विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान : फर्जी मुठभेड़ मामले में पंजाब के आतंकवाद निरोधक विभाग के प्रमुख बर्खास्त

पाकिस्तानी प्रशासन ने गोलीबारी के एक मामले की जांच में यह पता चलने के बाद पंजाब के आंतकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के प्रमुख को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया कि एक राजमार्ग पर फर्जी मुठभेड़ में एक परिवार के तीन सदस्य मारे गए। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान मौजूद सीटीडी के पांच अधिकारियों के खिलाफ आतंकवाद और हत्या के आरोप भी दर्ज किये गए हैं। पंजाब के विधि मंत्री बशारत रजा ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया ‘‘संयुक्त जांच दल की जांच के आधार पर सीटीडी के पंजाब…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

मे ने ब्रेक्जिट पर ‘दूसरी योजना’ की पेश

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने सोमवार को संसद में ब्रेक्जिट पर अपनी ‘दूसरी योजना’ (प्लान बी) पेश की। ईयू से ब्रिटेन के अलग होने संबंधी समझौते को सांसदों द्वारा खारिज किए जाने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। इससे पहले समझौता संसद में पारित नहीं हो पाने के कारण ब्रेक्जिट से पहले ब्रिटेन में राजनीति गर्मा गई है। सांसद यदि समय रहते ऐसी वैकल्पिक योजना तैयार नहीं कर पाते, जिससे ब्रसेल्स खुश हो या ब्रेक्जिट की तय तारीख को स्थगित नहीं किया गया तो ब्रिटेन को बिना किसी समझौते…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

अमेरिका में घृणा अपराध के तहत एक सिख पर हमला

अमेरिका में कथित घृणा अपराध में एक सिख पर श्वेत व्यक्ति ने हमला किया। श्वेत व्यक्ति ने पीड़ित की दाढ़ी खींची और उसे लात-घूंसे भी मारे। हरविंदर सिंह डोड अमेरिका के औरिगन में एक दुकान में काम करते हैं। गत सोमवार को 24 वर्षीय एंड्रू रैमजे ने कथित तौर पर उन पर नस्लीय हमला किया। ‘फॉक्स12 टीवी’ ने अदालत में दायर दस्तावेजों के हवाले से कहा कि रैमजे के मन में डोड के धर्म को लेकर पूर्वाग्रह थे जिसके कारण उसने हमला किया। औरिगन स्टेट कैपिटल में विधायी नीति सलाहकार…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

जेल की सजा पूरी होने से पहले तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण की ‘‘प्रबल संभावना’’ : सूत्र

मुम्बई में 2008 में हुए आतंकवादी हमले की साजिश के मामले में अमेरिका में 14 साल की कैद की सजा काट रहे तहव्वुर राणा को 2021 में जेल की सजा पूरी होने से पहले भारत भेजे जाने की ‘प्रबल संभावना’ है। एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी। शिकागो के निवासी 58 वर्षीय राणा को 2009 में गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान में जन्मे कैनेडियाई नागरिक को डेनमार्क के एक समाचारपत्र के खिलाफ आतंकवादी साजिश रचने और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को मदद मुहैया कराने के मामले में संघीय जूरी ने दोषी…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

शी के साथ वार्ता में किम ने अमेरिका के साथ ‘गतिरोध’ पर जताई चिंता

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ बातचीत के दौरान परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता में गतिरोध को लेकर ‘‘चिंता’’ व्यक्त की। उत्तर कोरिया की आधिकारिक संवाद समिति केसीएनए ने कहा कि किम ने ‘‘अमेरिका-उत्तर कोरिया के संबंधों में सुधार और परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता में पैदा हुए गतिरोध पर चिंता व्यक्त की।’’ उसने बताया कि किम ने कहा कि प्योंगयांग के ‘‘वार्ता के जरिए शांतिपूर्ण समाधान तलाशने के मूल रुख में बदलाव नहीं आया है।’’ चीन उत्तर कोरिया का मुख्य राजनयिक समर्थक और अहम…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

ट्रम्प ने मानवीय संकट खत्म करने के लिए अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए मांगा कोष

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को ओवल कार्यालय से दिए एक दुर्लभ संबोधन में देश से अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लंबित पड़े वादे को पूरा करने के लिए कोष की मांग ताकि ‘‘अनियंत्रित और अवैध’’ आव्रजकों के कारण ‘‘बढ़ रहे मानवीय और सुरक्षा संकट’’ को रोका जा सके। हालांकि उन्होंने इस मामले पर किसी तरह के राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा नहीं की। अमेरिका के आंशिक रूप से ठप पड़े सरकारी कामकाज के बीच ट्रम्प ने यह बयान दिया है। राष्ट्रपति सरकार के कामकाज शुरू करने के…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

हसीना लगातार तीसरी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं

शेख हसीना ने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिये सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही शेख हसीना रिकॉर्ड चौथी बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बन गई। उनकी पार्टी अवामी लीग ने 30 दिसंबर के चुनावों में जबर्दस्त जीत हासिल की थी। राष्ट्रपति मोहम्मद अब्दुल हामिद ने बंगभवन में 71 वर्षीय हसीना को पद की शपथ दिलायी। प्रधानमंत्री के रूप में यह हसीना का चौथा कार्यकाल है। राष्ट्रपति ने उसके बाद सरकार में शामिल होने वाले नये मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों को पद की शपथ…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

सबरीमला विवाद पर संरा ने कहा, वह सभी को विधि के शासन का सम्मान करने को प्रोत्साहित करता है

केरल के सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश के मुद्दे पर भारत के उच्चतम न्यायालय के फैसले पर गौर करते हुए संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि वैश्विक निकाय सभी को विधि के शासन का सम्मान करने के लिए प्रोत्साहित करता है। महासचिव के उपप्रवक्ता फरहान हक ने अपने नियमित संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, यह ऐसा मुद्दा है जिसपर उच्चतम न्यायालय ने टिप्पणी की है। इसलिए हम इस मामले को भारत के विधि अधिकारियों पर छोड़ते हैं। निश्चित तौर पर…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

रूस : इमारत में हुए धमाके में मरने वालों की संख्या 39 हुई

रूस के मैग्नीतोगोर्स्क शहर में एक इमारत में हुए धमाके के चार दिन बाद बचावकर्मियों ने मलबे में दबे लोगों को तलाशने का अभियान खत्म कर दिया है। बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने के साथ मृतकों की संख्या 39 हो गई है। धमाके के बाद यह गगनचुंबी इमारत ध्वस्त हो गई थी। रूस के उप आपात सेवा मंत्री एलेक्जेंडर च्यूप्रियन ने पत्रकारों को बताया, “हमने आज आखिरी और 39वें शव को निकाल लिया है और अब मलबे में किसी के भी दबे होने की आशंका नहीं है।’’ रूस…

Read More
विदेश हिंदी न्यूज़ 

पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन वह दुश्मनों को पनाह देता है: ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं । पाकिस्तान के साथ अमेरिका के तनावपूर्ण संबंध को लेकर 2019 में अपने पहले बयान में ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह पाकिस्तान के साथ ‘अच्छे संबंध’ चाहते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि वह देश अपने यहां दुश्मनों को पनाह देता है। गौरतलब है कि कुछ ही महीने पहले ट्रम्प ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता राशि को बंद कर दिया था। हालांकि,…

Read More
Translate »