विदेश हिंदी न्यूज़ 

भारत, पाकिस्तान के अधिकारियों ने करतारपुर गलियारे पर की तकनीकी वार्ता

भारत और पाकिस्तान के अधिकारियों ने शुक्रवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में सिख तीर्थयात्रियों के लिए प्रस्तावित करतारपुर गलियारे की सड़कों और पुल के स्तर जैसे तकनीकी तौर-तरीकों पर चर्चा की। भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के बाद यह ऐसी पहली बैठक है। बैठक में शामिल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि यह बैठक ‘जीरो प्वाइंट’ पर हुई। ‘जीरो प्वाइंट’ वह बिंदु है, जहां गलियारे का भारतीय हिस्सा और पाकिस्तानी हिस्सा मिलेंगे। इस…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

आर्थिक सुस्ती दूर करने के लिये सरकार का बड़ा फैसला, 10 बैंकों के विलय से बनेंगे चार बड़े बैंक

सरकार ने आर्थिक सुस्ती दूर करने और देश में विश्वस्तरीय बैंक बनाने की दिशा में बड़ी पहल करते हुये सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने की शुक्रवार को घोषणा की। सरकार को उम्मीद है कि उसकी इस पहल से आर्थिक वृद्धि को गति मिलेगी और देश को 5,000 अरब डालर की अर्थव्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी। पिछले सप्ताह कर प्रोत्साहन उपायों की घोषणा करने वाली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बैंकों के विलय का एलान किया। उन्होंने यह घोषणा सकल घरेलू उत्पाद…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

विमानन घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने चिदंबरम को तलब किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सप्रंग सरकार के कार्यकाल में कथित तौर पर हुये विमानन घोटाले में धनशोधन रोधी मामले में जांच के सिलसिले में पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को समन जारी कर तलब किया है। ईडी अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि चिदंबरम को 23 अगस्त को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। यह मामला करोड़ों रुपये के विमानन घोटाले से जुड़ा है जिसमें अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के लिये उड़ान…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

सपने में भी नहीं सोचा कि ईश्वर मुझ पर इतना मेहरबान होगा : कोहली

दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरे करने पर कहा कि उन्होंने कभी इससे अधिक की उम्मीद नहीं की थी। कोहली ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में वनडे के रूप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने साथ में लिखा है, ‘‘इसी दिन…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

कश्मीर को अफगान शांति प्रक्रिया से जोड़ने की पाकिस्तान की कोशिश अवांछित : अफगानिस्तान

अफगानिस्तान ने कश्मीर को उसके यहां अमेरिका की अगुवाई में चल रही शांति प्रक्रिया से जोड़ने की पाकिस्तान की कोशिश को ‘धृष्ट, अवांछित और गैर जिम्मेदाराना’ करार दिया। साथ ही अफगानिस्तान ने अपने यहां लंबे समय तक हिंसा फैलाने के इस्लामाबाद के ‘नापाक इरादे’ की भी आलोचना की। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद माजिद खान ने पिछले हफ्ते न्यूयार्क टाईम्स से कहा था कि ताजा भारत-पाक तनाव के बीच उनका देश अफगानिस्तान से लगती सीमा से लेकर कश्मीर तक सैनिकों की फिर से तैनाती कर सकता है। अखबार की…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

रविदास मंदिर मामले में न्यायालय ने कहा: हमारे आदेश को ‘राजनीतिक रंग’ नहीं दिया जा सकता

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद वनक्षेत्र में स्थित गुरु रविदास मंदिर को गिराने के उसके आदेश को ‘‘राजनीतिक रंग’’ नहीं दिया जा सकता। न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति एम आर शाह की पीठ ने पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस मुद्दे पर राजनीतिक रूप से या प्रदर्शनों के दौरान कानून-व्यवस्था संबंधी कोई स्थिति उत्पन्न न हो। पीठ ने कहा, ‘‘हर चीज राजनीतिक नहीं हो सकती। धरती पर कोई भी हमारे आदेश को राजनीतिक रंग नहीं दे…

Read More
अर्थ हिंदी न्यूज़ 

वित्त मंत्रालय ने बीमा कंपनियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दावों के निपटान में तेजी लाने को कहा

वित्त मंत्रालय ने बीमा कंपनियों से कर्नाटक, महाराष्ट्र और केरल समेत बाढ़ प्रभावित विभिन्न राज्यों में बीमा धारकों के दावों के निपटान प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि मंत्रालय ने बीमा कंपनियों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना समेत विभिन्न पॉलिसी के तहत दावों का निपटान शीघ्रता से करने को कहा है। बाढ़ के कारण कई राज्यों में जानमाल के नुकसान की खबर है। बीमा नियामक इरडा ने जीवन बीमा कंपनियों…

Read More
खेल हिंदी न्यूज़ 

लैंगर ने कहा, हैरानी नहीं होगी अगर ‘नेक गार्ड’ पहनना अनिवार्य हो जायेगा

आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि उन्हें कोई हैरानी नहीं होगी अगर भविष्य में हेलमेट पर ‘नेक गार्ड’ पहनना अनिवार्य हो जायेगा। स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ लार्ड्स में दूसरे एशेज टेस्ट में गर्दन पर एक बाउंसर लगने के बाद गिर गये थे। स्मिथ शनिवार को चौथे दिन 80 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बाउंसर उनकी गर्दन के पीछे लग गयी। यह गेंद 92.4 मील प्रति घंटे (148.7 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से फेंकी गयी थी। वह…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान में विस्फोट में पांच लोगों की मौत, 17 अन्य घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को रिमोट कंट्रोल के जरिये किये गये एक विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि पर्वतीय दिर अप्पर जिले में अज्ञात बदमाशों ने एक स्थानीय सरदार मोतबर खान के वाहन को निशाना बना कर यह विस्फोट किया। इस हमले में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गये। घायलों में खान के तीन सरकारी सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। बहरहाल, अधिकारियों ने इस हमले में खान के मारे जाने…

Read More
राष्ट्रीय हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान से केवल पीओके पर बातचीत होगी : राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत तब तक संभव नहीं है जब तक वह आतंकवाद को सहयोग देना और उसको बढ़ावा देना बंद नहीं करता है। सिंह ने रविवार को कहा कि अगर पाकिस्तान से बातचीत होगी तो केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर होगी। हरियाणा में अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा की जन आशीर्वाद रैली को हरी झंडी दिखाने से पहले सिंह यहां एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर बातचीत (पाकिस्तान के साथ) होती…

Read More
Translate »