अर्थ हिंदी न्यूज़ 

जियोफाइबर की बाजार में दस्तक, 699 रुपये मासिक में न्यूनतम 100 एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड की पेशकश

उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियोफाइबर’ बृहस्पतिवार को शुरू कर दी। कंपनी ने 699 रुपये मासिक किराये पर न्यूनतम 100 एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड देने की पेशकश की है। जियोफाइबर पर एक जीबीपीएस की इंटरनेट स्पीड वाला प्लान 8,499 रुपये प्रति माह में उपलब्ध होगा। कंपनी ने बयान में कहा कि ब्रॉडबैंड सेवा के तहत देशभर में उसके ग्राहकों को असीमित इंटरनेट, मुफ्त वायस कॉल के साथ टीवी वीडियो कॉलिंग एवं कॉन्फ्रेंसिंग करने की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी ने कहा कि जो लोग वार्षिक उपयोक्ता…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

पुतिन और आबे के साथ जूडो टूर्नामेंट देखने पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरूवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ यहां अंतरराष्ट्रीय जूडो टूर्नामेंट देखने पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी की। छह सदस्यीय भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय जूडो चैम्पियनशिप में भाग ले रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘खेल और खेल भावना का जश्न मना रहे हैं। ’’ मोदी ने इस टूर्नामेंट के दौरान भारतीय जूडो खिलाड़ियों के साथ बात भी की। रूस, भारत, जापान, चीन, कोरिया और मंगोलिया के 18 साल तक के जूडो खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर सहयोग के नये युग की शुरूआत कर रहे हैं भारत, रूस :मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और रूस हिंद-प्रशांत क्षेत्र को ‘खुला, स्वतंत्र तथा समावेशी’ बनाने के लिए इस क्षेत्र में सहयोग के नये युग की शुरूआत कर रहे हैं। चीन इस रणनीतिक क्षेत्र में अपनी सैन्य ताकत दिखाता रहता है। यहां पांचवें ईस्टर्न इकनॉमिक फोरम के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘जब व्लादिवोस्तोक और चेन्नई के बीच समुद्री मार्ग खुलने के साथ जहाज चलने शुरू हो जाएंगे, तो रूस का यह बंदरगाह शहर भारत में उत्तर पूर्व एशियाई बाजार को प्रोत्साहित करने…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

आईएनएक्स मीडिया मामला : चिदंबरम को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेजा गया

दिल्ली एक अदालत ने आईएनएक्स मीडिया भ्रष्टाचार मामले में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया । विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहाड़ ने चिदंबरम को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया । अदालत ने पूर्व वित्त मंत्री को उनकी दवाइयां अपने साथ जेल में ले जाने की अनुमति दी और निर्देश दिया कि उन्हें तिहाड़ जेल के अलग प्रकोष्ठ में रखा जाए क्योंकि उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है । सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

भारत-रूस का द्विपक्षीय व्यापार 2025 तक 30 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य

भारत और रूस ने आपसी औद्योगिक सहयोग बढ़ाकर द्विपक्षीय व्यापार को 2025 तक 30 अरब डॉलर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। बुधवार को दोनों देशों ने नयी प्रौद्योगिकी के विकास और उन्नत तकनीक के लिए निवेश साझेदारी की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के बीच यहां 20वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन की बातचीत हुई। इसके बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं के माध्यम से आपसी भुगतान को बढ़ावा देने की दिशा में मिल कर काम…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

भारतीय टीम ने एशियाई जूनियर कैडेट चैम्पियनशिप में रजत जीता

भारतीय लड़कों की टीम को फाइनल में शीर्ष वरीय चीन से हारकर एशियाई जूनियर और कैडेट चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा लेकिन दूसरे स्थान पर रहने से उसने नवंबर में थाईलैंड में होने वाली विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई किया। कोच बेट क्लार्क ने रेगन अलबुकरक्वे से शुरूआत करायी लेकिन मुंबई का खिलाड़ी जु यिंगबिन से 7-11, 8-11, 9-11 से हार गये। भारत के नंबर एक खिलाड़ी मनुष शाह ने अच्छी शुरूआत की लेकिन दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी जियांग पेंग ने उन्हें 7-11, 12-10,…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

भारत, पाकिस्तान करतारपुर गुरूद्वारा जाने वाले भारतीय श्रद्धालुओं की वीजा मुक्त यात्रा पर सहमत

भारत और पाकिस्तान भारतीय श्रद्धालुओं को करतारपुर गलियारे का इस्तेमाल कर पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब तक बिना वीजा के यात्रा करने देने पर बुधवार को सहमति हो गए। अधिकारियों ने इस आशय की जानकारी दी। अमृतसर के अटारी में बुधवार को दोनों पक्षों के बीच हुई बैठक के दौरान पाकिस्तान ने गुरुद्वारा आने वाले श्रद्धालुओं से सेवा शुल्क लिए जाने पर जोर दिया था लेकिन भारतीय पक्ष इस पर सहमत नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने गुरुद्वारा परिसर में भारतीय वाणिज्य दूत या प्रोटोकॉल अधिकारियों की उपस्थिति…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

मोदी ने कश्मीर संबंधी फैसले के औचित्य से पुतिन को अवगत कराया, समर्थन के लिए दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर पूरा समर्थन देने के लिए बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को धन्यवाद दिया और उन्हें सरकार के कदम के पीछे के औचित्य से अवगत कराया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान के दुष्प्रचार एजेंडा का भी जिक्र किया। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि सुदूर पूर्वी पत्तन शहर में राष्ट्रपति पुतिन के साथ अपनी शिखर वार्ता के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किये जाने का मुद्दा उठाया। गोखले ने एक ब्रीफिंग के दौरान कश्मीर…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बड़े पैमाने पर विलय की घोषणा, संख्या घटकर 12 रह जायेगी

सरकार ने देश में विश्वस्तर के मजबूत और बड़े बैंक बनाने की दिशा में आज अहम् घोषणा की है। सार्वजनिक क्षेत्र के दस बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने का फैसला किया गया। इन विलय के बाद सरकारी बैंकों की संख्या घटकर 12 रह जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इन बैंकों के विलय की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स का पंजाब नेशनल बैंक में विलय किया जायेगा। इससे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

अदालत ने कबड्डी महासंघ के पदाधिकारियों के चुनाव पर लगी रोक हटाने से इनकार किया

दिल्ली उच्च न्यायालय ने अमैच्योर भारतीय कबड्डी महासंघ के पदाधिकारियों के एक सितंबर को होने वाले चुनाव पर लगी रोक हटाने से इनकार कर दिया । मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरिशंकर ने खेल मंत्रालय , एकेएफआई और तमिलनाडु के पूर्व कबड्डी खिलाड़ी एसी थंगावेल को नोटिस जारी किये हैं । पीठ ने एकल न्यायाधीश के आदेश के खिलाफ महासंघ के उपाध्यक्ष और अस्थायी अध्यक्ष द्वारा दायर की गई अपील पर उनके जवाब मांगे हैं । पीठ ने एकल न्यायाधीश के फैसले पर रोक लगाने के आवेदन…

Read More
Translate »