलमान को खशोगी की हत्या की किसी योजना के बारे में पता नहीं था। एर्दोआन ने यह बयान ऐसे समय में दिया जब सऊदी अरब के अधिकारियों ने माना है कि इस्तांबुल स्थित सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में हुए एक ‘झगड़े’ में…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

‘मी टू’ : आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने संबंधी याचिका पर तत्काल सुनवाई से न्यायालय का इंकार

उच्चतम न्यायालय ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन शोषण और प्रताड़ना के आरोपों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर तत्काल सुनवाई से सोमवार को इंकार कर दिया। महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन शोषण के इन आरोपों को भारत का ‘मी टू’ अभियान कहा जा रहा है। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस. के. कौल की पीठ ने याचिका दायर करने वाले वकील एम. एल. शर्मा को बताया कि इस पर सुनवाई सामान्य तरीके से होगी। प्राथमिकियों के अलावा, याचिका…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

सबरीमला मुद्दे पर दायर पुनर्विचार याचिकाओं की सुनवाई की तारीख पर फैसला कल

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह केरल के सबरीमला मंदिर में हर आयु वर्ग की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले उसके फैसले के खिलाफ दायर पुनर्विचार याचिकाओं को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए जाने की तारीख पर मंगलवार को निर्णय करेगा। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस.के. कौल की पीठ ने वकील मैथ्यूज जे नेदुम्परा की इस दलील पर विचार किया कि संवैधानिक पीठ के फैसले पर फिर से विचार की मांग कर रही उनकी याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाए। पीठ…

Read More
न्यायाल हिंदी न्यूज़ 

CBI के स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना ने रिश्वत का केस दर्ज होने पर कहा- चीफ ने खुद लिए हैं 2 करोड़ रुपये

केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) के निदेशक आलोक वर्मा और उनके बाद के अधिकारी राकेश अस्थाना के बीच चल रही रस्साकसी तेज होती नजर आ रही है क्योंकि राकेश अस्थाना के खिलाफ सीबीआई ने ही रिश्वत का मामला दर्ज किया है. इसके जवाब में अस्थाना ने सरकार को एक पत्र लिखकर गलत एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के मुताबिक सीबीआई में नंबर-2 की हैसियत रखने वाले राकेश अस्थाना के खिलाफ हैदराबाद के बिजनेसमैन सतीश सना की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. सतीश के खिलाफ मीट व्यापारी मोइन कुरैशी से…

Read More
एंटरटेनमेंट हिंदी न्यूज़ 

MeToo: रवीना टंडन झेल चुकीं प्रोफेशनल हरासमेंट, बोलीं- उत्पीड़न की कहानियां गुस्सा दिलाती हैं…

भारत के ‘मी टू (Me Too)’ अभियान को अपना समर्थन देते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने कहा कि वह भले ही यौन उत्पीड़न की पीड़ित न रहीं हों, लेकिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की असंख्य कहानियां उन्हें गुस्सा दिलाती हैं. उन्होंने कहा कि फिल्म जगत में वह ‘पेशे संबंधी उत्पीड़न’ से गुजर चुकी हैं और इसलिए इस कड़वे अनुभव को समझ सकती हैं. रवीना टंडन ने भाषा से कहा, “मेरा कभी भी यौन उत्पीड़न नहीं हुआ क्योंकि मैं ऐसी नहीं थी कि इसे बर्दाश्त कर लूं. मैं मुंहतोड़…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

रुपये में गिरावट, बढ़ता एनपीए अभी भी चिंता का विषय: पूर्व आरबीआई गवर्नर

भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर विमल जालान ने मोदी सरकार के अब तक के कार्यकाल को मिला-जुला बताते हुये रविवार को कहा कि रुपये में गिरावट और लगातार बढ़ रही गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) चिंता का विषय बना हुआ है। गैर-आर्थिक मोर्चे पर जालान ने कहा कि देश अब भी खराब प्रशासन व्यवस्था, विभिन्न मुद्दों पर राज्यों में प्रदर्शन और गैर-धर्मनिरपेक्ष घोषणाओं जैसी समस्याओं का सामना कर रहा है। आर्थिक मोर्चे पर किये गये प्रयासों को लेकर पूर्व गवर्नर ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने जीएसटी, दिवाला एवं ऋणशोधन…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी

भारत ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पांचवीं एशियाई चैम्पियंस ट्राफी हाकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान को 3-1 से शिकस्त दी और चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 11वें मैच में जीत के सिलसिले को जारी रखा। भारत की ओर से कप्तान मनप्रीत सिंह ने 24वें, फारवर्ड मंदीप सिंह ने 31वें और दिलप्रीत सिंह ने 42वें मिनट में गोल दागे। वहीं भारतीय कप्तान का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा जिससे उन्हें शनिवार की रात को ‘मैन आफ द मैच’ पुरस्कार से भी नवाजा गया। पाकिस्तान ने मोहम्मद इरफान जूनियर…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

रूस के साथ आईएनएफ संधि से अलग होगा अमेरिका : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुष्टि की कि उनका देश मध्यम दूरी परमाणु शक्ति (आईएनएफ) संधि से अलग हो जाएगा जिस पर उसने शीत युद्ध के दौरान रूस के साथ हस्ताक्षर किए थे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि रूस ने समझौते का ‘‘उल्लंघन’’ किया। ट्रंप ने नेवादा में शनिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘हम समझौते को खत्म करने जा रहे हैं और हम इससे बाहर होने जा रहे हैं।’’ ट्रंप से उन खबरों के बारे में पूछा गया था कि उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन चाहते हैं…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

संप्रभुता को चुनौती दी गई तो दोगुनी ताकत से पलटवार करेगा भारत: प्रधानमंत्री

साल 1943 में सुभाष चंद्र बोस की ओर से की गई, ‘आजाद हिंद सरकार’ के गठन की घोषणा के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत कभी किसी दूसरे के भू-भाग पर नजर नहीं डालता, लेकिन यदि उसकी संप्रभुता को चुनौती दी गई तो वह ‘‘दोगुनी ताकत’’ से पलटवार करेगा। प्रधानामंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार सशस्त्र बलों को बेहतर प्रौद्योगिकी और नवीनतम हथियारों से लैस करने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

दूरसंचार विभाग ने पुनरोद्धार वार्ता के तहत एमटीएनएल से दीर्घावधि की रूपरेखा बनाने को कहा

मौजूदा पुनरोद्धार वार्ता के तहत दूरसंचार विभाग ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लि. (एमटीएनएल) से एक दीर्घावधि की रूपरेखा बनाने को कहा है। एमटीएनएल के चेयरमैन पी के पुरवार ने पीटीआई भाषा से कहा कि दूरसंचार विभाग ने कहा कि हम यह रूपरेखा तैयार करें कि कैसे अन्य कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे और किस तरीके से अखिल भारतीय स्तर पर अपनी मौजूदगी मजबूत कर सकेंगे। एमटीएनएल पिछले कई साल से घाटे में चल रही है। लोक उपक्रम विभाग के दिशानिर्देशों के तहत कंपनी को शुरुआती…

Read More
Translate »